05 सितंबर 2020

आलेख :- अमित कुमार सिंह (प्रभात खबर)

कंप्यूटर के दौर में भी बच्चों में कम नहीं हुई जानवरों के प्रति उत्सुकता..!
हाई टेक दौर में कंप्यूटर, इंटरनेट व एंड्राइड मोबाइल, वर्चुअल गेम के बढ़ते प्रचलन के बावजूद जंगली जानवरों के प्रति बच्चों की उत्सुकता आज भी बरक़रार है..! पहले के दौर में डमरू या बांसुरी बजते ही इलाके के बच्चों में ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहता था. उन संकेतों से बच्चे समझ जाते थे कि कोई मदारी भालू, बंदर का करतब लेकर या सांप का खेल दिखाने आया है और बच्चे अपने घरों से दौड़ कर सडकों पर पहुंच जाते थे और बड़े चाव से भालू, बंदर/बंदरिया व साँप का खेल को देखते थे..! लेकिन बदलते समय के साथ मनोरंजन के साधन बदल गए, लेकिन जनवरों को सामने से देखने की ललक आज भी बच्चों में मौजूद है..! हालांकि अब तो गाहे-बगाहे ही ऐसा नजारा बच्चों को मिलता है..! जानवरों को कब्जे में रखने की कानूनन मनाही के बाद कुछ लोग चोरी छुपे आज भी इस पेशे से अपनी रोज़ी-रोटी कमा रहे हैं..! ऐसे में गुरुवार को शहर के गुल्लीभट्टा मोहल्ला में एक मदारी बंदर का करतब दिखाने पहुंच गया..! डमरू की आवाज़ सुन देखते ही देखते बच्चों की भीड़ वहां पहुंच गयी..! बच्चों के चेहरों पर ख़ुशी व उत्सुकता के भाव साफ नजर आ रहे थे..! मदारी की हर बोल व बंदर की नकल व हरकत पर बच्चे जम कर ताली बजा रहे थे..!

***************************

गंगा नदी मे बढ़ा कोसी नदी का दबाव, गंगा उफान पर..! गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा से 52 सेमी उपर, खतरे के निशान से मात्र 48 सेमी निचे..! फोरकास्ट मे मिला सात सेमी जलस्तर बढ़ने का संकेत..!
साहिबगंज :- 18.7.2020. लगातार नेपाल से पानी छोड़े जाने के कारण कोसी नदी उफान पर है.वही कोसी नदी का दबाव गंगा नदी मे बढ़ने लगा है. जिसके कारण गंगा का जलस्तर मे लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है.पिछले 24 दिनो से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है.जलस्तर चेतावनी रेखा को तीन दिन पूर्व ही पार कर गया है.वहीं लगातार जलस्तर बढ़ने से साहिबगंज जिले के दियारा क्षेत्रो के खेतो मे गंगा का पानी प्रवेश कर गया है.सैकड़ो एकड़ मे लगी मक्के की फसल जलमग्न हो जाने के कारण किसान परेशान है.किसान बाढ़ के पानी मे घुस कर व नाव के माध्यम से पानी मे डुबे मक्के की फसलो को काटने मे लगे हैैै.किसान हनी सिंह, उमेश यादव,कपिल ने बताया कि इस बार हम किसानो को दोहरी मार झेलनी पड़ी है.अत्यधिक बारिश ने फसलो को नुकसान पहुंचाया ही है.अब बाढ़ फसलो को नुकसान पहुंचा रहा है.गंगा के जलस्तर मे हो रही वृद्धि के कारण सैकड़ो एकड़ मे लगी मक्के की फसल डुबने लगा है.हमलोग अपनी जान दाव पर लगा कर पाने मे घुसकर फसल को काट रहे है.बाढ़ के पानी मे फसल डुबने के कारण लगभग 40 से 50 टन मक्के की फसल सड़ गया है.जानकारी के अनुसार गंगा में पिछले 24 घंटों में जलस्तर में 09 सेमी की वृद्धि हुई है. इसके साथ ही जलस्तर चेतावनी रेखा को पार कर गया है.केंद्रीय जल आयोग पटना से जारी दैनिक रिपोर्ट के अनुसार शनिवार की सुबह छ: बजे साहिबगंज में गंगा का जलस्तर 26.77 मीटर मापा गया. जो चेतावनी रेखा 26.25 से 52 सेमी से ऊपर एवं खतरे के निशान 27.25 से मात्र 48 सेमी नीचे बह रही है. जल आयोग ने जलस्तर में लगातार वृद्धि की संभावना जताई है.वही फोरकास्ट मे गंगा का जलस्तर रविवार को सुबह छ: बजे 26.84 मीटर होने की संभावना जतायी गयी है.यानि 24 घंटे मे गंगा का जलस्तर 07 सेमी बढ़ेगी. बढ़ते जलस्तर के बीच ज़िले के दियारा क्षेत्र व शहरी क्षेत्रो के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने लगी है.और दियारा व गंगा के निचली इलाको मे रहने वाले हजारों परिवारो को बाढ़ का भय सताने लगी है..!
बक्सर से फरक्का तक का खतरे का निशान व वर्तमान जलस्तर इस प्रकार है :- 
साइट--- खतरे का निशान --- आज का जल स्तर..!
1.बक्सर-60:32मीटर.--53:28 मीटर.
2.दीघा घाट पटना-50:32मीटर--48:36 मीटर
3.गांधी घाट पटना-
48:60 मीटर--47:50 मीटर
4.हाथीदाह-41:76मीटर --40:81 मीटर
5.मुंगेर-39:33 मीटर --37:19 मीटर
6.भागलपुर-33:68 मीटर --32:18 मीटर
7.कहलगांव-31:09 मीटर --30:80 मीटर
8.साहिबगंज-27:25 मीटर --26:77 मीटर
9.फरक्का-22:25 मीटर --22:29 मीटर
नोट :- यह आंकड़ा केंद्रीय जल आयोग पटना के द्वारा जारी दैनिक रिपोर्ट से ली गयी है..!

क्या कहते है अंचलाधिकारी..?? साहिबगंज के गंगा नदी मे बाढ़ को लेकर बाढ़ राहत कोष की तैयारी पूरी कर ली गयी है.मानव व पशुओं के लिये शिविर एवं मेडिकल कैम्प का स्थल चयन कर लिया गया है.बाढ़ राहत व लोगो के आवागमन के लिये नाव की सीज करने की प्रक्रिया जारी है.हमलोग गंगा के जलस्तर पर नजर बनाये रखे है..! महेंद्र माँझी, अंचलाधिकारी, सदर प्रखंड साहिबगंज..!

********************

उफनाई गंगा..! 
दियारा के सैकड़ो बीघा खेतों में लगी मक्के की फसल जलमग्न, किसान चिंतित..! लाखों रुपयों की मक्के की फसल बर्बाद..! चेतावनी रेखा से 43 सेमी उपर बह रही है गंगा का जलस्तर, दियारा के निचले इलाकों में घुसने लगा बाढ़ का पानी..!
साहिबगंज :- 17.7.2020. साहिबगंज की गंगा नदी उफान पर है..! गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा को पार कर  खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है..! अगर इसी रफ्तार से जलस्तर बढ़ता रहा तो दो-चार दिनों में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जाएँगा..! वही जलस्तर बढ़ने से दियारा क्षेत्र के सैकड़ों एकड़ खेतों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है..! जिसके कारणखेतों में लगे मक्के की फसल जलमग्न हो गया है..! पीड़ित किसान बाढ़ के पानी में घुसकर व नाव के माध्यम से अपने परिवार के सदस्यों के अलावे मजदुरों के सहयोग से पानी में डुबे मक्के की फसलों को काटने मे जुटे है..! इस संबंध मे किसान उमेश यादव, हनी सिंह, राजा कुमार यादव ने बताया कि सैकड़ो बीघा में लगे मक्के की फसल जलमग्न हो गया है..! पानी मे घुस कर व नाव से फसल को काट रहे है..! हमलोगों की आधी फसल पानी में डुबने के कारण सड़ गया है..! मिली जानकारी के अनुसार गंगा में पिछले 24 घँटों में जलस्तर में 11सेमी की वृद्धि हुई है..! इसके साथ ही जलस्तर चेतावनी रेखा को पार कर गया है..! केंद्रीय जल आयोग पटना से जारी दैनिक रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार की सुबह छ: बजे साहिबगंज में गंगा का जलस्तर 26.68 मीटर मापा गया..! जो चेतावनी रेखा 26.25 से 43 सेमी से ऊपर एवं खतरे के निशान 27.25 से मात्र 57 सेमी नीचे बह रही है..! जल आयोग ने जलस्तर में लगातार वृद्धि की संभावना जताई है..! वही फोरकास्ट मे गंगा का जलस्तर शनिवार को सुबह छ: बजे 26.78 मीटर होने की संभावना जतायी गयी है..! यानि 24 घंटे मे गंगा का जलस्तर 10 सेमी बढ़ेगी..! बढ़ते जलस्तर के बीच ज़िले के दियारा क्षेत्र व शहरी क्षेत्रों के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने लगी है..!
बाढ़ से दियारा के इन गांव हो जाते हैं जलमग्न..! गंगा में बाढ़ आने पर सदर प्रखंड के रामपुर दियारा, रामपुर दुर्गा स्थान टोला, शोभनपुर दियारा, गरम टोला,छटु टोला, मकई टोला, निचला टोला, लाल बथानी दियारा, कारगिल दियारा, मुनीलाल टोला सहित दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से जलमग्न हो जाता है..! जलस्तर खतरे के निशान से 1 मीटर से अधिक होने की स्थिति इन दियारो में रहने वाले परिवार अपने पशुओं व परिवारों को लेकर ऊंचे स्थानों की ओर पलायन करने लगते हैं..! कुल मिलाकर देखा जाए तो इन दियारो में रहने वाले लोगों को प्रतिवर्ष 2 से 3 माह तक बाढ़ की त्रासदी से जूझना पड़ता है..!

क्या कहते है अंचलाधिकारी..??  बाढ़ को लेकर बाढ़ राहत कोष की तैयारी पूरी कर ली गयी है..! मानव व पशुओं के लिये शिविर एवं मेडिकल कैम्प का स्थल चयन कर लिया गया है..! बाढ़ राहत व लोगों के आवागमन के लिये नाव को सीज करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गयी है..! हमलोग गंगा के जलस्तर पर नजर बनाये रखे है..! महेंद्र माँझी, अंचलाधिकारी, सदर प्रखंड, साहिबगंज..!

******************

दुर्भाग्य..!
साहिबगंज में 12.5 लाख की आबादी पर जिले मे नही है एक भी स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक..! विशेष परिस्थितियों में महिलाओं को पश्चिम बंगाल व बिहार के सरकारी व गैर सरकारी अस्पताल पर रहना पड़ता है निर्भर..!
साहिबगंज :- 15.7.2020. सूबे के अंतिम छोर पर बसा साहिबगंज जिला की 12.5 लाख आबादी में 60 प्रतिशत आबादी पठारी व दियारा क्षेत्र में निवास करती है..! नीति आयोग की सूची में भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में साहिबगंज जिला काफी पिछडा जिला के सूची में दर्ज है..! इसके बावजूद राज्य सरकार के द्वारा साहिबगंज जिले में जितनी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करानी थी, वह नही करा पा रहा है..! साहिबगंज जिले के लिये दुर्भाग्य की बात यह है कि 12.5 लाख आबादी पर एक भी स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक नही है..! जिसके कारण विशेष परिस्थितियों में महिलाओं को पश्चिम बंगाल व बिहार के सरकारी व गैर-सरकारी अस्पतालो पर निर्भर रहना पड रहा है..! जिले की 50 प्रतिशत महिलाओं के केस को विशेषज्ञ चिकित्सक नही रहने के कारण चिकित्सकों के द्वारा हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है..! मजबूरी में महिला मरीज बिहार के भागलपुर व पटना, पश्चिम बंगाल के मालदा व कोलकाता व झारखंड के धनबाद व रांची के गैर-सरकारी व सरकारी अस्पतालो में इलाज कराते है..! वैसी स्थिति में महिला मरीज का समय तो बर्बाद होता ही है साथ में पैसे भी पानी की तरह बहते है..! साहिबगंज जिले में लगभग 12 महिला चिकित्सा पदाधिकारी की जरूरत है, लेकिन वर्तमान समय में मात्र 6 महिला चिकित्सा पदाधिकारी ही पदस्थापित है..!
सप्ताह में दो दिन होता है गर्भवती महिलाओ का अल्ट्रा साउंड..! साहिबगंज जिला सदर अस्पताल में गर्भवती महिलाओ का अल्ट्रासाउंड मंगलवार व बुधवार को डॉ० देवेश कुमार के द्वारा किया जाता है..! अन्य दिनों में अगर अल्ट्रासाउंड किन्ही गर्भवती महिलओ को कराना होता है तो उसे बाहर के अल्ट्रासाउंड में जाना पडता है.
दो वर्षो में बढा सिजेरियन ऑपरेशन की संख्या..! साहिबगंज सदर अस्पताल मेंं पिछले दो वर्षो से सिजेरियन ऑपरेशन का प्रचलन बढा है..! सूत्र बताते है कि पहले हर दस प्रसव में 8 प्रसव सामान्य रूप से व दो सिजेरियन से होता था, लेकिन वर्तमान समय में हर दस प्रसव में चार सामान्य व 6 सिजेरियन ऑपरेशन हो रहा है..! 
मात्र छह चिकित्सा पदाधिकारी है कार्यरत..! साहिबगंज जिले में वैसे 12 महिला चिकित्सा पदाधिकारी की जरूरत है, लेकिन वर्तमान समय में छह महिला चिकित्सा पदाधिकारी कार्यरत है..! राजमहल में एक महिला चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 मीता सिन्हा पिछले चार वर्षो से आवेदन देकर छुटटी पर है..!
साहिबगंज जिले में पदस्थापित महिला चिकित्सकों के नाम व कार्यक्षेत्र की सूची इस प्रकार है :-
डॉ0 पूनम कुमारी    बरहेट सीएचसी 
डॉ0 सरिता टुडू       बरहडवा सीएचसी
डॉ0 प्रीति नयन      राजमहल अनुमंडल अस्पताल
डॉ0 किरण माला    सदर अस्पताल साहिबगंज
डॉ0 पुष्पम भारती   सदर अस्पताल साहिबगंज
डॉ0 दिव्या              सदर सीएचसी
नोट :- राजमहल अनुमंडल में पदस्थापित महिला चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 मीता सिन्हा चार वर्षो से छुटटी पर चली गई है..!

क्या कहते है सिविल सर्जन डॉ0 डी०एन० सिंह..??  निश्चित तौर पर साहिबगंज जिले में डॉ० पी०पी० पांडेय के सेवानिवृत होने से एक भी स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक नही है..! महिला चिकित्सा पदाधिकारी की भी कमी है, लेकिन उपलब्ध चिकित्सक व संसाधनो में किसी तरह लोगो को सेवा उपलब्ध करायी जा रही है..!

***************************

आवारा कुत्तों का आतंक, शहर में रात को बाहर निकलने मे शहरवासियों का कापता है हाड़, एक दिन मे बनाया 19 लोगो को शिकार, साहिबगंज नगर परिषद के पास नही है आवारा कुत्तों पर लगाम लगाने की व्यवस्था..!
साहिबगंज :- 13.7.2020. साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र के अलावे आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों लोग आवारा कुत्तो के आतंक से काफी भयभीत है..! साहिबगंज नगर की सड़कों पर रात मे अपने घरों से बाहर निकलने पर लोगों की हाड़ कापने लगती है..! कारण यह है कि नगर के प्रायः सभी वार्डो मे सड़कों पर आवारा कुत्ते घुमते रहते है और रात में सडकों पर आते-जाते लोगों को अपना शिकार बनते है..! आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ा है कि मोटरसाईकिल चालको तक को सडकों पर दौड़ाते रहते है..! ऐसे मे मोटरसाईकिल दुर्धटना जैसी घटना अक्सर घटती रहती है..! सोमवार को एक दिन मे आवारा कुत्तो ने कुल 19 लोगो को अपना शिकार बनाया..! पीड़ित सभी लोगो ने साहिबगंज सदर अस्पताल मे पहुंच कर अपना इलाज कराया एवं कुत्ता काटने पर लगाये जाने वाली एंटी रेविज की सुई ली..!
रात मे इन मुहल्लों मे घुमता रहता है आवारा कुत्ता..! सदर  साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र के तालबन्ना, भरतिया काँलनी,दहला दुर्गा स्थान,बनियाँपट्टी, गुल्लीभट्ठा, पटनियाँ टोला,रसुलपुर दहला,एलसी रोड,दुशाद पाड़ा,बंगाली टोला,न्यू रोड,चौक बाजार, कृष्णा नगर,हबीबपुर, पुरानी साहिबगंज,काँलेज रोड,नार्थ काँलनी,साउथ कालनी,झरना काँलनी,जिरवावाड़ी सहित दर्जनो मुहल्लों मे रात व दिन मे आवारा कुत्ता सड़को पर विचरण करता रहता है.
क्या कहते है नप के सिटी मैनेजर..??  नगर परिषद के पास वर्तमान समय मे सड़को पर घुमने वाले आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिये औजार व गाड़ी उपलब्ध नही है.इसके लिये नगर परिषद नगर विकास विभाग राँची को पत्र लिखेगी :- विरेश कुमार, सिटी मैनेजर, नगर परिषद साहिबगंज..!
क्या कहते है सिविल सर्जन..?? कुत्ता काटने पर लगाये जाने वाली एंटी रेविज की सुई  सदर अस्पताल मे उपलब्ध है लेकिन नगर परिषद को चाहिए कि सड़को पर घुमने वाले आवारा कुत्तों की जनसंख्या पर लगाम लगाये.नही तो स्थिति गंभीर हो सकती है :- डा० डी०एन० सिंह, सिविल सर्जन, साहिबगंज..!
एक दिन मे आवारा कुत्तो के शिकार हुये पीड़ितों की सूची इस प्रकार है :- 
नाम             उम्र                 पता
1.मो बाबु  06वर्ष रसुलपुर दहला.
2.बीबी रजिल 40वर्ष दुशाद पाड़ा.
3.प्रताप राय 05वर्ष तालबन्ना.
4.शिवानी कुमारी 06वर्ष जिरवावाड़ी.
5.अजय चौधरी 13वर्ष छोटा पचगड़.
06.पिंटू यादव 26वर्ष शोभनपुर भट्ठा.
07.दुर्गा कुमार 12वर्ष
शोभनपुर भट्ठा.
08.अंगद साह 12वर्ष सकरीगली.
09.मो मिराज 24 वर्ष महराजपुर
10.मंझली हेम्ब्रम 40 वर्ष सकरीगली.
11.अर्पिता कुमारी 05 
वर्ष सकरीगली.
12.बाबु लाल चौधरी 40 वर्ष सकरीगली.
13.महेन्द्र उराँव 35 वर्ष सकरीगली.
14.मुकेश कुमार 16 वर्ष मसकलैया.
15.संजय तिवारी 51 वर्ष महाराजपुर.
16.शेख असफाक 05 
वर्ष महाराजपुर.
17.विकास कुमार मंडल 25 वर्ष मसकलैया.
18.करण कुमार मंडल 15 वर्ष मसकलैया.
19.अनिल कुमार यादव 35 वर्ष समदा.

नोट पीड़ितों की सूची सदर अस्पताल से ली गये है..!

********************

खबर का असर..!
प्रकाशित खबर का हुआ असर, राँची विशेष शाखा के पुलिस अधीक्षक ने दिया जाँच का आदेश..!
साहिबगंज विशेष शाखा के हवलदार पहुंचे मामले की जाँच करने बरहेट प्रखंड के अलगोड़ी..!
साहिबगंज :- 18/03/2020. साहिबगंज-गोविंदपुर टू लाइन हाइवे के अलगोड़ी के पास पेड़ों की कटाई से संबंधित खबर साहिबगंज टुडे ब्लॉग स्पॉट डॉट कॉम में प्रमुखता से प्रकाशित किये जाने के मामले को लेकर विशेष शाखा झारखंड राँची के पुलिस अधीक्षक ने 16 मार्च को विशेष शाखा साहिबगंज के पुलिस उपाधीक्षक को पत्र भेज कर मामले की जाँच कर तीन दिनो के अंदर जाँच रिपोर्ट मांगा है..! पत्र में विशेष शाखा झारखंड राँची के पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि 16 मार्च 2020 को साहिबगंज टुडे ब्लॉग स्पॉट डॉट कॉम साहिबगंज में प्रकाशित लकड़ी माफियाओं ने करीब 40 पेड़ों को किया धराशायी से संबंधित जाँच प्रतिवेदन तीन दिनो के अंदर समर्पित करे..! वही विशेष शाखा झारखंड राँची के पुलिस अधीक्षक के पत्र मिलते ही विशेष शाखा साहिबगंज के हवलदार कपिल देव यादव ने मंगलवार को बरहेट प्रखंड के अलगोड़ी पहुँच कर मामले की जाँच की..!



*************************

विडंवना...! वन विभाग द्वारा लगाये गये पेड़ो को खा रहे है जानवर, विभाग मौन..!
साहिबगंज - गोविंदपुर हाइवे के बाँझी से बरहेट तक किनारे लगे पेड़ों की सुरक्षा भगवान भरोसे, कंटीले तार व पीलर क्षतिग्रस्त..!
मेंटेनेंस के नाम पर लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारी व कर्मचारियों की बढ़ी बैचैनी..!
साहिबगंज :- 17/03/2020. पर्यावरण असंतुलित ना हो इसके लिये केंद्र सरकार, राज्य सरकार, पर्यावरण विभाग के अलावे देश के लोग समय-समय पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन एवं पेड़ों की रक्षा के लिये जन जागरूकता अभियान चलाते रहते है..! सरकार व जनताओं का मकसद होता है कि देश का पर्यावरण संतुलित व पर्यावरण हरा-भरा रहे जिससे लोग आये दिन हो रही प्राकृतिक आपदाओं के कोप भाजन का शिकार ना बन सके..! लेकिन झारखंड प्रदेश के अंतिम छोर पर बसे साहिबगंज जिले में पर्यावरण को संतुलन बनाने के लिये वन विभाग कतई सजग नही है..! विभाग द्वारा लगाये गये पेड़ों  को लोग व जानवर क्षतिग्रस्त कर रहे है और विभाग मौन है..! हलांकि साहिबगंज टुडे ब्लॉगस्पॉट डॉट कॉम में पिछले चार दिनो से लगातार वन माफियाओं के द्वारा कीमती पेड़ों की कटाई किये जाने, लकड़ी माफियाओं ने करीब 40 पेड़ों को किया धरासायी, पेड़ों की सुरक्षा के लिये गाड़े गये पिलर व तार क्षतिग्रस्त शीर्षक खबर को प्रमुखता से प्रकाशित कर रहा है..! वही लगातार खबर प्रकाशित होने पर वन विभाग के पदाधिकारियों व कर्मचारियों की बेचैनी बढ़ गयी है..! आज साहिबगंज गोविंदपुर हाइवे के बोरियो हरिणचरा मोड़ से बरहेट तक की स्थिति से रू-ब-रू कराते है..! साहिबगंज-गोविंदपुर हाइवे के साहिबगंज से बरहेट जाने के क्रम में हाइवे के दोनो ओर किये गये वृक्षारोपण की सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया गया तो पाया गया कि हरिणचरा मोड़ से बरहेट के बीच तेलो, हाथमारी, फुलभंगा, अलगोड़ी, रांगा, बाबुपुर, पचकठिया, पेटखस्सा मोड़ व गुमानी नदी तक कई जगहो पर पिलर व तार क्षतिग्रस्त रहने के कारण घेराबंदी के अंदर घुस कर जानवर पेड़ को खाते दिखे..! एक जगह तो घेरा बंदी के अंदर पुआल व गोयठा का ढ़ेर रखा हुआ था..! दर्जनों जगहों पर पेड़ रख-रखाव के अभाव में सुख गया है, पेड़ों की सुरक्षा के लिये वन विभाग के द्वारा लगाये आरसीसी पीलर को लोगो ने कई पीलर क्षतिग्रस्त कर दिया है..! तो कई जगह कंटीले तार की घेराबन्दी तो है, लेकिन लगाये गये पेड़ है ही नही..! कई जगहों पर कंटीला तार को अज्ञात लोगों ने इसे काट दिया है..! सवाल उठना लाजमी है कि  

साहिबगंज - गोविंदपुर टू लेन हाईवे के किनारे वर्ष 2015-16 मे करोड़ों रूपया खर्च कर वन विभाग ने वृक्षारोपण किया था..! पेड़ों की सुरक्षा के लिये वन विभाग प्रति वर्ष लाखो रूपया खर्च कर रही है..! दर्जनों कर्मचारियों को लगाये गये पेड़ो की सुरक्षा के लिये दायित्व दिया गया..! इसके वावजूद लगाये गये पेड़, आरसीसी पिलर व कंटीले तार को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है तो निश्चित तौर पर वन विभाग को इसका जबाब देना ही होगा..!

-****************************

पेड़ों की सुरक्षा के लिये लगाये गये पीलर व तार क्षतिग्रस्त, विभाग मौन..!
साहिबगंज-गोविंदपुर हाइवे के किनारे लगे पेड़ों की सुरक्षा गार्ड का नही हो रहा मेंटेनेंस..! 
मेंटेनेंस के नाम पर वन विभाग कर रही है खानापूर्ति..!
साहिबगंज :- 17/03/2020. पर्यावरण व हरियाली से हर किसी को प्रेम है..! क्योंकि पर्यावरण संतुलित रहने से मनुष्य भी स्वस्थ्य रहता है..! लोगों को स्वच्छ हवा भी मिलती रहती है..! यही कारण है कि केंद्र सरकार, राज्य सरकार एवं वन एवं पर्यावरण विभाग पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिये वृक्षारोपण कराती है..। इसके लिये कई प्रकार की योजना संचालित है..! लेकिन सुबे के अंतिम छोर पर बसे साहिबगंज जिला में लगाये गए पौधों की सुरक्षा चक्र टूट गया है..! जिले में 35 प्रतिशत आबादी पहाड़ों पर रहती है..! वन विभाग के द्वारा भी समय-समय पर योजना संचालित कर वृक्षारोपण किया जाता है..! लेकिन लगाये गये पेड़ों की सुरक्षा की बात आती है तो विभाग पेड़ों की सुरक्षा व उसके मेंटेनेंस में असक्षम साबित हो रहा है..! जिला वन एवं प्रमंडल साहिबगंज के द्वारा साहिबगंज - गोविंदपुर  टू-लेन हाईवे के किनारे साहिबगंज के लोहंडा से हाथीबगान तक लगभग 45 किलोमीटर तक वर्ष 2015-16 में वृक्षारोपण किया गया था, और लगाये गये पेड़ो के मेंटेनेंस के लिये प्रतिवर्ष लाखों रूपये खर्च भी विभाग कर रही है..! इसके वावजूद नतीजा सिफर है..! साहिबगंज-गोविंदपुर हाइवे के साहिबगंज से बोरियो जाने के क्रम मे हाइवे के दोनो ओर किये गये वृक्षारोपण की सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया गया तो पाया गया कि बाँझी के पहले कई पेड़ रख-रखाव के अभाव मे सुख गया है, बाँझी के एक किलोमीटर आगे पेड़ो की सुरक्षा के लिये वन विभाग के द्वारा लगाये आरसीसी पीलर को उखाड़ दिया गया, तो कई पीलर क्षतिग्रस्त कर दिया गया..! मझौना के पास कई जगहो पर लगाये पेड़ सुख गया है, तो कई जगह पीलर व तार की घेराबन्दी तो है लेकिन लगाये गये पौधे व पेड़ नही है..! हरिणचरा मोड़ से पहले पेड़ों की सुरक्षा के लिये विभाग के द्वारा लगाया गया पीलर व कंटीला तार क्षतिग्रस्त हो गया है या अज्ञात लोगों ने इसे काट दिया है..! कई जगहों पर तो पीलर को तोड़कर पीलर के अंदर का छड़ निकाल लिया गया है..! तो कई जगह पेड़ है ही नही..! सवाल उठना लाजमी है कि जिला वन एवं प्रमंडल साहिबगंज के द्वारा साहिबगंज - गोविंदपुर टू-लेन हाईवे के किनारे वर्ष 2015-16 मे वृक्षारोपण किया गया था, और लगाये गये पेड़ों की सुरक्षा के लिये विभाग प्रतिवर्ष लाखो रूपया खर्च कर रही है..! पेड़ों की सुरक्षा के लिये दर्जनों कैटल गार्ड, वनरक्षी, वनपाल व रेंजर लगा रखे है..! तो पेड़ो की कटाई, लगे आरसीसी पीलर व कंटीले तार को क्षतिग्रस्त कौन कर रहा है..? सुरक्षा मे लगाये गये पदाधिकारी एवं कर्मचारी क्या कर रहा है..?? और वन विभाग इस मामले मे क्या कारवाई कर रही है..?? हालांकि मामले को लेकर डीएफओ विकास पालीवाल ने विभाग के सकरूगढ़/बरहरवा प्रक्षेत्र के रेंजर रविंद्र तिवारी को जाँच करने का आदेश दिया है...!

क्या कहते है डी०एफ०ओ०..?? साहिबगंज- गोविंदपुर हाइवे के किनारे लगाये गये पेड़ो को सुखने, पीलर व तार का क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही रेंजर को मामले की जाँच करने को कहा गया है, मै भी जल्द मामले का निरीक्षण करूगाँ..! विकास पालीवाल, डी०एफ०ओ०, साहिबगंज..!

****************************

लापरवाही.....!  मुख्यमंत्री के विस क्षेत्र में किशोरावस्था मे पहुंचे पेड़ों पर चलायी जा रही है कुल्हाड़ी, वन विभाग मौन..! मामला.....! बरहेट प्रखंड क्षेत्र के अरगोड़ी मे साहिबगंज- गोविंदपुर हाइवे के किनारे लगे 30 से 40 पेड़ कटाई किये जाने का..! करोड़ों रूपया खर्च किया गया था हाइवे किनारे वृक्षारोपण करने में..! वर्ष 2015-16 की है योजना, मेंटेनेंस पर विभाग खर्च कर रहा है प्रतिवर्ष लाखो की राशि..!
साहिबगंज :- 17/03/2020. हमारे देश के महानगरों की हवा इतनी प्रदुषित एवं जहरीली हो गयी है कि महानगरों में रहने वाले लोगों को सड़क पर निकलने के लिये सोचना पड़ रहा है और लोग प्रदुषित हवाओं से बचने के लिये अपने चेहरे पर मास्क लगा कर ही अपने घरो से निकलते है, यही कारण है कि केंद्र सरकार, राज्य सरकार एवं वन एवं पर्यावरण विभाग पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिये वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण करने के लिये कई प्रकार की योजना संचालित कर रखी है..! वृक्षारोपण करने व पेड़ों की कटाई पर अंकुश लगाने के लिये विभाग अपने तंत्र व मानव संसाधन पर अरबों रूपया खर्च कर रही है, लेकिन झारखंड राज्य के संथाल परगना प्रमंडल के साहिबगंज जिले के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधान सभा क्षेत्र बरहेट मे बड़े तो बड़े किशोरावस्था की दहलीज पर पहुंचे पेड़ की कटाई दिन के उजाले मे हो रही है, और वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी को इस मामले की जानकारी तक नही है..!
साहिबगंज - गोविंदपुर टू-लेन हाईवे के किनारे साहिबगंज के लोहंडा से हाथीबगान यानि साहिबगंज-पाकुड़ जिले के सीमा क्षेत्र तक तक वन विभाग के द्वारा वर्ष 2015-16 मे करोड़ों रूपया राशि खर्च कर लगे कीमती सागवान, शीशम, मोहगनी के अलावे फलदार पेड़ लगाया गया था..! हाइवे किनारे लगाये गये पेड़ों की सुरक्षा के लिए विभाग के पास पर्याप्त संसाधन भी उपलब्ध है, इसके लिये विभाग ने रेंजर , वनपाल, वनरक्षी व कैटल गार्ड को लगाये रखा है..! मेंटेनेंस के लिये प्रतिवर्ष लाखो रूपये खर्च भी किये जा रहे है..! इसके वावजूद बरहेट प्रखंड क्षेत्र के अरगोड़ी के समीप साहिबगंज- गोविंदपुर हाइवे के किनारे किशोरावस्था मे पहुंचे पेड़ो पर कुलाहड़ी चलायी जा रही है..! अरगोड़ी के पास 30 से 40 किशोरावस्था मे पहुंचे पेड़ को काट कर गिरा दिया गया है और इस मामले की जानकारी तक वन विभाग को नही है..! सवाल उठाना लाजमी है कि विभाग ने जब लगाये गये पेड़ो के देखभाल के लिये मानव संसाधन के अलावे भारी राशि खर्च कर रही है, तो पेड़ो की कटाई कैसे हो रही है..? किशोरावस्था में पहुंचे पेड़ो को कौन काट रहा है..? पेड़ो की हो रही कटाई की जानकारी संबंधित क्षेत्र के रेंजर एवं डीएफओ को क्यों नही है..? क्या विभाग ने लगाये गये पेड़ो की देखभाल के लिये जिन कर्मचारियों को लगाया है वे पेड़ो की रखवाली नही कर रहे है..? ऐसे कई सबालो का जबाब तो साहिबगंज वन एवं पर्यावरण विभाग को देना ही होगा..?
क्या कहते है रेंजर..?? साहिबगंज :- सकरूगड़/बरहरवा प्रक्षेत्र के रेंजर रविंद्र तिवारी ने कहा कि गोविंदपुर हाइवे के किनारे अरगोड़ी के समीप छोटे पेड़ो की कटाई किये जाने की जानकारी नही है..! अगर ऐसा मामला है तो मामले को देख कर कारवाई की जाएँगी..!

क्या कहते है डीएफओ..?? साहिबगंज :- जिला वन  प्रमडल पदाधिकारी विकास पालीवाल ने कहा कि गोविंदपुर हाइवे के अरगोड़ी के समीप पेड़ो की गयी कटाई की जानकारी नही है, पेड़ो की सुरक्षा के लिये वनरक्षी तैनात रहते है, अगर ऐसा मामला है तो मामले की जाँच कर कारवाई की जाएँगी..!

*********************

शीशम के पेड़ को बेखौफ काट रहे है माफिया, वन विभाग मौन..! साहिबगंज गोविंदपुर हाइवे के बाँझी-बोरियो के बीच लगे पेड़ो को काट रहे है माफिया..!
साहिबगंज :- 16/03/2020. पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिये केंद्र सरकार, राज्य सरकार,पर्यावरण विभाग के अलावे पुरा देश के लोग समय-समय पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन पेड़ लगाते है एवं पेड़ो की रक्षा के लिये जन जागरूकता अभियान चलाते है.मकसद होता है कि पर्यावरण संतुलित व पर्यावरण हरा भरा रह सके.और आम लोगो को स्वच्छ हवा मिल सके.लेकिन सुबे के अंतिम छोर पर बसा साहिबगंज जिले मे लगाये गये पेड़ो की रक्षा करने मे जिला वन प्रमंडल विभाग असंक्षम साबित हो रहा है.पूर्व के दिनो मे रात के अंधेरे मे वन माफियाओ के द्वारा बोरियो,बरहेट के अलावे अन्य पहाड़ो मे लगे कीमती पेड़ की चोरी छिपे  कटाई किया जाता था.लेकिन वन विभाग के शिथिलता के कारण वन माफियाओं का मनोबल इस कदर बढ़ा हुआ है. कि अब माफियाओ के द्वारा दिन के उजाले मे भी साहिबगंज गोविंदपुर हाइवे के बाँझी-बोरियो के बीच लगे पेड़ो को बेखौफ तरीके से काटा जा रहा है. लेकिन विभाग हाथ पर हाथ रखकर बैठा है..!
क्या है मामला..?? साहिबगंज गोविंदपुर  टू लाइन हाईवे  के किनारे लगे कीमती शीशम के पेड़ों को लकड़ी माफियाओं के द्वारा काटा जा रहा है. लेकिन साहिबगंज वन प्रमंडल हाथों पर हाथ रख बैठी है जबकि पेड़ों की सुरक्षा के लिए विभाग के पास पर्याप्त संसाधन भी उपलब्ध है. इसके अलावे रेंजर ,वनपाल, वनरक्षी की भी तैनाती की गई है. इसके बावजूद सड़क के किनारे  लगे कीमती पेड़ को बेखौफ होकर लकड़ी माफियाओं के द्वारा काटा जाना कई सवाल खड़े कर रहे है. लेकिन विभाग के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. साहिबगंज-टुडे प्रतिनिधि ने साहिबगंज से बरहेट तक साहिबगंज - गोविंदपुर हाईवे के किनारे लगे पेड़ों की पड़ताल की जिसमें पाया गया कि साहिबगंज से बोरियों जाने के क्रम में बाँझी से दो किलोमीटर आगे  सड़क के किनारे विशाल शीशम का पेड़ गिरा पड़ा मिला.देखने से लगा कि पेड़ को दो दिन पूर्व ही काटा गया होगा. पूछे जाने पर कुछ लोगों ने नाम ना छापने की शर्त पर  बगल के एक जले हुए शीशम के पेड़ की जड़ को दिखाते हुए कहा कि पेड़ों की कटाई अंधाधुन हो रही है. पेड़ के किनारे आग लगाकर पेड़ पेड़ो को कमजोर कर दिया जाता है. फिर पेड़ों को काटकर गिरा दिया जाता है और  कटे पेड़ों को कई भागों में काटकर सिल्ली तैयार कर लिया जाता है. और लकड़ी माफिया रात में ट्रैक्टर पर कटे सिल्ली को लोड कर निकल जाते हैं. एक युवक ने कहा कि निश्चित तौर पर विभाग के मिली भगत से ही पेड़ों की कटाई माफियाओं के द्वारा की जा रही है.इस मामले मे रेंजर रविंद तिवारी ने कहा कि मामले की जानकारी हमे नही है.मामले की जांच कर कारवाई की जाएँगी..!

********************

गाजे-बाजे के साथ 151 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश शोभा यात्रा, किया नगर भ्रमण..! जय भोले नाथ की जयकारो से गुंजायन हुआ नगर..!
साहिबगंज :- 10/02/2020. नगर के गुल्लीभट्ठा बम काली मंदिर परिसर मे बने शिव व हनुमान की प्रतिष्ठापित प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत बम काली पूजा समिति के नेतृत्व मे सोमवार को सुबह 10:30 बजे बम काली मंदिर परिसर से 151 कुँवारी कन्या व सुहागिन महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली..! शोभा यात्रा मंदिर परिसर से निकल कर दहला दुर्गा स्थान, भरतिया रोड, चौक बाजार, गांधी चौक, नार्थ काँलनी, होते हुये गंगा घाट पहुंचा..! जहाँ पुरोहित आर्चाय रंजय शास्त्री, प्रमोद पाण्डेय, वेदानंद पाण्डेय, अम्रेश पाण्डेय, संतोश पाण्डेय, गुरूदेव पाण्डेय एवं यजमान संदीप कुमार सपत्नी  के द्वारा गंगा पूजन, दस विध स्नान व प्राशिचत कर्म करने के बाद कलश यात्रा मे शामिल सभी महिलाओं ने अपनी-अपनी कलश मे गंगा जल भर कर गंगा घाट, बायसी स्थान, नयाटोला, कमल टोला,चैती दुर्गा, काँलेज रोड, ग्रीन होटल चौक,स्टेशन चौक, पटेल चौक, बाटा चौक, नया सड़क,दहला दुर्गा स्थान होते हुये बम काली मंदिर परिसर पहुंची. जहाँ महिलाओं ने अपनी कलश को रखी.वही दोपहर तीन बजे से मंदिर परिसर मे पुरोहित आर्चाय रंजय शास्त्री ने नेतृत्व मे देवघर से आये पुरोहितों ने पंचांग पूजन,वेदी निर्माण व वेदी पूजन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की. आर्चाय रंजय शास्त्री ने बताया 11 फरवरी को जलाधिवास, अन्नाधिवास, अष्टयाम हरि कीर्तन प्रारंभ,12 फरवरी को कर्मकुटी, नगर भ्रमण, शय्याधिवास, हरि कीर्तन विराम,13 फरवरी को महास्नन, प्रसादाधिवास, प्राण प्रतिष्ठा,14 फरवरी को महारूद्राभिषेक, हवन व प्रसाद वितरण 21 फरवरी को भगवान शिव व मैया पार्वती का विवाह उत्सव एवं भंडारा कार्यक्रम की जाएंगी. मौके पर मौके पर समिति के अशोक दयाल,अनिमेश सिंहा,अनिल कुमार ताँती,प्रमोद पाण्डेय, गौतम गुप्ता,अभिषेक सिंहा,पियुष कुमार गुप्ता,जीवा पासवान, गंगा पासवान,संतोष मोदी,संजीव कुमार आर्या,आशिष गुप्ता, दीपक ताँती, विकास कुमार सहित समिति के सदस्यगण व सैकड़ो  गुल्लीभठा मुहल्ले व नगर के महिला, पुरूष व बच्चे उपस्थित थे।

********************

तो याद आ जाएगा हॉरर फिल्म के भुत बंगले की याद......
बंगले पर काबिज वृक्ष की जद्दोजहद दे रही है सीख..!
साहिबगंज :- 07/02/2020. अपना घर है स्वर्ग से सुंदर... आप ने 80-90 के दशक में ये गाना ज़रूर सुना होगा. कहते हैं घर की रौनक उसमें रहने वालों से होती है. लेकिन जब घर में कोई ना हो तो वो घर घर नहीं रहता बल्कि भूत बंगला बन जाता है. विवादों में पड़े ऐसे कई घर आपको मिलेंगे जो किसी फिल्मी भूत बंगले की बरबस को याद दिला देते हैं .साहिबगंज नगर के केलाबाड़ी धंगड़सी में एक ऐसा ही मकान है जो इतना डरावना है कि आपको रात में किसी हॉरर फिल्म की याद दिला देने में सक्ष्म है. बस अगर आप उस मोहल्ले के नहीं हैं तो उधर से गुज़र जाइये.....सड़क किनारे अवस्थित इस मकान की हालत ऐसी क्यों है बताना ज़रा मुश्किल है. लेकिन इतना ज़रूर है कि ये मकान इंसानी जिंदगी के कई पहलुओं को उजागर कर रहा है.....एक पहलू तो ये है कि घर का वजूद घर में रहने वालों से है. लेकिन घर वाले ना हों तो उस पर कोई न कोई कब्ज़ा ज़रूर जमा लेता है. ठीक इसी तरह उस मकान पर प्राकृतिक तौर पर एक पीपल के वृक्ष ने अपना कब्जा जमा लिया है. उसकी जड़ें मकान की छत व दीवारों पर गोशे गोशे में समाई है.....पीपल का वृक्ष खाली मकान की मजबूती को अपनी शाखाओं से ताकत देने में लगा है. उसे लगता है कि इस मकान के सहारे वो अपना वजूद बचाने में कामयाब होगा.
क्योंकि उसे पता है कि बिना सहारे के वृक्ष को आज कल काट दिया जाता है. इसी घर को बनाने में लोग जंगल का जंगल काट देते हैं. उसे लगता है कि उसकी बर्बादी का कारण अगर घर ही है तो क्यों ना उस घर को ही अपनी गिरफ्त में ले लिया जाए. पर्यावरण को संतुलित रखने वाले उस पीपल के पेड़ को ये पता है कि उसकी तमाम तर कोशिश भी कभी काम नहीं आ सकेगी..किसी न किसी दिन उसे भी धराशायी कर दिया जाएगा.....बावजूद इसके जीवन के लिए उसकी जद्दोजहद हम सबको कई सीख देती है.......

***************************


आखिर इस दर्द की दवा क्या है..???
साहिबगंज :- 18/01/ 2020. उम्र के कई पड़ाव हैं..! बालपन से लेकर बुढ़ापा तक एक ऐसी लीला है जिससे ज़्यादातर लोग वाकिफ होते हैं. एक इंसान इस दौरान जाने कितने दर्द के मरहले से गुजरता है. कहते हैं हर दर्द की दवा होती है. लेकिन कुछ दर्द ऐसे भी होते हैं जिसकी दवा नहीं होती...ये दास्तां है एक ऐसे गरीब परिवार की जिसका एक सदस्य ठेला चला कर ज़िन्दगी का पहिया खींच रहा है. एक 95 वर्षीय बुजुर्ग भी उस परिवार का हिस्सा है....
जिला मुख्यालय के शोभनपुर भट्ठा के रहने वाले वृद्ध चुनचुन सिन्हा शारीरिक रूप से अस्वस्थ्य हैं. चुनचुन सिन्हा गैस्टिक की बिमारी से परेशान रहते है. सदर अस्पताल से उनका इलाज चल रहा है. 95 वर्षीय वृद्ध चुनचुन सिंहा सप्ताह में दो दिन दवा लेने के लिये लाठी के सहारे अपने घर से दो-ढाई किलोमीटर की दूरी दो घंटा में तय कर अस्पताल पहुंचते हैं. और दवा लेने के बाद दो घंटा की दूरी लाठी के सहारे तय कर वापस घर पहुंचते हैं.वृद्ध चुनचुन सिन्हा को रास्ते में लाठी के सहारे कछुआ की गति से धीरे-धीरे आते-जाते देख हरेक इंसान को उन पर दया आती है.लोग उनके हिम्मत व जज़्बे की दाद देते हैं.अपनी दवा लेने सदर अस्पताल पहुंचे चुनचुन सिन्हा से उनके बारे मे बात करने का अवसर मिला तो उन्होने बताया कि उनका एक पुत्र है.पुत्र ठेला चलाकर परिवार चलाता है.उनका भी भरण पोषण करता है. लेकिन उन्हें दवा लाने के लिये अकेले ही सदर अस्पताल सप्ताह में दो दिन आना होता है.कहते हैं...पुत्र अगर उन्हें अस्पताल लाएगा तो घन्टे भर की आमदनी मार खा सकती है. ऐसे में मुश्किल खड़ी हो सकती है. हालांकि पुत्र इसकी ज़िद करता भी है...लेकिन घर का मुखिया होने के नाते मेरी भी ज़िम्मेदारी बनती है कि मैं पुत्र की उस आमदनी में रुकावट ना बनूँ, जिसकी मेहनत पूरे परिवार के भरण पोषण का जरिया है....किया भी क्या जा सकता है.....वृद्ध चुनचुन सिन्हा खामोशी से लाठी के सहारे आगे निकल जाते हैं....जैसे कह रहे हों..."आखिर इस दर्द की दवा क्या है".....???

*********

फॉलोअप..! 
खबर प्रकाशित होने के बाद टुटी नींद, हटवायी मेडिकल वेस्ट कचड़ा..!
साहिबगंज :- 17/01/ 2020. सदर अस्पताल के एसआरएल पैथोलैब के पीछे भारी मात्रा में फेका पड़ा मेडिकल वेस्ट कचड़ा की खबर प्रकाशित होने के बाद साहिबगंज सदर अस्पताल के  एसआरएल पैथोलैब हरकत मे आया. और अपने पैथोलैब के भवन के पीछे फेके गये मेडिकल वेस्ट कचड़ा व पोजेटिव कीट को हटवा  दिया.दुसरे दिन उक्त जगह पर मेडिकल वेस्ट कचड़ा व कीट नही मिला.सुत्रो के अनुसार फेके पड़े मेडिकल वेस्ट कचड़ा को कर्मियो के द्वारा हटाया गया है.वही सिविल सर्जन डा डीएन सिंह ने बताया कि राज्य का साफ तौर पर निदेश है कि सरकारी,गैर सरकारी अस्पतालो के अलावे  पैथोलैब जैसी मेडिकल संस्थान मेडिकल वेस्ट कचड़ो निस्तारण  नियमानुसार करना है.अगर कोई संस्थान इस मामले मे लापरवाही बरतती है तो उसपर एफआईआर दर्ज कराया जाएँगा. मामला संज्ञान मे है.जाँच कर कारवाई की जाएँगी.
फेके पड़े मेडिकल वेस्ट कचड़े मे थे कई कीट पोजेटिव..! फेके पड़े मेडिकल वेस्ट कचड़ो मे कई कीट पोजेटिव थे. एचआईवी, भीडीआरएल, डेंगू, मलेरिया प्रेगनेंसी टेस्ट का कीट, ब्लड ग्रुपिंग करने की केमिकल के अलावे भारी मात्रा में स्लाईड  फेका पड़ा था।
पीट मे डाला जाता है सदर अस्पताल का कचड़ा..! सिविल सर्जन डा डीएन सिंह ने कहा कि सदर अस्पताल से प्रतिदिन निकलने वाले मेडिकल वेस्ट कचड़ो को सदर अस्पताल मे मौजूद दो पीट मे डाला जाता है.रही बात एसआरएल लैब के पीछे मेडिकल वेस्ट कचड़ो की बात तो फेके गये कीट सदर अस्पताल की कीट नही है. विभाग मामले की जाँच कर रही है.
नही है एसआरएल का अपना मेडिकल वेस्ट पीट..! सहिबगंज सदर अस्पताल परिसर स्थित एसआरएल पैथो लैब का अपना मेडिकल वेस्ट कचड़ो व कीट के निस्तारण के लिये मेडिकल वेस्ट पीट नही है.इस संबंध मे साहिबगंज सदर अस्पताल परिसर स्थित एसआरएल पैथोलैब के  इंचार्ज डॉ राजीव लोचन ने कहा कि हमारे संस्थान से निकलने वाले मेडिकल वेस्ट कचड़ो को जला कर नष्ट करने के बाद जमीन मे गाड़ या सदर अस्पताल के पीट मे डाल दिया जाता है.उन्होने बताया कि एसआरएल का सदर अस्पताल मे अपना मेडिकल वेस्ट पीट नही है।

**********
लापरवाही...! 
लोगों को मौत बांट रहा है एसआरएल पैथ लैब..!
उच्च न्यायालय व स्वास्थ सचिव के आदेश का किया जा रहा है उल्लंघन..!
सदर अस्पताल के एस०आर०एल० पैथोलैब के पीछे भारी मात्रा में फेका पड़ा है मेडिकल वेस्ट कचड़ा..!
साहिबगंज :- 16/01/2020. एक ओर राज्य सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों तक स्वास्थ सेवा पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है वहीं दूसरी और साहिबगंज सदर अस्पताल परिसर स्थित एसआरएल पैथोलैब खुले में मेडिकल वेस्ट कचड़े को फेंक कर लोगों को मौत बांट रहा है.फेके गये मेडिकल वेस्ट कचड़े मे कई कीट पोजेटिव है..! जबकि स्वास्थ्य विभाग का स्पष्ट निर्देश है कि सरकारी,गैर सरकारी अस्पतालो के अलावे  पैथोलैब जैसी मेडिकल संस्थान मेडिकल वेस्ट कचड़ो निस्तारण  नियमानुसार करे.लेकिन साहिबगंज सदर अस्पताल परिसर स्थित  एसआरएल पैथोलैब के द्वारा प्रयोग किए गए मेडिकल वेस्ट स्लाइड व  कीट को लैब के पीछे खुले स्थान में फेंक दिया जाता है. 
वहीं खुले स्थानों में मेडिकल वेस्ट कचड़ो को फेंकने से सदर अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों, कर्मचारियों के अलावे  इलाज कराने आए मरीजों व मरीज के परिजनों को संक्रमण का खतरा बना रहता है. साथ ही लोग भयभीत है. मिली जानकारी के अनुसार एसआरएल पैथोलैब के पीछे एचआईवी, भीडीआरएल,डेंगू ,मलेरिया प्रेगनेंसी टेस्ट का कीट, ब्लड ग्रुपिंग करने की केमिकल के अलावे भारी मात्रा में स्लाईड  फेका मिला है. 
सवाल उठना लाजमी है की एसआरएल जैसे बड़े संस्थान के द्वारा नियमों को ताक में रखकर इतनी लापरवाही क्यों बरती जा रही है. जबकि बायोमेडिकल वेस्ट को लेकर झारखंड हाईकोर्ट भी सख्त है. कई बार स्वास्थ्य विभाग और झारखंड प्रदूषण नियंत्रण परिषद को भी कड़ी फटकार लगा चुका है वही सूबे के स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने भी मेडिकल वेस्ट ककचड़ो का सही तरह से निस्तारण नहीं करने व मेडिकल वेस्ट कचड़ो को खुले में फेंकने वाले संस्थान पर संबंधित जिले के सिविल सर्जन को संबंधित संस्थानो पर एफ०आई०आर० कराने की बात कही है..!
क्या कहते है एस०आर०एल० इंचार्ज..??
साहिबगंज :- 16/01/2020. एस०आर०एल० इंचार्ज डॉ० राजीव लोचन ने मामले को लेकर कहा कि हमारे संस्थान से निकलने वाले मेडिकल वेस्ट कचड़ो को जला कर नष्ट करने के बाद जमीन मे गाड़ दिया जाता है.फेके पड़े कचड़े हमारे नही है.जब उन्हे बताया गया कि मेडिकल वेस्ट कचड़े जो फेका पड़ा है वे आपके लैब के पीछे पड़ा है.और वे कचड़े सदर अस्पताल का नही है तो उन्होने कहा ठीक है देखते है।
क्या कहते है सिविल सर्जन..??
साहिबगंज :- 16/01/2020. डा०डी०एन० सिंह (सिविल सर्जन), साहिबगंज ने कहा की सदर अस्पताल परिसर के एस०आर०एल० पैथो लैब के पीछे एस०आर०एल० पैथो लैब के द्वारा फेके गये मेडिकल वेस्ट कचड़ो की जानकारी नही है..! मेडिकल वेस्ट कचड़ो का निस्तारण हर हाल मे नियमानुसार करना है..! मामले गंभीर है मामले की जाँच कर आवश्यक कारवाई की जाएँगी..।

*************************

मुझे भी पता है एप्पल का स्वाद.....
साहिबगंज :- 14/01/2020. जिन्दगी को अपने तरीके से जीने के लिये मनुष्य क्या नही करता. हरेक सुख व तरह तरह के व्यंजनों के स्वाद से अपनी अंतर आत्मा को संतुष्ट करने मे किसी प्रकार की कमी होने नही देता.जिस तरह मनुष्य तरह तरस के व्यंजनों व फल फुलो का स्वाद लेने से नही चुकते.ठीक यही लक्षण पक्षियों में भी पाया जाता है. मनुष्य को उसके पसंद का व्यंजन मिल जाने पर वे बड़े चाव से उसका स्वाद लेता है.ठीक उसी तरह पक्षियाँ को भी उसके पसंद की चीज खाने को मिल जाए तो वे बडे़ चाव से उसका स्वाद लेने से नही चूकते हैं. तोता की प्रजाति में सबसे बड़ा हीरामन तोता होता है. बड़े सरल तरीके से मनुष्य के बोले गये शब्दो को सुन बोलने लगता है.तोते का सबसे पसंददीदा फल वैसे तो अमरूद व बेर है. लेकिन जब बात सेब की हो तो मनुष्यों की तरह तोते को भी इसका जायका बहुत पसंद आता है. एक बच्चे ने तोते के पिंजरा में सेब का टुकड़ा उसे खाने के लिये डाल दिया.बच्चे से मिले सेब को तोते ने खाना शुरू कर दिया.लेकिन उसे सेब को खाने मे थोड़ी परेशानी हो रही थी. तो तोता सेब के टुकड़े को अपने दाहिने पंजे से पकड़ कर एक पैर पर खड़ा हो गया.और बड़े आराम से सेब को खाने लगा.तोते के सेब खाने के अनोखे दृश्य को देखने लोग उनके पिंजरा के पास खिंचे चले आये.तोता के सेब खाने के तरीके से ऐसा लग रहा था.शायद तोता यही कह रहा था कि उसे भी एप्पल का स्वाद पता है....


***********************************


एक नज़र इधर भी..! पेट के लिए जद्दोजहद........
साहिबगंज :- 13/01/2020. ज़िन्दगी को जीना है तो जद्दोजहद करना ही होगा..! एहसास के माद्दे की बिना पर मनुष्य की जद्दोजहद तो दिखती है, लेकिन जानवरों की जद्दोजहद पर नज़र कम ही जाती है..! जब भूख लगी हो तो इंसान दो जून की रोटी के लिए सब कुछ कर गुज़रता है..! ठीक यही लक्षण जानवरों में भी पाए जाते हैं..! सदर अस्पताल में ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला..! एक भूखी बकरी सदर अस्पताल में लगे सागवान की हरी पत्तियों को देख उसे खाने के लिए आतुर थी..! पहले तो उसने गर्दन ऊंची कर पत्ती तक पहुंचने की कोशिश की लेकिन जब उसकी पहुंच वहां तक नहीं हुई तो वो उछलने लगी..! इस पर भी वो पत्तियों तक नहीं पहुंच सकी तो पेड़ के चारो ओर चक्कर लगाने लगी फिर भी वह पेड़ की पत्तियों तक पहुंचने मे असफल रही तो अचानक वो वृक्ष के नीचे खड़ी स्कूटी पर चढ़ने के प्रयास मे जुट गयी गई..! खड़ी स्कूटी पर चढ़ने का चार बार प्रयास की लेकिन वह असफल रही..! पाँचवीं बार के प्रयास मे खड़ी स्कूटी पर चढ़ने मे सफलता हासिल कर ली..! बड़ी सावधानी से बकरी ने स्कूटी के सीट पर दो पैर व स्कूटी के हैडलाइट पर दो पैर रख कर अपनी गर्दन उँची कर आखिरकार सागवान के पेड़ की पत्तियों तक पहुंच कर बड़े आराम से पत्तियों को खाती रही और यह बकरी की जद्दोजहद को सदर अस्पताल मे मौजूद सैकड़ो लोग देख कर यही बात कर रहे थे मनुष्य हो या जानवर ज़िन्दगी को जीना है तो जद्दोजहद करनी ही होगी..!


**********

पूस की रात..!
आधी रात मे सड़कों पर छायी थी विरानी, कनकनाती ठंड में ठुठुर रही थी जिंदगानी..!
अलाव के बगल में सो कर ठंड को मात देने का प्रयास करता मिला युवक..!
साहिबगंज :- 11/01/2020. पुरानी कहावत है कि पूस की रात की विरानी व ठंड को काटना सबो के बस की बात नही है.जो पूस की रात की ठंड को काट ले वह हर ठंड को झेल सकता है.पूस की कनकनाती ठंडी रात का एहसास करने व शहरो मे बिना छत वाले गरीब व असहाय लोगो की जिंदगानी को करीब से जानने के लिये मै पूस की पूर्णिमा की रात ठीक 11:30 बजे  साहिबगंज की सड़को पर निकल पडा़.
अपने घर से निकल कर मैं सुनसान गलियों से गुजरते हुए शहर के व्यस्ततम पटेल चौक पर पहुंचा. यहां से अपनी पड़ताल शुरू की. पटेल चौक तक जाने के क्रम मे एक- दो ई रिक्शा सड़को पर फर्राटा मारते दिखे.पटेल चौक से साहिबगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे तो साउथ काँलनी की जाने वाले आरओबी के निचे ठंड से बचने के लिये एक महिला सहित तीन लोग चादर व प्लास्टिक ओढ़े सोये हुये मिले.वही रेलवे एससी एसटी कर्मचारी संघ कार्यालय के बरामदे पर तीन लोग,रेलवे स्टेशन के पोटिको मे दर्जनो लोग,द्वितीय श्रेणी के प्रतिक्षालय मे 20 से 25 रेल यात्री,प्लेटफार्म संख्या एक पर सात यात्री व प्लेटफार्म संख्या दो पर दो बच्चे के साथ एक दंपत्ति ठंड से बचने के लिये पैदल पुल के निचे सो रहे थे. पुरूष बैठे हुये सो रहे थे.पुछे जाने पर उन्होने कहा कि हमलोगो को भागलपुर जाना है बाबु ठंड अधिक है इसलिये ठंड से बचने के लिये पुल के निचे शरण लिये है.ताकि ठंड हवा से बचा जा सके. 12:03 बजे प्लेटफार्म संख्या एक पर आजिमगंज भागलपुर पैसेंजर ट्रेन खड़ी थी.वही 12:10 बजे प्लेटफार्म संख्या तीन पर हावड़ा राजगीर पैसेंजर ट्रेन पहुंचने वाली थी. प्लेटफार्म संख्या 3 पर सात से आठ यात्री ट्रेन पकड़ने के लिये खड़े थे.

रेलवे स्टेशन से निकल कर मैं काँलेज रोड की ओर बढ़ा. फिर सकरूगड़, पूर्वी रेलवे फाटक,सुभाष चौक,विकास भवन रोड,गंगा विहार पार्क,स्टेडियम रोड होते हुये 12:30 बजे सदर अस्पताल पहुंचे तो सदर अस्पताल परिसर के तीन मेडिकल स्टोर खुला था. होमगार्ड का एक जवान हाथ में लाठी लिये अस्पताल के गेट पर खड़ा मिला. लेकिन चिकित्सक व कर्मचारी नही मिले.एक सिस्टर उपर ओटी मे गयी हुयी है.अस्पताल परिसर के वट वृक्ष के निचे जमीन पर एक महिला सोयी हुयी थी.और कुछ और ओढ़ने व खाने देने की बात कह रही थी.उसे उठ कर प्रतिक्षालय मे जाने की बात कहा गया तो बस एक ही बात कही जा रही थी कि कुछ खाने व ओढ़ने को दे दो. प्रतिक्षालय मे चार चेयर पर व दो मरीज के परिजन जमीन पर सोये हुये थे.सदर अस्पताल से निकलने के बाद गोड़ाबाडी हाट,पश्चिमी रेलवे फाटक,बादशाह चौक, सब्जी मंडी होते हुये एमसीएच रात के 1: 35 बजे पहुंचे. एमसीएच का बड़ा गेट पर ताला लगा था. छोटा गेट खुला हुआ था. अंदर प्रवेश करने पर पूरा परिसर सुनसान पड़ा था.गार्ड रूम से गाने की आवाज़ आ रही थी.डियुटी रूम का दरवाजा लगा हुआ था.कुपोषण उपचार केंद्र के चार वार्ड मे ताला लगा हुआ था.दो वार्ड अदर से बंद थे.करीब 12 मिनट तक वहां रहने के बाद स्वामी विवेकानंद चौक की ओर बढ़े. पहुँचे तो विवेकानंद की प्रतिमा के सामने एक दृश्य ने ठिठका दिया. जिसने मुझे अंदर से झंझकोर कर रख दिया. 10 किमी प्रति घन्टे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं के बीच वहां अलाव जल रहा था.शाम मे उक्त चौक पर नेताओं के अलावे अन्य लोगो का जमावड़ा लगा रहता है.प्रतिदिन शाम के वक्त चौक पर  अलावा जलता है.लेकिन रात को ठीक 1:47 बजे एक व्यक्ति ठंड से बचने के लिये जल रहे अलाव से महज 6 से 8 इंच की दूरी पर सोया हुआ था.उसके बगल मे एक चादर पड़ी थी.ठंड से राहत पाने के लिये अलाव के बगल मे सोये हुये व्यक्ति की हदय विदारक तस्वीर खीच कर लगभग 2 बजे अपने घर लौट गया।

**************************

ये इंडिया है तो किसी ने कंबल क्यों नही ओढ़या.......!
कुछ ओढ़ने व खाने के लिये दे दो कहती ठंड से ठिठुरती मिली महिला..!
साहिबगंज :- 11/01/2020. कुछ ओढ़ने व खाने के लिये दे दो.. कंपकपाती आवाज़ में ठंड से ठिठुरती विछिप्त महिला साहिबगंज सदर अस्पताल परिसर के वट वृक्ष के नीचे रात 12:30 बजे बुदबुदाती मिली. जब उस महिला की आवाज सुन कर उसके करीब पहुंचा.ओर उनसे पुछा आप ठंड मे यहाँ क्या कर रही है.तो उन्होने कहा मै विदेश मे हुँ.तो मैने कहा यह इंडिया है तो वह बोली कि ये इंडिया है तो किसी ने कंबल क्यों नही ओढ़या.......?? मेरे पास उनके सवालों का जबाब नही था.कुछ देर के बाद उनका नाम पुछे जाने पर कंपकपाते हुए महिला ने बताया कि उसका नाम सुनिता पिता का नाम शिवनारायण सहानी पता लशकरी बाग, नागपुर बतायी. नागपुर से साहिबगंज कैसे आयी सवालों के जबाब मे उन्होने बताया कि किसी ने गाड़ी पर उसे यहाँ लाकर छोड़ दिया.तब उससे प्रतिक्षालय मे जाकर सोने की बात कही गयी तो वो बोली कि यहीं रहने दो साहब, कुछ ओढ़ा दो, कुछ खाने को दे दो...


*****************************

फेंक कर कंबल आग के करीब कर दिया चेहरा..!
ठंड से ठिठुरते पाँव में मल लिया राख..!
साहिबगंज :- जिस अलाव से अपनी ठंड दूर कर अपने घरों को चले गए. वही अलाव एक विछिप्त युवक को रात भर ठंड से बचाता रहा. हम बात कर रहे हैं पूस की उस रात की जब सर्द हवाएं इंसानों व जानवरों के बदन छेदने को आतुर थीं. अजीब दृश्य था स्वामी विवेकानंद चौक पर. जलते अलाव के महज़ 5-6 इंच की दूरी पर वह शख्स अपना चेहरा आग की तरफ किये हुए था. उसके दोनों हाथ गर्दन के पीछे एक दूसरे में लिपटे हुए थे. जैसे इस बंधन से वो खुद के चेहरे को बार बार आग की तरफ करने की कोशिश करता हो. ठिठुरते पांव में राख लिपटा हुआ था.शायद राख की गर्मी पाँव को गर्मी दे रही हों. पास ही उसका अपना मैला चादर फेंका हुआ था. वहीं  एक नया गर्म कंबल भी था.शायद किसी दरियादिल इंसान ने उसकी हालत पर वहां पहुंच नया कंबल ओढ़ा दिया हो. पास ही पानी का एक बोतल भी था. चप्पल भी पास ही फेंके पड़े थे. कुछ कुत्ते उसकी कंबल पर बैठ कर अपनी गर्मी दूर कर रहा था..!

11 अगस्त 2020

रचनाकार :- अंकुर सिंह..!

दहेज प्रथा और संयुक्त परिवार..!
दहेज है एक दानव रूपी शब्द, 
हो जाते है सब इस पर निशब्द
दहेज में तो तनया है रोती 
सब करो इसे, 
अभी के अभी बन्द।।
दहेज के बदले शिक्षित कन्या लो, 
ताकि घर में बोले वो, 
संस्कारो के दो बोल।
वधु पर तुम मत करो अत्याचार
क्यूंकि, दिया किसी ने तुम्हे रत्न अनमोल।।
आज बहू बन जो दहेज के लिए उत्पीड़ित होती,
कभी वो अपने मैया के सीने लगकर थी सोती।
दहेज के लिए तुम कर, 
उस पर बेचारी पर अत्याचार,
अनजाने में अपने जन्मों की 
करते तुम लीपापोती ।।
पापा के घर की वो लाड़ली,
आंगन में चहकते कूदते थी वो रहती ।
आज वही बहू बन दहेज के नाम पर,
घुघंट में चेहरे ढककर है वो रोती।।
बन्द करो तुम, अब बन्द करो,
बेटों की सौदादारी, तुम बन्द करो।
दहेज में तो है तनुजा है जलती,
इसलिए ये कलाकारी, 
तुम अब बन्द करो।।
कन्या तुम भी अब, 
बहू से बेटी भी बन जाओ,
पति के सिवा तुम , 
सास ससुर को भी अपनाओ।
ननद को ननद नहीं, 
बहन के रूप मे तुम पहचानो,
देवर को देवर रूप नहीं, 
भाई रूप में  मानो।
नारी तुम भी दिलसे,
ससुराल मायका भेद मिटाओ।
अपने कर्तव्यों रूपी गुणों से तुम
संयुक्त परिवार में तुम छा जाओ।।


************************                            


शिक्षा..!
मैं तो बहुत उच्च शिक्षित नहीं हूँ (ये नहीं कहूंगा की कम उम्र में जिम्मेदारी लेना पड़ा , क्यूंकि ये सब बहानेबाजी हैं , कभी मन में कोई डर था तो  तो कभी कभी कुछ और खैर छोड़िये उन सब को .......)  लेकिन उच्च शिक्षा के महत्त्व को समझाता हूं, मेरे विचार से ज्ञान (शिक्षा) वो निवेश किया गया पूंजी हैं जो जो जिन्दगी भर आपके साथ रहेगा (बशर्ते वो शिक्षा कागज के पन्नो तक ही नहीं बल्कि ईमानदारी से मानवीय मूल्यों के साथ पूर्ण किया गया हो)। कभी कभी लोग पूछते हैं ... अपने से ज्यादे education क्यों मांगते हो ( किस मामले पर उसका जिक्र यहाँ नहीं करूंगा ) तो जन्म से आज तक के एक छोटे से सफर में मुझे समाज के कई वर्गो (चाहे वो राजनितिक हो, शिक्षित हो, व्यावसायिक हो, सामाजिक हो या कोई और वर्ग )के साथ समय बिताने का मौका मिला मैं अपने छोटे से अनुभव से ये कह सकता हूं की जंहा पर सुविचार के साथ अच्छी शिक्षित लोगो का वातावरण हो वो परिवेश का भविष्य काफी उज्जवल होता हैं । मेरा खुद का ये मानना हैं की इंसान की मूल जरुरत रोटी, कपडा और मकान के साथ शिक्षा को भी मूल जरूरतों में जोड़ देना चाहिए क्योंकि शिक्षा रूपी धन सदा आपके साथ रहता हैं। एक राजा ( आज के तारीख  में राजनैतिक पद प्राप्त, या काफी धन्यवान व्यक्ति या उद्योगपति को राजा बोल सकते हैं) बस अपने राज्य/देश या उद्योग के सीमा में ही पूजा जाता हैं पर एक शिक्षित विद्वान् व्यक्ति की पूजा तो हर जगह होती हैं। जैसा की मुझे मेरे  छोटे class में संस्कृत में एक श्लोक में पठाया जाता था मुझे ""स्वदेशे पूज्यते राजा विद्वान् सर्वत्र पूज्यते ॥"" लेकिन वो शिक्षित व्यक्ति में शिक्षा के साथ सरलता होनी चाहिए( मेरा खुद का मानना हैं यदि उसका  परिवार संस्कारित होगा और उसने किताबी शिक्षा के साथ साथ मानवीय शिक्षा को भी समझा होगा तो उस इंसान में सरलता  जरूर होगी) तो बस इतना ही कुछ लोगो से कहना था की बार बार एक सवाल का जवाब कैसे दूं की खुद से ज्यादे शिक्षा क्यों बस इतना ही कह सकता हूं अपने छोटे से जीवन के अनुभव के आधार पर की मानवीय मूल्यों और उच्च शिक्षा ही ऐसी चीज़ हैं जो हालत  जैसे भी रहे आपके साथ हमेशा रहेंगे और आपकी मदद करते रहेंगे । और हां कोई जरुरी नहीं की किताबी ज्ञान ही सब कुछ हैं , जिंदगी हैं जो हुआ सो हुआ जिनदगी के हर पल से हर क्षण से सिखाते और सिखाते रहिये।

**********************

झरना..!

नदियों का बाल्य रूप है झरना,
है पथ पर इसको निरंतर चलना।।
स्वच्छ निर्मल मृदुल जल लिए, 
झर-झर करके है आगे बढ़ना।।
पहाड़ों से ये टकराती है, 
अपना मार्ग खुद ही बनती है।
 जीवन के हर पल, हर क्षण में, 
संघर्ष हमको सिखलाती है।।
ऊँचें पर्वतों से इसका गिराना, 
गिरकर झर-झर करके चलना।
सच में जीवन मार्ग हेतु, 
बहुत कुछ बतलाती ये झरना।।
प्यासा चाहे इसके स्वच्छ जल से, 
अपनी प्यास बुझाना।
प्रेमी चाहे झरने में, 
प्रेमिका को अपनी बाहो में भरना ।।    
नव-युगलों में प्रेम जगाती झरना, 
कविता में सौंदर्य भरती झरना।
जीवन नीति सिखाकर हमको, 
खुद नदियों में समा जाती झरना।।

06 जुलाई 2020

आलेख :- व्यास कुमार..!

धूम्रपान करने वालों को कोरोना संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा :- WHO.
विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है की धूम्रपान से सर्वाधिक जोखिम से जुड़ा है इससे अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस के मरीजों की मृत्यु होती है..! हालांकि डब्लू०एच०ओ० यह बताने में असमर्थ था कि धूम्रपान से वे जोखिम कितने अधिक हो सकते हैं क्योंकि स्वास्थ्य एजेंसी ने धूम्रपान और कोविड-19 के बीच संबंध पर प्रकाशित 34 अध्ययनों की समीक्षा की जिस में संक्रमण अस्पताल में भर्ती होने बीमारी और मृत्यु की संभावना शामिल है..!
डब्लू०एच०ओ० ने उल्लेख किया कि अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस रोगियों में से धूम्रपान करने वालों की संख्या 18 फ़ीसदी है मरीजों के धूम्रपान करने और ना करने से उनकी बीमारी की गंभीरता के बीच गहरा संबंध था अस्पताल में उन्हें किस तरह का इलाज की जरूरत थी और मरीज के मरने का जोखिम शामिल है अप्रैल में फ्रांसीसी शोधकर्ताओं ने एक छोटा अध्ययन जारी किया जिसमें धूम्रपान करने वालों को कोविड-19 से संक्रमित होने का जोखिम कम बताया गया था। 
उनका मानना था कि निकोटीन की वजह से कोरोना संक्रमण के खतरे को कम किया जा सकता है लिहाजा इसके बाद वे रोगियों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं पर निकोटीन पैच का परीक्षण करने की योजना बना रहे थे मगर उनके निष्कर्षों पर उस समय निश्चित डेटा की कमी का हवाला देते हुए कई वैज्ञानिकों ने सवाल उठाया था डब्ल्यूएचओ का कहना है कि उपलब्ध साक्षय बताते हैं कि धूम्रपान अस्पताल में भर्ती होने वाले कोविड-19 रोगियों में बीमारी और मृत्यु की बढ़ती गंभीरता से जुड़ा है  यह अनुशंसा करता है कि लोग धूम्रपान करना छोड़ दें।

*******************

मजहर टोला को किया गया सैनिटाइज..!

ज्ञात हो आज मजहर टोला से एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया, जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आई और तुरंत मजहर टोला को सैनिटाइज किया गया एवं संक्रमित युवक के संपर्क में जितने भी लोग आए थे, सभी की जांच की जा रही है..! मजहर टोला में डोर टू डोर सैनिटाइज अभियान चलाकर सड़क, नालों, भवनों आदि को स्प्रे के माध्यम से सैनिटाइज किया गया..!

*******************

शहीद जवान का पार्थिव शरीर आज मध्य रात्रि पहुंचेगा साहिबगंज..!
साहिबगंज :- भारत चीन के लद्दाख सीमा पर भारतीय एवं चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प में साहिबगंज जिले के जवान कुंदन कुमार ओझा शहीद हो गए हैं जिस का पार्थिव शरीर वायु मार्ग से पटना लाया गया और पटना से सड़क मार्ग द्वारा दिनांक 18 -19 06 2020 के मध्य रात्रि शहीद के पैतृक आवास प्रखंड साहिबगंज, पंचायत हाजीपुर पश्चिम ,ग्राम डिहारी पहुंचने की उम्मीद है दिनांक 19 06 20 को अंतिम संस्कार किए जाने की सूचना है शहीद जवान के पार्थिव शरीर साहिबगंज जिला में आगमन के पश्चात शहीद के घर एवं अंतिम संस्कार स्थल पर पर्याप्त पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की व्यवस्था की गई है साथ ही शहीद के सम्मान हेतु शहीद की आवाज एवं अंतिम संस्कार स्थल पर सलामी की व्यवस्था भी की गई है !

*****************

भारत चीन बॉर्डर पर शहीद हुए झारखंड के जवानों को राज्य सरकार देगी 10 लाख :- हेमंत..!
साहिबगंज :- भारत चीन बॉर्डर पर बलवान घाटी में शहीद हुए झारखंड के जवानों को मुख्यमंत्री ने 1000000 रुपए राज्य सरकार की ओर से देने का ऐलान किया है इसकी जानकारी मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज कुमार मिश्रा ने बताया की साहिबगंज के शहीद कुंदन ओझा के परिजनों से मुख्यमंत्री की टेलीफोन पर बात कराई गई है इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा की शहीद के परिजनों को ₹1000000 राज्य सरकार नगद देगी साथ ही सरकारी जमीन उपलब्ध कराएगी इतना ही नहीं शहीद की पत्नी या परिजनों को पेट्रोल पंप देने के लिए राज्य सरकार भारत सरकार से अनुशंसा करेगी..!

19 जून 2020

रचना :- पंकज मंडल..!

कहते हैं ज़िन्दगी का दूसरा नाम इम्तिहान हैं
पर क्यूँ..?? 
हर इम्तिहान में कोई न कोई क़ुर्बान हैं..!
अक्सर, 
टूटे सपनों से बिखर जाया करते है वो लोग…
जो भी यहां जीवन के सच से रहते अनजान है
अब सपने संजोने वाली उन आखों का क्या कसूर
नादान दिल की वो तो बस एक छवि, एक पहचान है
ज़िन्दगी समझते हैं कुछ लोग चंद पलों को
इश्क़ में कहाँ रहता ज़मीन पर कोई इंसान है
जब मिलती है सजा ज़िन्दगी में, किसी से दिल लगाने की,
लगे बोझ खुदा का वो तोहफा, जिसका नाम जान है
ज़िन्दगी कितना भी दे गम, हंस के जी लो यारों
मौत भी आज तक कहाँ हुयी किसी पे मेहरबान है
जीवन सुख दुःख का एक घूमता चक्र है
जो ना समझा ये, वो नादान है, वो नादान है



**************************

हे ईश्वर आन पड़ा है कहर कोरोना..!
विनती मेरे मालिक तुम मेहर करो न..!!

भूल गए थे हम हस्ती तुम्हारी..!
मालिक संभाल ले अब कश्ती हमारी..!!
अपने बच्चों को अब और सीख मत दो ना..!
विनती मेरे मालिक तुम मेहर करो न..!!

प्रकृति की वेदना हम क्यों ना सुन पाए..??
आज अपनों की चीखे हमें यह बताएं..!!
बहुत बड़ा ऋण प्रकृति का है चुकाना..!
विनती मेरे मालिक तुम मेहर करो न..!

रूह कांप जाती है आज ऐसी घड़ी है..!
फिर भी तेरी रहमत की आशा सबसे बड़ी है..!!
ऐ विधाता विधि का यह लेख बदल दो ना..!
विनती मेरे मालिक तुम मेहर करो न..!!

मोल क्या है अपनों का आज तूने सिखाया..!
घर बंद कर दिल के दरवाजों को खुलवाया..!!
मकसद तेरा था हम सोते हुए को जगाना..!
विनती मेरे मालिक तुम मेहर करो न..!!

आज हिंदू-मुस्लिम-सिख हो या इसाई..!
सबकी आंखें करुणा से हैं भर आई..!!
कितना मुश्किल है अपनों से दूर जाना..!
विनती मेरे मालिक तुम मेहर करो न..!

नतमस्तक हम देश के उन रखवालों के..!
खुद को भूल जो लगे हैं लड़ने महामारी से..!!
इनके नाम जले दियो को मत बुझाना..!
विनती मेरे मालिक तुम मेहर करो न..!!

गाते पंछी, निर्मल नदिया, वायु बिन जहर..!
बरसों के बाद आज देखी ऐसी शहर..!!
साफ खुला आसमाँ कहे अब तो समझो ना..!
विनती मेरे मालिक तुम मेहर करो न..!!

मानते हम हुई भूल हमसे बड़ी है..!
माफ बच्चों को करना जिम्मेदारी तेरी है..!!
हाथ जोड़े इन बेबस बच्चों को क्षमा दो ना..!
विनती मेरे मालिक तुम मेंहर करो न..!

हे ईश्वर आन पड़ा है कहर कोरोना..!
विनती मेरे मालिक तुम मेहर करो न..!

01 जून 2020

आलेख :- रंजय रमाकांत पासवान..!

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर ढलाई हेतु रखा एक लाख रुपया जलकर हुआ राख..!
मिर्जाचौकी :- थाना क्षेत्र स्थित निम्गाक्षी नयानगर के मड़ैया टोली ग्राम के साहेबराम मड़ैया नामक व्यक्ति के घर में बीते शनिवार की रात को बिजली के शॉर्ट सर्किट होने के कारण अचानक आग लग गई।घर में रखा पूरा सामान व् एक लाख रुपया जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद मौके पर थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया।आग की ऊंची ऊंची लपटें उठता देख लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।उक्त गांव के स्थानीय लोगों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक घर में रखा पूरा पैसा, सामान कपड़ा, बर्तन, खाने पीने का सारा अनाज जलकर राख हो चुका था।जब प्रेस की टीम पीड़ित परिवार की महिला रासमुनि देवी से बात की तो उनके द्वारा रोते रोते बताया गया कि आग लगने की वजह से पीड़ित परिवार के द्वारा माकन की ढलाई हेतु बंधन बैंक से लॉन उठा कर पैसे रखी थी।जैसे ही माकन ढलाई करने का सामान इकट्ठा करने जुटी की कोरोना वायरस के कारण क्षेत्र में लॉक डाउन लग गया।आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।जैसे ही आग लगने की घटना महादेववरण पंचायत के वार्ड नंबर 16 के वार्ड सदस्य इजहार अंसारी को मिला मौके पर पहुच कर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलवाने की बात कही गई।

*************************

जाम स्थल का एस०डी०ओ० ने किया निरीक्षण..!

मिर्जाचौकी :- महागामा एस०डी०ओ० हरिवंश पंडित द्वारा बीते सोमवार की दोपहर को भगैया स्थित बिसुनपुर चौक से बारहाट गोविन्दपुर की और जाने वाली मुख्य सड़क पर अनावश्यक लगने वाली महाजाम को लेकर उक्त स्थल का औचक निरिक्षण किया..! निरिक्षण के दौरान बिशनपुर स्थानीय ग्रामीणो ने एस०डी०ओ० हरिवंश पंडितसे इस महाजाम कि समस्या से निजात दिलाने कि गुहार लगाई..! प्राप्त सूत्रों के अनुसार मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के पिंडरा से लेकर भगैया बिशनपुर चौक जो मिर्जाचौकी मुख्य सड़क से मंडरो ब्लॉक को जाती हैं उक्त सड़क पर अनावश्यक रूप से हमेशा महाजाम कि समस्या बनी रहती हैं..! इस महाजाम लगने के कारण मंडरो प्रखंड मुख्यालय में पदस्थापित सभी पदाधिकारीयो एवं प्रखंड कर्मीयों को कार्यालय जाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं..! इस मौके पर ठाकुर गंगटी सी०ओ० खगेन महतो, कनीय अभियंता फारीस अफीज, सहायक अभियंता पथ विभाग के रामजी उराँव मंडरो सी०ओ० सुनीता किस्कु, अमिन प्रभात कुमार आदि मौजूद थे..!


*************************

प्रतिबंधित गुटका व तम्बाकू की निर्धारित मूल्य से ज्यादा कीमत पर अबैध रूप से बिक्री जारी..!
मिर्जाचौकी :- मंडरो प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न किराना दूकान सहित लॉक डाउन के कारण बंद चाय-पान की दुकान में सिगरेट, पान-मसाला व खैनी निर्धारित मूल्य से ज्यादा ले कर बेच रहे है..। जो गुटखा पहले पांच रुपए में मिल रहा था, लॉक डाउन लगने का हवाला दे कर अभी 10 से 12 रुपया में बेचा जा रहा है..। सरकार द्वारा तम्बाकू युक्त गुटखा को पूरी तरह प्रतिबंधित किए जाने के बावजूद मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र में गुटखा का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है..! वही ग्रामीण क्षेत्रों में धड़ल्ले से गुटखे की बिक्री की जा रही है..! गुटखा खाना और अपने दोस्तों और सगे संबंधियों खिलाना फैशन बन गया है..! राज्य सरकार द्वारा गुटखा व तंबाकू युक्त पान मसाला आदि पर प्रतिबंध की घोषणा के बाद भी इसकी खरीद-बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है..! गुटखा के क्रेता व् विक्रेता प्रशासन की नाक के नीचे खुलेआम कारोबार कर रहे हैं..! क्षेत्र के अधिकांश बड़े छोटे किराना दुकानों में तम्बाकू युक्त गुटखा आसानी स उपलब्ध हो जाते है..! जानकारी के अनुसार कुछ ऐसे भी क्षेत्र है जहां प्रशासन की नजर से बचाकर इसकी खरीद-बिक्री की जा रही है..! तंबाकू उत्पादों से होने वाली जानलेवा बीमारी की रोकथाम को लेकर सरकार के द्वारा समय-समय पर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है, इसके बावजूद अभी भी लोग इन जहरीले पदार्थों का भरपूर उपयोग कर रहे है..! तम्बाकु जनित बिभिन्न बीमारीयों के कारण युवा कम उम्र में ही मौत का शिकार हो जाते है..।

********************

एन्टी क्राइम चेकिंग प्रोग्राम के अंतर्गत सघन वाहन जांच अभियान..!
मिर्जाचौकी :- पीडब्लूडी सड़क मिर्जाचौकी भगैय्या के उपरबंधा के समीप बीते रविवार को एंटी क्राइम चेकिंग के तहत मिर्जाचौकी थाना के स०अं०नि० नंदकिशोर सिंह के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।वाहनों की चेकिंग अभियान में दो पहिया वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान सभी चालकों से निवेदन किया गया कि लॉक डाउन में अनावश्यक वाहन न चलाये जरुरत पड़ने पर ही घर से बहार निकले घर से बहार निकलते समय मास्क का इस्तेमाल जरूर करे।जाँच दौरान किसी तरह की आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।क्षेत्र में पुलिस द्वारा वाहन जांच की जानकारी मिलते ही वाहन चालको में हड़कंप मच गया।चालक उक्त सड़क को छोड़ कर कच्ची सड़क से भागता हुआ देखा गया।

21 मई 2020

आलेख :- सुनील कुमार "गौतम"

सोशल डिसेंसिंग की उड़ रही है धज्जियां मॉर्निंग वॉक में लोगों का उमड़ रहा जनसैलाब..।
साहिबगंज :- वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर भारत सरकार द्वारा पूरे देश में विगत कुछ महीनों से लॉक डाउन लगा दिया गया है। साथ ही अपने अपने घरों में रहने का हिदायत भी दिया जा रहा है। साथ ही साथ जरूरत कि सामग्री लेने के लिए बाजार में जिला प्रशासन द्वारा लोगों को खरीदारी करने के लिए समय भी दिया जा रहा उसी समय में रोजमर्रा जिंदगी में उपयोग होने वाले सामानों की खरीदारी करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा छूट भी दिया है। मगर लोगों द्वारा इस नियम का धज्जियां उड़ाते हुए कई जगहों पर दिखाएं प्रतीत हो रहा आपको बता दें कि करोना महामारी से बचने के लिए भारत सरकार द्वारा देशभर में लॉक डाउन किया गया साथ  ही इस लॉक डाउन में दूरी का भी प्रावधान रखा गया। जिला प्रशासन द्वारा प्रचार-प्रसार हेतु पूरे शहर में भ्रमण कर सोशल डिस्टेंस बनाकर हर कार्य करने को लेकर जानकारी जिला प्रशासन द्वारा दिया जा रहा मगर शहर के लोगों द्वारा इस नियम का धज्जियां उड़ाते हुए देखा जा रहा आपको बता दें कि जिला मुख्यालय के जिरवाबड़ी थाना अंतर्गत सुभाष चौक से लेकर सिद्धू -  कान्हु स्टेडियम के सड़कों पर सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों का जनसैलाब उमड़ता है जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है आपको बता दें कि इससे भी वैभव नजारा सिंधु - कान्हु स्टेडियम के अंदर भी मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों का अत्यधिक भीड़ रोज दिखाएं प्रतीत सुबह-सुबह होता है। आपको बता दें कि देश मे अभी हालात ऐसी है कि थोड़ी सी लापरवाही या चूक होने पर कोरोना जैसी घातक बीमारी की चपेट में आने में समय तक नहीं लग रहा जो कि एक चिंता का विषय बना हुआ है..।

**************************

लॉक डाउन के दरमियान बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति की कर दी धारदार हथियार से निर्मम हत्या..!
साहिबगंज - कोरोना जनित महामारी को लेकर भारत सरकार द्वारा पूरे देश में लॉक डाउन लगा दिया गया है। लोगों को घर से निकलने पर जिला प्रशासन द्वारा शक्ति बढ़ती जा रही है मगर वही एक तरफ इसी लॉक डाउन में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है और अपने बढ़ते मनोबल को लेकर जिले में अपराधियों द्वारा अपराध करने का मामला थमता दिखाएं नहीं प्रतीत हो रहा है विगत कुछ  दिनों से शहर में चोरी की घटना घटित हो रही है तो कहीं घर में घुसकर निहत्थे की हत्या अपराधियों द्वारा बेखौफ कर दिया जा रहा। जिसमें जिला प्रशासन को कुछ कामयाबी भी मिल रही है मगर अपराधी बेखौफ होकर घटना को अंजाम देने में लगा हुआ है ऐसा ही एक मामला जिला मुख्यालय के जिरवाबाड़ी थाना अंतर्गत समलापुर धनगड्सी में रात्रि को अज्ञात अपराधियों द्वारा घर में घुसकर एक व्यक्ति की हत्या मामला प्रकाश में आया।आपको बता दें कि भागलपुर बिहार के पीरपैंती का रहने वाला प्रवीण यादव कई वर्षों से साहिबगंज  में अपना निजी मकान बनाकर रह रहा था।  बाकी पूरा परिवार भागलपुर जिले के पीरपैंती में रह रहे थे। साहिबगंज जिले में रहते हुए उन्होंने व्यवसाय करना शुरू किया था ज्ञात हो कि प्रवीण यादव द्वारा आईसर ट्रेक्टर शोरूम भी अपने निजी स्थान पर खोल रखा था। साथ ही छात्रों के लिए लॉज की व्यवस्था भी कर रखा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार  मृतक प्रवीण यादव अपने निजी आवास पर अकेले ही रहा करता था। आपको बता दे कि देशभर में लॉक डॉउन होने के कारण लॉज में रह रहे छात्र अपने अपने घर चले गए थे। जिनके कारण उनके आवास पर ज्यादा चहल पहल दिखाई प्रतीत नहीं हो रहा था  जिनका फायदा उठाकर अज्ञात अपराधियों ने रात्रि को घर में घुस कर प्रवीण यादव की निर्मम हत्या धारदार हत्यार से गला रेतकर  कर दिया।आपको बता दे की मृतक के मुंह और नाक  पर गहरे चोट के निशान बने हुए है। ज्ञात हो कि हत्या की खबर पता चलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजा कुमार मित्रा अपने टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर अपनी करवाएं शुरू कर दी।आपको बता दे कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  श्री राजा कुमार मित्रा ने बताया की प्रथम दृष्टा से पता चल रहा है कि  मृतक को घर के अंदर मारा गया साथ ही उन्होने ने बताया कि की प्राप्त जानकारी से हत्या पुराने रंजिश   पैसे के लेनदेन या जमीनी विवाद हो सकता है।पुलिस हर पहलु को तफ्तीश करते हुए अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक श्री अमन कुमार आपको बता दें कि इस विषय में एक संदेश संवाददाता द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री अमन कुमार से वार्ता करते हुए श्री अमन कुमार ने बताया कि लॉक डाउन के दरमियान रात्रि में घर में घुसकर एक व्यक्ति की हत्या  धारदार हथियार से किया गया है। पुलिस हर एक अहम बिंदु पर जांच कर जल्द ही अपराधियों को गिरफ्त में ले लिया जाएगा।


***************************

दवाइयों का एम०आर०पी० मूल्य से ज्यादा राशि लेने पर होगी दवा दुकानदारों पर कार्यवाही..।
साहिबगंज - कोविड - 19 के संक्रमण से निपटने के लिए मंगलवार को अपर समाहर्ता के अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ ने सभी दवा विक्रेताओं के साथ बैठक की गई। बैठक में अपर समाहर्ता अनुज कुमार प्रसाद ने जिले के विभिन्न दवा स्टॉकिस्ट होलसेलर तथा रिटेलर्स से कहा कि वह अपने अपने प्रतिष्ठानों में कम से कम 15 दिनों का आवश्यक दवाएं साथ ही जीवन रक्षी दवाओं को पर्याप्त संख्या में रख ले जिससे जिले के लोगों को दवा आसानी से उपलब्ध हो सके।आपको बता दे की उन्होंने दवा कारोबारियों से कहा अत्यंत आवश्यक दवाओं की उपलब्धता बनाये रखें। ज्ञात हो कि समाहर्ता ने कहा कि आपदा के इस घड़ी में जिला प्रशासन को आपका सहयोग आपेक्षित है। तथा दवाओं के आवाजाही के लिए किसी भी प्रकार की समस्या या पास निर्गत कराने हेतु संबंधित क्षेत्र के अनुमंडल पदाधिकारी से वह संपर्क कर सकते हैं जिला प्रशासन उनका पूर्ण सहयोग करेगा।उन्होंने दवा कारोबारियों से अपने प्रतिष्ठान को 24 घंटे खोलने का आग्रग किया ताकि आमजन आसानी से किसी भी समय दवा प्राप्त कर सकें।बैठक में अपर समाहर्ता ने कारोबारियों को एम0आर0पी मूल्य में दवा बेचने तथा खरीदने का निर्देश देते हुवे कहा कि अगर कोई किसी भी दवा को एमआरपी से अधिक मूल्य में बेच रहा है तो वह जिला प्रशासन के पास शिकायत कर सकते हैं ऐसे स्तिथि में जिला प्रशासन उनपर आवश्यक कार्यवाई करेगा।

साथ ही आपको बता दे कि ज़ूम एप्प के माध्यम से अभियान निदेशक रास्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन श्री शैलेश चौरसिया के अध्यक्षता में मंगलवार को  दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक जिले के सभी चिकित्सा पदाधिकारी एवम डॉक्टरों के साथ कोविड -19 संक्रमण के  भारत सरकार द्वारा रिवाइज्ड गाइड लाइन पर प्रबंधन एवं इलाज हेतु ऑनलाइन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

***********************

कोरोना जैसे घातक बीमारी के मरीजों के  इलाज हेतु तैयार है सेवानिवृत डाक्टर..!
साहिबगंज - कोविड 19  संक्रमण से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा समाहरणालय स्थित सभागार में निजी संस्थानों के चिकित्सक तथा सेवानिवृत चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण में कोरोना वायरस के संबंध में प्रशिक्षण देने लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में चिकित्सा अधिकारी, द्वारा मदद लेना था।कार्यशाला में एक्सपर्ट डॉक्टर्स द्वारा वायरस को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके तहत बीमारी के पहचान, बीमारी के दौरान इलाज में डाक्टरों व मरीजों द्वारा बरती जाने वाली सावधानियों के अलावा वायरस दूसरों को न फैले इस संबंध में बताया गया। फिल्हाल जिले में इस तरह का कोई मरीज सामने नहीं आया है। ज्ञात हो कि कोरोना वायरस को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) एवं भारत सरकार द्वारा अलर्ट जारी करने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी,अस्पतालों, कॉलेजों में अलर्ट के लिए निर्देश जारी किया है।कार्यशाला में बताया गया कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से बचने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के अनुसार हर व्यक्ति अपने हाथ साबुन-पानी या अल्कोहल युक्त हैंड रब से साफ करें।खांसते या छींकते हुए अपनी नाक और मुंह को टिश्यू या मुड़ी हुई कोहनी से ढकें। जिन्हें सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण हों उनके साथ करीबी संपर्क बनाने से बचें।मीट व अंडों को खाने से पहले अच्छे से पकाएं। जंगली और खेतों में रहने वाले जानवरों के साथ असुरक्षित संपर्क न बनाएं।भीड़भाड़ वाली जगह पर न जाएं, खास तौर पर चीन से सफर कर लौटे व्यक्ति से दूर रहें। सब्जी और फलों को खाने से पहले अच्छी तरह धोएं। जिन देशों या जगहों पर इस बीमारी का प्रकोप फैला है, वहां यात्रा करने से बचें। सार्वजनिक स्थानों, सार्वजनिक यातायात के साधनों में कुछ भी छूने या किसी से हाथ मिलाने से बचें।प्रशिक्षण में जिला आपूर्ति पदाधिकारी,डॉ मोहन पासवान,सहित अन्य डॉक्टर्स भी मौजूद रहे।

साथ ही आपको बता दे कि उपायुक्त वरुण रंजन ने जानकारी देते हुए बतलाया की  कोरोना महामारी से लडने के लिए  जिला प्रशासन ढेरो अहम कदम उठा रही है।इसी क्रम में जिला प्रशासन ने कोरोनो वायरस संक्रमण से प्रभावित लक्षण दिखने वाले व्यक्तियों या बाहर से आये लोगों की पहचान के लिए घर घर जा कर सर्वे करने का निर्णय लिया है।उपायुक्त वरुण रंजन ने बताया कि, सहिया एवं सेविका की टीम गठित की गई है, जो कोरोना वायरस संक्रमण आए बचाव के लिए ज़रूरी सूचनाएं इकट्ठा करेंगी।सहिया एवं सेविका द्वरा घर घर जा कर सर्वे किया जाएगा जो घर के सदस्यों की जानकरी लेंगी वह या पता लगाएंगी की घर का कोई सदस्य बाहर काम करता है, या हाल में ही काम के बाद बाहरी जिले या राज्य या देश से लौट है, या किसी प्रकार की यात्रा कर लौटा है।उन्होंने बताया कि सहिया तथा सेविका घर में अगर कोई बीमार सदस्य है तो बीमारी का कारण,उनकी जांच रिपोर्ट आदि को तुरंत ए0एन0एम को सूचित करेंगी एवं कोरोना संक्रमण के लक्षण या मिलते जुलते लक्षण दिखने पर तत्काल सूचना उपलब्ध कराएंगी एवं जिला प्रसाशन इन्हें अविलंब कोरेंटिंन करेगा।उपायुक्त श्री रंजन ने कहा कि यह तरीका कोरोना वायरस संक्रमित को चिन्हित करने में सफल सिद्ध होगा तथा इससे हम हम हर व्यक्ति पर निगरानी भी रख सकेंगे।

****************************

सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा मोदी आहार मोदी दक्षिणा के स्वरूप जरूरतमंद लोगों को दिया जाएगा अनाज और राशि।
साहिबगंज- विश्वव्यापी कोरोना वायरस जनित बीमारी को लेकर पूरे देश भर में भारत सरकार द्वारा लॉक डाउन किया गया है इस निर्णय के द्वारा पूरे देश के लोगों के लिए हितकारी वरदान सिद्ध हो सकता है कोरोना नामक जनित  बीमारी एक वायरस से फैलता है और इस लॉक डाउन में पूरे भारत के लोगों को घर से नहीं निकलने के कारण इस वायरस से लोगों पर कम प्रभाव पड़ेगा जिससे आने वाले समय में पूरे भारत देश में महामारी की समस्या कम उत्पन्न होगी। आपको बता दें कि इसी लॉक डाउन के दरमियान सामाजिक कार्यकर्ता बजरंगी प्रसाद यादव के आवास पर पत्रकारों से रु-ब-रु होकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता बजरंगी प्रसाद यादव द्वारा पत्रकारों के बीच देशव्यापी कोरोना नामक जनितबीमारी को लेकर गरीबी रेखा में जी रहे हैं लोगों के बीच सहानुभूति दर्शाते हुए इस लॉक डाउन का पालन करने को कहा गया वहीं सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा यह भी आग्रह किया गया कि भारत सरकार द्वारा लॉक डाउन का पालन करें क्योंकि पालन करना हमारे हित के लिए है इस लॉक डाउन में सरकार के द्वारा बहुत सारी योजना गरीबों के लिए चलाई गई है कोई गरीब भूखा ना रहे भूखा ना सोए इसके लिए भारत सरकार द्वारा कई योजनाएं के जरिए गरीबों को खाना भी मुहैया कराया जा रहा है आपको बता दें। कि सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बतलाया गया कि  दो योजनाओं के लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया जिसमें मोदी आहार एवं मोदी दक्षिणा कार्यक्रम चलाया जाएगा इसकी शुरुआत सामाजिक कार्यकर्ता के यहां  स्थाई और अस्थाई रूप से काम करने वाले मजदूरों को घर घर  तक पहुंचा कर मोदी आहार के योजना स्वरूप दस किलोग्राम अनाज साथ ही साथ पांच सौ रुपए मोदी दक्षिणा के रूप में दिया जाएगा साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए से सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा यह भी बतलाया गया कि हमारे राजनीतिक स्तर को देखते हुए हमारे जीवन के अहम हिस्सा राजनीतिक में 32 साल बीत गया। इस 32 साल के दरमियां जितने कार्यकर्ता हमारे धरना प्रदर्शन में हमारे कंधे से कंधे मिलाकर कम से कम दस बार हमारे जरिए धरना प्रदर्शन में हमारे साथ भागीदारी निभाए है उस जरूरतमंद कार्यकर्ता के लिए भी मैं मोदी आहार के साथ मोदी दक्षिणा उनके घर पर जा कर देंगे।साथ ही उन्होंने बतलाया की जो गरीब दूसरे राज्य तेलंगाना में लॉक डाउन के दरमियां फंस गए थे वह अपने घर वापसी नहीं आ पाए थे उनके लिए मैंने सरकार से अनुरोध कर उन लोगों तक राहत  सामग्री मुहैया करा दिया गया है।

*************************

जिला प्रशासन के बरीय पदाधिकारियों द्वारा झारखण्ड - बिहार सीमा क्षेत्र के मिर्जाचौकी स्थित चेक नाका का हुआ निरीक्षण।
साहिबगंज :- कोरोनावायरस  जनित बीमारी के महामारी से बचने के लिए चेक नाका पॉइंट बनाया गया है।इसी क्रम में आज  झारखण्ड - बिहार सीमा क्षेत्र के मिर्जाचौकी स्थित चेकनाका का निरीक्षण किया गया।ज्ञात हो कि कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अंतर- रज्यीय सीमा को बंद कर दिया गया है, ताकि संक्रमित व्यक्ति सहिबगंज जिले में प्रवेश न कर सकें।पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ,एवं अनुमंडल पदाधिकारी पंकज साव द्वारा  नि:शुल्क सामुदायिक भोजनालय का निरीक्षण भी किया गया।जहाँ निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है।निरीक्षण के क्रम में जिले के पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी एवं एसडीपीओ के द्वारा चेकनाका पर तैनात कर्मियों को लॉक डाउन का सख्ती से पालन करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। तथा सोशल डिस्टेनसिंग का ख्याल रखने का भी निर्देश दिया गया।साथ ही आपको बता दे कि कोरोनावायरस मद्देनज़र उपायुक्त वरुण रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि सोशल डिस्टेनसिंग मेन्टेन करने के लिए देश भर में लॉक डाउन चल रहा है।उन्होंने बताया है, कि सोशल डिस्टेनसिंग यानी सामाजिक दूरी का पूर्णतः पालन हो सके इसके लिए कहीं भी किसी प्रकार का विचरण नहीं होगा तथा इसपर सख़्ती से अनुपालन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि साहिबगंज जिले से अन्य जिले की लगने वाली सीमा तत्काल सील कर दिया गया है,और किसी भी व्यक्ति या इमरजेंसी वाहन को छोड़ कर अन्य वाहन नही प्रवेश प्रतिबंधित रहेगी,ताकि संक्रमण न फैल सके।इस कारण ग़रीब तथा ज़रूरतमंद लोगों के लिए जिला प्रशासन हर सम्भव मदद कर रही है।लॉक डाउन की अवधि में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को भोजन से संबंधित दिक्कत का सामना न करना पड़े इसी क्रम में जिला प्रशासन की ओर से आज 63 परिवारों को अनाज वितरित किया गया।ज्ञात हो कि कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए विभिन्न स्तर पर जिला प्रशासन तथा नगर परिषद कार्य कर रही है,जरूरतमंद लोगों।के लिए दाल भात केंद्र चलाये जा रहे हैं, कोरेंटिंन लोगों को राशन दिया जा रहा है, होम डिलीवरी करायी जा रही है तथा अनाज भी वितरण किया जा रहा है।

***********************

मुक बधिर विद्यालय में फंसे शिक्षक, शिक्षिका एवं विकलांग बच्चों के बीच समाजसेवी ने किया राहत समाग्री का वितरण..!
साहिबगंज :- 30/03/2020. जिरवाबाड़ी थाना अंतर्गत जिला मुख्यालय के समीप स्थित मुक बधिर स्कूल साहिबगंज में सोमवार को समाजसेवी बजरंगी प्रसाद यादव द्वारा विद्यालय में फंसे शिक्षक, शिक्षिका एवं विकलांग बच्चों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया..! चीन के वुहान शहर से शुरू हुई कोरोना वायरस जनित प्राणघातक महामारी ने पूरी दुनिया को अपने चपेट में ले लिया है..! इस महामारी की चपेट से भारत भी अछूता नहीं रहा..! जो तीव्र गति से अपने देश में पांव फैलाता जा रहा है..! इस महामारी से बचने के लिए भारत सरकार द्वारा राष्ट्रहित के मद्देनज़र पूरे देश में लॉक डाउन दिया गया..। इस महामारी से बचने के लिए सभी लोगों को अपने-अपने घरों में रहना पड़ रहा है..! लॉक डाउन की स्थिति में जो कर्मचारी जहां काम कर रहे है, वहीं फंस हुए है..! साहिबगंज में भी यह स्थिति देखने को मिल रही है जिसमें मुख बधिर विद्यालय एक है..! इस गंभीर स्थिति के मद्देनज़र मुख बधिर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका एवं विकलांग बच्चों के बीच समाजसेवी बजरंगी प्रसाद यादव द्वारा राहत सामग्री वितरण की गई..! ज्ञात हो की कुछ दिनों पूर्व लॉक डाउन की स्थिति के बाद मुख्यमंत्री राहत कोष में साहिबगंज जिला उपायुक्त राजीव रंजन के माध्यम से एक लाख, एक सौ, एक रुपए, की राशि बजरंगी यादव द्वारा दी गई थी..। राहत सामग्री वितरण के वक्त समाजसेवी बजरंगी प्रसाद यादव ने साहिबगंजवासियों से अपील करते हुए कहा की राष्ट्रहित के मद्देनज़र आप लोग भी यथाशक्ति अपने आसपास के ज़रूरतमंद लोगों की भरपूर मदद करें..! नर की सेवा ही नारायण की सेवा है, मानवता की सच्ची सेवा ही राष्ट्र धर्म है..!

********************

गरीबी रेखा से नीचे कार्डधारियों को जिला प्रशासन द्वारा घर घर राशन कि व्यवस्था साथ ही नगर परिषद शहर की साफ- सफाई को लेकर हुए चौकन्ना।
साहिबगंज :- 29/03/2020. विगत कुछ दिनों  से कोरोनावायरस का जाल पूरे देश में अपने महामारी के लपेटे में लेना चाह रही है जिससे कारण अभूतपूर्व स्थिति उत्पन्न हो रही है, साथ ही यह बीमारी महामारी का रूप लेते जा रही है। इस स्थिति में कोरोना वाईरस के संक्रमण से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अहम कदम उठा रही है।कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के क्रम में भारत सरकार द्वारा पूरे देश मे लॉक डाउन किया गया है, जिससे शहर वासियों के समक्ष जो गरीबयता में जी रहे है उनके सामने खाने को लेकर कोई समस्या ना उत्पन हो इसके के लिए जिला प्रशासन द्वारा  इस स्थिति में जरूरतमंत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को राशन लिए ज़द्दोज़हद न करनी पड़े इसलिए जिला प्रशासन ने कार्डधारियों को घर मे राशन उपलब्ध कराने के लिए एक विशेष टीम गठित की है।जिला प्रशासन के द्वारा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में मुखिया, ए0एन0एम0, ग्रामीण स्तरीय कर्मी, तथा लेडी सुपरवाइजर के सहयोग से ग़रीबी रेखा  वर्ग के लोगों को घर घर राशन उपलब्ध कराया जाएगा।यह टीम लोगों को राशन देना सुनिश्चित करेगी तथा कोरोना वायरस से संबंधित निगरानी भी रखेगी ताकि लोगों की ज़रूरत पूरी होने के साथ साथ लोग घरों में रहें और संक्रमण फैलने से रोका जा सके।साथ ही आपको बता दे कि कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए जिला प्रशासन एवं नगर परिषद द्वारा पूरे शहर में ब्लीचिंग पाउडर मिले हुए पानी से छिड़काव किया जा रहा है।साथ  ही पाउडर एक कीटनाशक के तरह कार्य करता है जो स्वच्छता के दृटिकोण से बेहद आवश्यक है।जिला प्रशासन साहिबगंज नगर क्षेत्र में साफ़-साफाई को लेकर चौकन्ना है,तथा शहर भर में कीटनाशक फॉगिंग भी की जा रही है।कोरोना वायरस संक्रमण से निजात पाने के लिए नगर परिषद द्वारा डोर टु डोर कचड़ा कलेक्ट किया जा रहा है, जो गंदगी रोकने में काफी सहायक सिद्ध हो रहा है।वहीं शहर में नाली साफ सफाई, गंदगी के ढेर की सफाई डस्ट बीन से नियमित कचड़ा का उठान भी किया जा रहा है।

********************

स्वास्थ्य से जुड़े मामले हो या कालाबाजारी से जिला प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर..!
साहिबगंज :- 27/03/2020. पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस के प्रकोप से एक विषम परिस्थिति  उत्पन्न हो रही है तथा यह बीमारी वैश्विक महामारी का रूप लेते जा रही है, जो बेहद गंभीर व चिंताजनक है..! इस स्थिति में कोरोना वाईरस के संक्रमण से निपटने के लिए जिला प्रशासन अहम कदम उठा रही है..। उपायुक्त वरुण रंजन ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रही है तथा इस महामारी से लड़ने के लिए मेडिकल सुविधा को और अधिक चुस्त कर रही है..। श्री रंजन ने बताया कि मेडिकल सुविधा हर मरीज़ तक सुगमता से पहुंचे इसके लिए राजमहल सदर अस्पताल को विशेष कोरोना संक्रमण सेंटर के तौर पर विकसित किया जा रहा है..। उपायुक्त ने बताया कि यहाँ 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया जा रहा है, जिसमें हर तरह की सुविधा उपलब्ध की जाएगी..। साथ ही साथ सहिबगंज सदर अस्पताल में भी 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है, जहां कोरोना वायरस से सम्बंधित किसी भी लक्षण दिखने वाले संदिग्ध मरीज़ों को रखा जाएगा..। उपायुक्त वरुण रंजन ने कहा कि अभी साहिबगंज जिले में बाहर से आये लोगों एवं अन्य लोगों पर निगरानी रखी जा रही है तथा कोरोना के लक्षण दिखने वाले संदिग्ध को तत्काल आइसोलेशन में रखा जाएगा..। साथ ही उन्होने बताया कि साहिबगंज तथा उधवा में 350 बेड का कोरेंटिंन अस्पताल बनाया जा रहा है..। यह कोरेंटिंन अस्पताल वैसे लोगों के लिए होगा जो दूसरे राज्यों या जिलों से आए हैं या उन्हें घरों में रहने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें यहाँ 14 दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा..। उन्होंने बताया कि कोरेंटिंन अस्पतालों के उद्देश्य है की जिले में बाहर से आये लोगों की निगरानी की जाए, ताकि वह किसी अन्य व्यक्तियों को संक्रमित न कर दें..। इस परिस्थिति में उन्हें जिला प्रशासन के निगरानी में कोरेंटिंन किया जा रहा वहां यह मूल-भूत सुविधा के साथ 14 दिनों तक रह सकेंगे एवं कोरोनो वायरस से संबंधित कोई भी लक्षण नजर आने पर उन्हें तत्काल आइसोलेशन में भर्ती किया जाएगा तथा उनका उपचार किया जायेगा..। साथ ही कोरोनो वायरस से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आई0बी0आर0 आधारित हेल्प लाइन जारी किया गया है..। उपायुक्त वरुण रंजन ने बताया कि इस हेल्प लाइन नंबर के जरिये जिले के कोरोना वायरस से संबंधित कोई भी जानकारी या शिकायत कर सकते है..। अन्य राज्यों में फंसे मज़दूर या कर्मकार के संबंध में जानकारी दे सकते हैं..। राशन कालाबाज़ारी से संबंधित शिकायत या राशन होम डिलीवरी के लिए संपर्क कर सकते हैं..। कोरोना से रोकथाम हेतु साहिबगंज जिले में स्वेछापूर्वक सहायता देने हेतु संपर्क कर सकते हैं..। उन्होंने बताया हेल्पलाइन पर स्वास्थ संबंधित या अन्य शिकायत भी दर्ज़ करा सकतें हैं..। आपको बता दे की हेल्प लाइन नंबर :- 04433124225 है..।

**************************

मार्मिक..!
बीमारी के डर से घर पर बैठी रहूंगी तो भूखे मर जाऊंगी, हमें भूखे नहीं मरना है भैया..!
लॉक डाउन के दरम्यान पेट की आग बुझाने को बेबस महिला निकली सड़क पर..।
साहिबगंज - जिला मुख्यालय के नगर थाना अंतर्गत रसूलपुर दहला में आज एक गरीब महिला को सर के ऊपर लकड़ी लेकर बाजार की ओर जाते देखा गया एवं उनकी एक 8 साल की बच्ची भी सर पर कुछ लकड़ी बांधे हुए बाजार की ओर बेचने के लिए जा रही थी..। ज्ञात हो कि बुद्धवार से भारत सरकार द्वारा पूरे देश में अगले 21 दिनों तक लाकडाउन किया गया है..। जिसका मुख्य कारण कोरोना वायरस जनित बीमारी है, अनियंत्रित वैश्विक महामारी के मद्देनज़र  भारत सरकार द्वारा देश के प्रत्येक नागरिक को घर में रहने की सलाह दी जा रही हैं, वहीं जिला प्रशासन की ओर से भी सतर्कता बरतने की हिदायत जिलेवासियों को दी जा रही है, ज्ञात हो कि जिला प्रशासन के जरिए अपने-अपने घरों में रहने का प्रचार-प्रसार वाहन के माध्यम से किया जा रहा है, साथ ही बढ़-चढ़कर जिला के वरीय पदाधिकारीयों द्वारा सड़कों पर निकलकर 21 दिनों तक अपने घरों के भीतर रहने का अनुरोध भी करते देखा जा रहा..! साथ ही जिला प्रशासन के द्वारा कुछ सख्ती भी बरती जा रही है..! वही चौक-चौराहों पर चार से पांच जनों के खड़े रहने पर पुलिस जवानों द्वारा पिटाई कर भारत सरकार के फैसले को सख्ती से अनुपालन का आवाहन भी किया जा रहा..। खतरनाक वायरस कोरोना जनित बीमारी चीन के वुहान शहर से होते हुए पूरे विश्व में अपना जाल फैला रहा है, जिसका एकमात्र विकल्प है खुद का बचाव करें और खुद का बचाव करने के लिए जिला प्रशासन की कही बातों का अनुपालन करते दिखाई भी दे रहा है..! ज्ञात हो कि संवादाता द्वारा समाचार संकलन हेतु बाहर निकलने पर एक महिला को अपने सर पर कुछ लकड़ी के टुकड़ों को बांधकर बाजार की ओर जाते देखा गया..! वहीं  संवाददाता द्वारा पूछे जाने पर उस गरीब महिला ने बतायी कि भैया यह बीमारी क्या होता है मुझे पता नहीं है मगर मुझे यह पता है कि अगर मैं कमाऊंगी नहीं तो मेरा परिवार कैसे चलेगा..?? मैं दो-तीन दिनों से घर से नहीं निकली हूं, मेरे यहां खाने का कुछ भी नहीं है, इसलिए मैं लकड़ी बेचने के लिए जा रही हूं, अगर लकड़ी बेचूगी नहीं तो घर में चूल्हा नहीं जलेगा..। बीमारी के डर से घर पर बैठी रहूंगी तो भूखे मर जाऊंगी, हमें भूखे नहीं मरना है भैया, इस लकड़ी को ले जा रही हूं बाजार में बेच कर खाने का सामान खरीद कर मैं लाऊंगी और अपने परिवार का भूख मिटाने का प्रयास करूंगी..। क्योंकि, मैं तो गरीब हूं, अगर मेहनत नहीं करूंगी तो हमारा घर का चूल्हा नहीं जलेगा..! उनके कथन को सुनने से पता चला कि हमारे शहर के दयनीय स्थिति में जीने वाले लोगों की बदहाली पर एक अकेली महिला यह नहीं है जो कि सर पर बोझ लेकर बाजार की ओर जाते हुए देखा गया..! इसके जैसी कितनी महिला होगी, जो अपने घरों से निकल कर रोजमर्रा जिंदगी में कमा कर अपना जीवन यापन कर रही है..।

****************************

ख़ुद का बचाव ही दूसरों का बचाव है..। लोग कोरोना वाईरस संक्रमण के खिलाफ जागरूक हैं, सजग हैं और एकजुट हैं :- उपायुक्त वरुण रंजन..!
सन्नाटा बता रहा है, लोग सजग और सतर्क हैं..! कोरोना वायरस संक्रमण 2019 महामारी से बचाव की दिशा में भारत सरकार ने आज पूरे भारत मे सुबह 7 बजे से रात्री 9 बजे तक जनता कर्फ़्यू का आह्वान किया है। बताया गया है, की जनता कर्फ़्यू बढ़ते कोरोना वाईरस संक्रमण से बचाव में संक्रमण के प्रभाव को कम करने तथा वाईरस के ख़िलाफ़ चेन ब्रेक करने में आवश्यक होगा। आज जनता कर्फ़्यू के दैरान साहिबगंज जिले विभिन्न इलाकों में भी बंद का असर देखा जा रहा है, शहर से लेकर गांव, गांव की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है, गलियां वीरान हैं, और दूकानों पर ताला लगा हुआ है। ये हाल बता रहा है, कि लोग कोरोना वाईरस संक्रमण के खिलाफ जागरूक हैं, सजग हैं और एकजुट हैं।
आपको बता दें कि कोरोना वाईरस संक्रमण 2019 के ख़िलफ़ बरहरवा, पतना, बोरियो, बरहेट, उधवा, राजमहल,तालझारी,मंडरो, एवं साहिबगंज में कोई दुकान खुली नहीं है न ही लोग घरों से निकल रहें हैं।
गाँव और शहर के इस वीरान सूरतेहाल से पता चलता है, कि लोग सजग हैं और कोरोना वाईरस संक्रमण का डट कर सामना करने को तैयार हैं।
उपायुक्त वरुण रंजन ने भी जिलेवासियों से संक्रमण के प्रभाव को कम करने हेतु सुबह 7 बजे से रात्री 9 बजे तक के अलावा रात्री में भी घर से बाहर न जाने का अनुरोध करते हुए कहा कि जनता कर्फ़्यू के दौरान घरों में रहने एवं बंदी के दौरान सहयोग करने के लिए आपका बेहद धन्यवाद..।
उन्होंने कहा कि आवश्यक सावधानियां बरतें घरों में रहे, स्वच्छ रहें, सुरक्षित रहें। तथा अफवाहों का किसी भी रूप में सहयोग न करें..। स्वयं बचें और दूसरों को भी बचाएं..।

*******************

साहिबगंज में भी देखा गया जनता कर्फ्यू का असर..।
साहिबगंज :- 21/03/2020. चीन के वुहान शहर से कोरोना नामक बीमारी ने पूरी दुनिया में अपना पांव फैलाना शुरू कर दिया है। इस बीमारी ने कितने लोगों को अपनी चपेट में लेते हुए मौत के नींद में सुला दिया है। इस बीमारी जो कि महामारी का रूप लेता जा रहा है। इस बीमारी का अब तक ठोस इलाज किसी देश के पास नहीं है कोरोना नामक बीमारी  वायरस से फैलता है। इस रोग का सही ईलाज पूरे देश के लिए एक चुनौती पूर्ण कदम है।इस बीमारी का भय लोगो के दिलो में बसा हुआ दिखाई प्रतीत हो रहा है।हर तरफ सिर्फ इस बीमारी का ही चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बता दे की भारत देश में भी इस बीमारी से अछूता नहीं है इस बीमारी को लेकर भारत सरकार द्वारा इस घातक बीमारी बी के प्रति अलर्ट मोड़ पर है।विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इस बीमारी को महामारी का रूप पहले ही दे चुका। जिससे बचने के लिए हर एक देश कुछ ना कुछ कदम उठा रहा है। भारत में इस महामारी को रोकने के लिए 22 मार्च को भारत बंद का आवाहन किया था जिससे जनता कर्फ्यू के नाम देकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत के  जनता को इस भारत बंद में हिस्सा बनने का गुजारिश माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। जिसमें भारत के लोगों द्वारा पूरा समर्थन मिलता हुआ दिखाई प्रतीत हुआ इस समर्थन को लेकर साहिबगंज जिले वासियों ने भी पूर्ण सहयोग जनता कर्फ्यू में अपना सहयोग दिया ज्ञात हो कि इस जनता कर्फ्यू का  असर साहिबगंज में भी देखने को मिला जहां लोगों द्वारा सुबह से अपने दुकानों को बंद रखा वही बाजारों में यातायात का कोई साधन दिखाई पड़ता नजर नहीं आ रहा था। चौराहे चौराहे पर भीड़ का नजारा नहीं देखा जा रहा था। जनता कर्फ्यू को लेकर नगर थाना अंतर्गत साहिबगंज के लोगों द्वारा अपने घरों में रहकर ही इस भारत बंद को सफल बनाया ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री श्री माननीय नरेंद्र मोदी द्वारा इस जनता कर्फ्यू का मुख्य कारण कोरोना नामक एक बीमारी के लिए था जो कि पूरे देश में अपना पांव फैलाए जा रहा है जिनका ठोस इलाज किसी देश के पास अभी तक नहीं है ज्ञात हो कि भारत भी घातक बीमारी से अछूता नहीं रहा एवं इस घातक बीमारी की चपेट में है इसी बीमारी से बचने के लिए भारत सरकार द्वारा जनता कर्फ्यू का आयोजन किया गया। इस कर्फ्यू को लेकर साहिबगंज जिले के हर एक चौक चौराहे पर मानो सन्नाते का मातम पसरा हुआ दिखाई प्रतीत हो रहा था जिले में के हर तरफ वीरानियां छाई हुई थी। वही एक संदेश संवाददाता द्वारा पूरे शहर के भ्रमण करने पर पता चला कि गिना चुना लोगों को सड़क पर दिखाई प्रतीत हो रहा है इस भारत बंद को लेकर साहिबगंज जिले के जिला प्रशासन द्वारा अहम योगदान देते दिखाई प्रतीत हो रहा था जगह-जगह पर पेट्रोलिंग द्वारा शहर में भ्रमण कर एवं लोगों को घरों से नहीं निकलने का आवाहन भी किया जा रहा था। 

क्या कहते हैं उपायुक्त वरुण रंजन..?? भारत सरकार द्वारा जनता कर्फ्यू भारत बंद को लेकर साहिबगंज की जनता सतर्क है एवं अपना अहम योगदान  दिया कोरोना  नामक बीमारी पूरे देश में अपना पांव फैला रही है मगर इस बीमारी से डरने की जरूरत नहीं है। इस बीमारी का सही इलाज खुद का बचाव भी दूसरे का बचाव है एवं शहर का सन्नाटा बता रहा है लोग सतर्क है,लोग  कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ जागरूक हैं सतर्क है एकजुट है।

**************************************

मानव पृथ्वी का सबसे स्वार्थी प्राणी :- डॉ० विकास..!
साहिबगंज :- 21/03/2020. महाविद्यालय साहिबगंज में एनएसएस यूनिट चार के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ0 रंजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक विशेष दिवस के रूप में मनाया गया। ज्ञातव्य हो कि पूरे विश्व में आज सभी को कोरोना का एक भय सता रहा है इसी बीच में इस दिवस का होना एक औषधि के रूप में काम आ रहा है डॉ रंजीत कुमार सिंह ने अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर जो इस साल का थीम है जब विविधता सुपर पर विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रकृति में रहने वाले सभी जीव जंतुओं के सुरक्षा संरक्षण एवं संवेदन एवं संवर्धन और संवेदनशीलता आज के दौर की मांग है हम पेड़ पहाड़ पौधों जंगलों आदि को बचाएं तभी मानव जीवन सुरक्षित रह पाएगा । मिथिलेश कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में मनुष्य जिस को विकास समझ रहे हैं सही मायने में अगर आकलन किया जाए तो वह विनाश की ओर अग्रसर हो रहे हैं।क्योंकि पर्यावरण को नुकसान पहुंचा कर मनुष्य अपने अस्तित्व उत्तक को बचाने में भी और समर्थ रहेंगे।डॉक्टर संतोष कुमार चौधरी ने इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को वनों का महत्व समझाना समझना और उनका संरक्षण करने पर जोर दिया उन्होंने यह भी कहा कि हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाती है और अगर मनुष्य जंगल को काट कर वह खुद उस में बसने लगेंगे तो जीव जंतु कहां रह पाएंगे और इसी विनाश होता कारण आज के दौर में एक कोरोनावायरस के रूप में हम लोगों के बीच सामने खड़ा है इसका एकमात्र उपचार उन्हें भी रहने दिया जाए और हम मनुष्य भी अपने इलाके में खुशनसीब रह पाएंगे श्री दीपक कुमार दास ने इस अवसर पर रूसो के कथन को दोहराते हुए बैक टू नेचर का आह्वान किया जिसमें उन्होंने व्यक्ति को भौतिकवादी और वैज्ञानिक सोच से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के महत्व को बताएं सर्वेश प्रताप सिंह ने कहा कि वैश्विक स्तर पर वन दिवस हाल ही में अभी हाल ही में मनाना प्रारंभ किया गया है परंतु भारत इसके महत्व को समझते हुए बहुत पहले से ही इसके प्रति जागरूकता अभियान चलाता आ रहा है।डॉ0  विकास कुमार ने कहा कि मानव पृथ्वी का सबसे स्वार्थी प्राणी है अगर पर्यावरण को बचाना चाहते हैं तो अपनी जीवन रक्षा के लिए पर्यावरण को बचाए   एलिजाबेथ मरांडी ने पर्यावरण को सुचारू रूप से चलाने के लिए हम इंसानों को मुख्य रोल निभाने को कहा पर्दिनाथ नाथ हांसदा ने भी प्रत्येक नागरिक  को पांच पांच वृक्ष लगाने का आह्वान किया।

*********************

लापरवाही..!
विशालकाय सूखा पेड़ काल की चपेट में किसी को भी ले सकता..।
साहिबगंज :- 18/03/2020. जिला मुख्यालय के जीरवाबाडी ओ०पी० थाना अंतर्गत सुभाष चौक से विकास भवन की ओर जाने वाले रास्ते के किनारे एक सूखा पेड़ जला हुआ खड़ा दिखाई प्रतीत हो रहा है..। जो कभी भी आंधी-वारिश में किसी भी राहगीरों को अपने चपेट में ले सकता है ज्ञात हो कि प्रत्येक दिन इस रास्ते से होकर  सैकड़ों की संख्या में राहगीरों का आना जाना  प्राय देखा जाता है। आपको बता दें कि इसी रास्ते से होकर जिले के  कई कार्यालय भी जाना होता है। ज्ञात हो कि इस रास्ते से होकर ही सिविल कोर्ट विकास भवन जिला परिवहन ऑफिस जिला उपायुक्त कार्यालय जाने का एकमात्र रास्ता है। मगर रोजाना इस रास्ते से होकर कई वरीय पदाधिकारी का आना-जाना प्राय देखा जाता है। और इसी रास्ते से होकर कई बसे  बस स्टैंड के पास जाकर रूकती है। इस व्यस्त रास्ते पर वन विभाग के कर्मचारियों का नजर इस सूखे हुए पेड़ पर क्यों नहीं पड़ा सवाल उठता है कि वन विभाग द्वारा इस ओर अपना ध्यान क्यों केंद्रित नहीं कर रहा। वन विभाग की लापरवाहीयों को दर्शाते हुए ज्ञात होता है कि इस रास्ते में कोई अनहोनी घटना घट सकती है तभी वन विभाग के कर्मचारियों का नींद भी खुलेगी तभी  इस रास्ते पर सूखा हुआ पेड़ पर नजर जाएगा शहर के बीचो बीच में एक सूखा पेड़ खड़ा है मगर वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा इसका कोई सुध नहीं ले रहा है आखिर लापरवाही  कहां हो रही है। ज्ञात हो कि इस रास्ते से होकर वरीय पदाधिकारी का आवागमन एवं आम जनता का आना-जाना पराया देखने को मिलता है मगर सवाल यह उठता है कि वन विभाग द्वारा अभी तक इस सूखे पेड़ को क्यों नहीं गिराया।