21 मई 2020

आलेख :- सुनील कुमार "गौतम"

सोशल डिसेंसिंग की उड़ रही है धज्जियां मॉर्निंग वॉक में लोगों का उमड़ रहा जनसैलाब..।
साहिबगंज :- वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर भारत सरकार द्वारा पूरे देश में विगत कुछ महीनों से लॉक डाउन लगा दिया गया है। साथ ही अपने अपने घरों में रहने का हिदायत भी दिया जा रहा है। साथ ही साथ जरूरत कि सामग्री लेने के लिए बाजार में जिला प्रशासन द्वारा लोगों को खरीदारी करने के लिए समय भी दिया जा रहा उसी समय में रोजमर्रा जिंदगी में उपयोग होने वाले सामानों की खरीदारी करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा छूट भी दिया है। मगर लोगों द्वारा इस नियम का धज्जियां उड़ाते हुए कई जगहों पर दिखाएं प्रतीत हो रहा आपको बता दें कि करोना महामारी से बचने के लिए भारत सरकार द्वारा देशभर में लॉक डाउन किया गया साथ  ही इस लॉक डाउन में दूरी का भी प्रावधान रखा गया। जिला प्रशासन द्वारा प्रचार-प्रसार हेतु पूरे शहर में भ्रमण कर सोशल डिस्टेंस बनाकर हर कार्य करने को लेकर जानकारी जिला प्रशासन द्वारा दिया जा रहा मगर शहर के लोगों द्वारा इस नियम का धज्जियां उड़ाते हुए देखा जा रहा आपको बता दें कि जिला मुख्यालय के जिरवाबड़ी थाना अंतर्गत सुभाष चौक से लेकर सिद्धू -  कान्हु स्टेडियम के सड़कों पर सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों का जनसैलाब उमड़ता है जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है आपको बता दें कि इससे भी वैभव नजारा सिंधु - कान्हु स्टेडियम के अंदर भी मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों का अत्यधिक भीड़ रोज दिखाएं प्रतीत सुबह-सुबह होता है। आपको बता दें कि देश मे अभी हालात ऐसी है कि थोड़ी सी लापरवाही या चूक होने पर कोरोना जैसी घातक बीमारी की चपेट में आने में समय तक नहीं लग रहा जो कि एक चिंता का विषय बना हुआ है..।

**************************

लॉक डाउन के दरमियान बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति की कर दी धारदार हथियार से निर्मम हत्या..!
साहिबगंज - कोरोना जनित महामारी को लेकर भारत सरकार द्वारा पूरे देश में लॉक डाउन लगा दिया गया है। लोगों को घर से निकलने पर जिला प्रशासन द्वारा शक्ति बढ़ती जा रही है मगर वही एक तरफ इसी लॉक डाउन में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है और अपने बढ़ते मनोबल को लेकर जिले में अपराधियों द्वारा अपराध करने का मामला थमता दिखाएं नहीं प्रतीत हो रहा है विगत कुछ  दिनों से शहर में चोरी की घटना घटित हो रही है तो कहीं घर में घुसकर निहत्थे की हत्या अपराधियों द्वारा बेखौफ कर दिया जा रहा। जिसमें जिला प्रशासन को कुछ कामयाबी भी मिल रही है मगर अपराधी बेखौफ होकर घटना को अंजाम देने में लगा हुआ है ऐसा ही एक मामला जिला मुख्यालय के जिरवाबाड़ी थाना अंतर्गत समलापुर धनगड्सी में रात्रि को अज्ञात अपराधियों द्वारा घर में घुसकर एक व्यक्ति की हत्या मामला प्रकाश में आया।आपको बता दें कि भागलपुर बिहार के पीरपैंती का रहने वाला प्रवीण यादव कई वर्षों से साहिबगंज  में अपना निजी मकान बनाकर रह रहा था।  बाकी पूरा परिवार भागलपुर जिले के पीरपैंती में रह रहे थे। साहिबगंज जिले में रहते हुए उन्होंने व्यवसाय करना शुरू किया था ज्ञात हो कि प्रवीण यादव द्वारा आईसर ट्रेक्टर शोरूम भी अपने निजी स्थान पर खोल रखा था। साथ ही छात्रों के लिए लॉज की व्यवस्था भी कर रखा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार  मृतक प्रवीण यादव अपने निजी आवास पर अकेले ही रहा करता था। आपको बता दे कि देशभर में लॉक डॉउन होने के कारण लॉज में रह रहे छात्र अपने अपने घर चले गए थे। जिनके कारण उनके आवास पर ज्यादा चहल पहल दिखाई प्रतीत नहीं हो रहा था  जिनका फायदा उठाकर अज्ञात अपराधियों ने रात्रि को घर में घुस कर प्रवीण यादव की निर्मम हत्या धारदार हत्यार से गला रेतकर  कर दिया।आपको बता दे की मृतक के मुंह और नाक  पर गहरे चोट के निशान बने हुए है। ज्ञात हो कि हत्या की खबर पता चलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजा कुमार मित्रा अपने टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर अपनी करवाएं शुरू कर दी।आपको बता दे कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  श्री राजा कुमार मित्रा ने बताया की प्रथम दृष्टा से पता चल रहा है कि  मृतक को घर के अंदर मारा गया साथ ही उन्होने ने बताया कि की प्राप्त जानकारी से हत्या पुराने रंजिश   पैसे के लेनदेन या जमीनी विवाद हो सकता है।पुलिस हर पहलु को तफ्तीश करते हुए अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक श्री अमन कुमार आपको बता दें कि इस विषय में एक संदेश संवाददाता द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री अमन कुमार से वार्ता करते हुए श्री अमन कुमार ने बताया कि लॉक डाउन के दरमियान रात्रि में घर में घुसकर एक व्यक्ति की हत्या  धारदार हथियार से किया गया है। पुलिस हर एक अहम बिंदु पर जांच कर जल्द ही अपराधियों को गिरफ्त में ले लिया जाएगा।


***************************

दवाइयों का एम०आर०पी० मूल्य से ज्यादा राशि लेने पर होगी दवा दुकानदारों पर कार्यवाही..।
साहिबगंज - कोविड - 19 के संक्रमण से निपटने के लिए मंगलवार को अपर समाहर्ता के अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ ने सभी दवा विक्रेताओं के साथ बैठक की गई। बैठक में अपर समाहर्ता अनुज कुमार प्रसाद ने जिले के विभिन्न दवा स्टॉकिस्ट होलसेलर तथा रिटेलर्स से कहा कि वह अपने अपने प्रतिष्ठानों में कम से कम 15 दिनों का आवश्यक दवाएं साथ ही जीवन रक्षी दवाओं को पर्याप्त संख्या में रख ले जिससे जिले के लोगों को दवा आसानी से उपलब्ध हो सके।आपको बता दे की उन्होंने दवा कारोबारियों से कहा अत्यंत आवश्यक दवाओं की उपलब्धता बनाये रखें। ज्ञात हो कि समाहर्ता ने कहा कि आपदा के इस घड़ी में जिला प्रशासन को आपका सहयोग आपेक्षित है। तथा दवाओं के आवाजाही के लिए किसी भी प्रकार की समस्या या पास निर्गत कराने हेतु संबंधित क्षेत्र के अनुमंडल पदाधिकारी से वह संपर्क कर सकते हैं जिला प्रशासन उनका पूर्ण सहयोग करेगा।उन्होंने दवा कारोबारियों से अपने प्रतिष्ठान को 24 घंटे खोलने का आग्रग किया ताकि आमजन आसानी से किसी भी समय दवा प्राप्त कर सकें।बैठक में अपर समाहर्ता ने कारोबारियों को एम0आर0पी मूल्य में दवा बेचने तथा खरीदने का निर्देश देते हुवे कहा कि अगर कोई किसी भी दवा को एमआरपी से अधिक मूल्य में बेच रहा है तो वह जिला प्रशासन के पास शिकायत कर सकते हैं ऐसे स्तिथि में जिला प्रशासन उनपर आवश्यक कार्यवाई करेगा।

साथ ही आपको बता दे कि ज़ूम एप्प के माध्यम से अभियान निदेशक रास्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन श्री शैलेश चौरसिया के अध्यक्षता में मंगलवार को  दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक जिले के सभी चिकित्सा पदाधिकारी एवम डॉक्टरों के साथ कोविड -19 संक्रमण के  भारत सरकार द्वारा रिवाइज्ड गाइड लाइन पर प्रबंधन एवं इलाज हेतु ऑनलाइन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

***********************

कोरोना जैसे घातक बीमारी के मरीजों के  इलाज हेतु तैयार है सेवानिवृत डाक्टर..!
साहिबगंज - कोविड 19  संक्रमण से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा समाहरणालय स्थित सभागार में निजी संस्थानों के चिकित्सक तथा सेवानिवृत चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण में कोरोना वायरस के संबंध में प्रशिक्षण देने लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में चिकित्सा अधिकारी, द्वारा मदद लेना था।कार्यशाला में एक्सपर्ट डॉक्टर्स द्वारा वायरस को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके तहत बीमारी के पहचान, बीमारी के दौरान इलाज में डाक्टरों व मरीजों द्वारा बरती जाने वाली सावधानियों के अलावा वायरस दूसरों को न फैले इस संबंध में बताया गया। फिल्हाल जिले में इस तरह का कोई मरीज सामने नहीं आया है। ज्ञात हो कि कोरोना वायरस को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) एवं भारत सरकार द्वारा अलर्ट जारी करने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी,अस्पतालों, कॉलेजों में अलर्ट के लिए निर्देश जारी किया है।कार्यशाला में बताया गया कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से बचने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के अनुसार हर व्यक्ति अपने हाथ साबुन-पानी या अल्कोहल युक्त हैंड रब से साफ करें।खांसते या छींकते हुए अपनी नाक और मुंह को टिश्यू या मुड़ी हुई कोहनी से ढकें। जिन्हें सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण हों उनके साथ करीबी संपर्क बनाने से बचें।मीट व अंडों को खाने से पहले अच्छे से पकाएं। जंगली और खेतों में रहने वाले जानवरों के साथ असुरक्षित संपर्क न बनाएं।भीड़भाड़ वाली जगह पर न जाएं, खास तौर पर चीन से सफर कर लौटे व्यक्ति से दूर रहें। सब्जी और फलों को खाने से पहले अच्छी तरह धोएं। जिन देशों या जगहों पर इस बीमारी का प्रकोप फैला है, वहां यात्रा करने से बचें। सार्वजनिक स्थानों, सार्वजनिक यातायात के साधनों में कुछ भी छूने या किसी से हाथ मिलाने से बचें।प्रशिक्षण में जिला आपूर्ति पदाधिकारी,डॉ मोहन पासवान,सहित अन्य डॉक्टर्स भी मौजूद रहे।

साथ ही आपको बता दे कि उपायुक्त वरुण रंजन ने जानकारी देते हुए बतलाया की  कोरोना महामारी से लडने के लिए  जिला प्रशासन ढेरो अहम कदम उठा रही है।इसी क्रम में जिला प्रशासन ने कोरोनो वायरस संक्रमण से प्रभावित लक्षण दिखने वाले व्यक्तियों या बाहर से आये लोगों की पहचान के लिए घर घर जा कर सर्वे करने का निर्णय लिया है।उपायुक्त वरुण रंजन ने बताया कि, सहिया एवं सेविका की टीम गठित की गई है, जो कोरोना वायरस संक्रमण आए बचाव के लिए ज़रूरी सूचनाएं इकट्ठा करेंगी।सहिया एवं सेविका द्वरा घर घर जा कर सर्वे किया जाएगा जो घर के सदस्यों की जानकरी लेंगी वह या पता लगाएंगी की घर का कोई सदस्य बाहर काम करता है, या हाल में ही काम के बाद बाहरी जिले या राज्य या देश से लौट है, या किसी प्रकार की यात्रा कर लौटा है।उन्होंने बताया कि सहिया तथा सेविका घर में अगर कोई बीमार सदस्य है तो बीमारी का कारण,उनकी जांच रिपोर्ट आदि को तुरंत ए0एन0एम को सूचित करेंगी एवं कोरोना संक्रमण के लक्षण या मिलते जुलते लक्षण दिखने पर तत्काल सूचना उपलब्ध कराएंगी एवं जिला प्रसाशन इन्हें अविलंब कोरेंटिंन करेगा।उपायुक्त श्री रंजन ने कहा कि यह तरीका कोरोना वायरस संक्रमित को चिन्हित करने में सफल सिद्ध होगा तथा इससे हम हम हर व्यक्ति पर निगरानी भी रख सकेंगे।

****************************

सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा मोदी आहार मोदी दक्षिणा के स्वरूप जरूरतमंद लोगों को दिया जाएगा अनाज और राशि।
साहिबगंज- विश्वव्यापी कोरोना वायरस जनित बीमारी को लेकर पूरे देश भर में भारत सरकार द्वारा लॉक डाउन किया गया है इस निर्णय के द्वारा पूरे देश के लोगों के लिए हितकारी वरदान सिद्ध हो सकता है कोरोना नामक जनित  बीमारी एक वायरस से फैलता है और इस लॉक डाउन में पूरे भारत के लोगों को घर से नहीं निकलने के कारण इस वायरस से लोगों पर कम प्रभाव पड़ेगा जिससे आने वाले समय में पूरे भारत देश में महामारी की समस्या कम उत्पन्न होगी। आपको बता दें कि इसी लॉक डाउन के दरमियान सामाजिक कार्यकर्ता बजरंगी प्रसाद यादव के आवास पर पत्रकारों से रु-ब-रु होकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता बजरंगी प्रसाद यादव द्वारा पत्रकारों के बीच देशव्यापी कोरोना नामक जनितबीमारी को लेकर गरीबी रेखा में जी रहे हैं लोगों के बीच सहानुभूति दर्शाते हुए इस लॉक डाउन का पालन करने को कहा गया वहीं सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा यह भी आग्रह किया गया कि भारत सरकार द्वारा लॉक डाउन का पालन करें क्योंकि पालन करना हमारे हित के लिए है इस लॉक डाउन में सरकार के द्वारा बहुत सारी योजना गरीबों के लिए चलाई गई है कोई गरीब भूखा ना रहे भूखा ना सोए इसके लिए भारत सरकार द्वारा कई योजनाएं के जरिए गरीबों को खाना भी मुहैया कराया जा रहा है आपको बता दें। कि सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बतलाया गया कि  दो योजनाओं के लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया जिसमें मोदी आहार एवं मोदी दक्षिणा कार्यक्रम चलाया जाएगा इसकी शुरुआत सामाजिक कार्यकर्ता के यहां  स्थाई और अस्थाई रूप से काम करने वाले मजदूरों को घर घर  तक पहुंचा कर मोदी आहार के योजना स्वरूप दस किलोग्राम अनाज साथ ही साथ पांच सौ रुपए मोदी दक्षिणा के रूप में दिया जाएगा साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए से सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा यह भी बतलाया गया कि हमारे राजनीतिक स्तर को देखते हुए हमारे जीवन के अहम हिस्सा राजनीतिक में 32 साल बीत गया। इस 32 साल के दरमियां जितने कार्यकर्ता हमारे धरना प्रदर्शन में हमारे कंधे से कंधे मिलाकर कम से कम दस बार हमारे जरिए धरना प्रदर्शन में हमारे साथ भागीदारी निभाए है उस जरूरतमंद कार्यकर्ता के लिए भी मैं मोदी आहार के साथ मोदी दक्षिणा उनके घर पर जा कर देंगे।साथ ही उन्होंने बतलाया की जो गरीब दूसरे राज्य तेलंगाना में लॉक डाउन के दरमियां फंस गए थे वह अपने घर वापसी नहीं आ पाए थे उनके लिए मैंने सरकार से अनुरोध कर उन लोगों तक राहत  सामग्री मुहैया करा दिया गया है।

*************************

जिला प्रशासन के बरीय पदाधिकारियों द्वारा झारखण्ड - बिहार सीमा क्षेत्र के मिर्जाचौकी स्थित चेक नाका का हुआ निरीक्षण।
साहिबगंज :- कोरोनावायरस  जनित बीमारी के महामारी से बचने के लिए चेक नाका पॉइंट बनाया गया है।इसी क्रम में आज  झारखण्ड - बिहार सीमा क्षेत्र के मिर्जाचौकी स्थित चेकनाका का निरीक्षण किया गया।ज्ञात हो कि कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अंतर- रज्यीय सीमा को बंद कर दिया गया है, ताकि संक्रमित व्यक्ति सहिबगंज जिले में प्रवेश न कर सकें।पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ,एवं अनुमंडल पदाधिकारी पंकज साव द्वारा  नि:शुल्क सामुदायिक भोजनालय का निरीक्षण भी किया गया।जहाँ निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है।निरीक्षण के क्रम में जिले के पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी एवं एसडीपीओ के द्वारा चेकनाका पर तैनात कर्मियों को लॉक डाउन का सख्ती से पालन करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। तथा सोशल डिस्टेनसिंग का ख्याल रखने का भी निर्देश दिया गया।साथ ही आपको बता दे कि कोरोनावायरस मद्देनज़र उपायुक्त वरुण रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि सोशल डिस्टेनसिंग मेन्टेन करने के लिए देश भर में लॉक डाउन चल रहा है।उन्होंने बताया है, कि सोशल डिस्टेनसिंग यानी सामाजिक दूरी का पूर्णतः पालन हो सके इसके लिए कहीं भी किसी प्रकार का विचरण नहीं होगा तथा इसपर सख़्ती से अनुपालन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि साहिबगंज जिले से अन्य जिले की लगने वाली सीमा तत्काल सील कर दिया गया है,और किसी भी व्यक्ति या इमरजेंसी वाहन को छोड़ कर अन्य वाहन नही प्रवेश प्रतिबंधित रहेगी,ताकि संक्रमण न फैल सके।इस कारण ग़रीब तथा ज़रूरतमंद लोगों के लिए जिला प्रशासन हर सम्भव मदद कर रही है।लॉक डाउन की अवधि में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को भोजन से संबंधित दिक्कत का सामना न करना पड़े इसी क्रम में जिला प्रशासन की ओर से आज 63 परिवारों को अनाज वितरित किया गया।ज्ञात हो कि कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए विभिन्न स्तर पर जिला प्रशासन तथा नगर परिषद कार्य कर रही है,जरूरतमंद लोगों।के लिए दाल भात केंद्र चलाये जा रहे हैं, कोरेंटिंन लोगों को राशन दिया जा रहा है, होम डिलीवरी करायी जा रही है तथा अनाज भी वितरण किया जा रहा है।

***********************

मुक बधिर विद्यालय में फंसे शिक्षक, शिक्षिका एवं विकलांग बच्चों के बीच समाजसेवी ने किया राहत समाग्री का वितरण..!
साहिबगंज :- 30/03/2020. जिरवाबाड़ी थाना अंतर्गत जिला मुख्यालय के समीप स्थित मुक बधिर स्कूल साहिबगंज में सोमवार को समाजसेवी बजरंगी प्रसाद यादव द्वारा विद्यालय में फंसे शिक्षक, शिक्षिका एवं विकलांग बच्चों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया..! चीन के वुहान शहर से शुरू हुई कोरोना वायरस जनित प्राणघातक महामारी ने पूरी दुनिया को अपने चपेट में ले लिया है..! इस महामारी की चपेट से भारत भी अछूता नहीं रहा..! जो तीव्र गति से अपने देश में पांव फैलाता जा रहा है..! इस महामारी से बचने के लिए भारत सरकार द्वारा राष्ट्रहित के मद्देनज़र पूरे देश में लॉक डाउन दिया गया..। इस महामारी से बचने के लिए सभी लोगों को अपने-अपने घरों में रहना पड़ रहा है..! लॉक डाउन की स्थिति में जो कर्मचारी जहां काम कर रहे है, वहीं फंस हुए है..! साहिबगंज में भी यह स्थिति देखने को मिल रही है जिसमें मुख बधिर विद्यालय एक है..! इस गंभीर स्थिति के मद्देनज़र मुख बधिर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका एवं विकलांग बच्चों के बीच समाजसेवी बजरंगी प्रसाद यादव द्वारा राहत सामग्री वितरण की गई..! ज्ञात हो की कुछ दिनों पूर्व लॉक डाउन की स्थिति के बाद मुख्यमंत्री राहत कोष में साहिबगंज जिला उपायुक्त राजीव रंजन के माध्यम से एक लाख, एक सौ, एक रुपए, की राशि बजरंगी यादव द्वारा दी गई थी..। राहत सामग्री वितरण के वक्त समाजसेवी बजरंगी प्रसाद यादव ने साहिबगंजवासियों से अपील करते हुए कहा की राष्ट्रहित के मद्देनज़र आप लोग भी यथाशक्ति अपने आसपास के ज़रूरतमंद लोगों की भरपूर मदद करें..! नर की सेवा ही नारायण की सेवा है, मानवता की सच्ची सेवा ही राष्ट्र धर्म है..!

********************

गरीबी रेखा से नीचे कार्डधारियों को जिला प्रशासन द्वारा घर घर राशन कि व्यवस्था साथ ही नगर परिषद शहर की साफ- सफाई को लेकर हुए चौकन्ना।
साहिबगंज :- 29/03/2020. विगत कुछ दिनों  से कोरोनावायरस का जाल पूरे देश में अपने महामारी के लपेटे में लेना चाह रही है जिससे कारण अभूतपूर्व स्थिति उत्पन्न हो रही है, साथ ही यह बीमारी महामारी का रूप लेते जा रही है। इस स्थिति में कोरोना वाईरस के संक्रमण से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अहम कदम उठा रही है।कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के क्रम में भारत सरकार द्वारा पूरे देश मे लॉक डाउन किया गया है, जिससे शहर वासियों के समक्ष जो गरीबयता में जी रहे है उनके सामने खाने को लेकर कोई समस्या ना उत्पन हो इसके के लिए जिला प्रशासन द्वारा  इस स्थिति में जरूरतमंत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को राशन लिए ज़द्दोज़हद न करनी पड़े इसलिए जिला प्रशासन ने कार्डधारियों को घर मे राशन उपलब्ध कराने के लिए एक विशेष टीम गठित की है।जिला प्रशासन के द्वारा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में मुखिया, ए0एन0एम0, ग्रामीण स्तरीय कर्मी, तथा लेडी सुपरवाइजर के सहयोग से ग़रीबी रेखा  वर्ग के लोगों को घर घर राशन उपलब्ध कराया जाएगा।यह टीम लोगों को राशन देना सुनिश्चित करेगी तथा कोरोना वायरस से संबंधित निगरानी भी रखेगी ताकि लोगों की ज़रूरत पूरी होने के साथ साथ लोग घरों में रहें और संक्रमण फैलने से रोका जा सके।साथ ही आपको बता दे कि कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए जिला प्रशासन एवं नगर परिषद द्वारा पूरे शहर में ब्लीचिंग पाउडर मिले हुए पानी से छिड़काव किया जा रहा है।साथ  ही पाउडर एक कीटनाशक के तरह कार्य करता है जो स्वच्छता के दृटिकोण से बेहद आवश्यक है।जिला प्रशासन साहिबगंज नगर क्षेत्र में साफ़-साफाई को लेकर चौकन्ना है,तथा शहर भर में कीटनाशक फॉगिंग भी की जा रही है।कोरोना वायरस संक्रमण से निजात पाने के लिए नगर परिषद द्वारा डोर टु डोर कचड़ा कलेक्ट किया जा रहा है, जो गंदगी रोकने में काफी सहायक सिद्ध हो रहा है।वहीं शहर में नाली साफ सफाई, गंदगी के ढेर की सफाई डस्ट बीन से नियमित कचड़ा का उठान भी किया जा रहा है।

********************

स्वास्थ्य से जुड़े मामले हो या कालाबाजारी से जिला प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर..!
साहिबगंज :- 27/03/2020. पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस के प्रकोप से एक विषम परिस्थिति  उत्पन्न हो रही है तथा यह बीमारी वैश्विक महामारी का रूप लेते जा रही है, जो बेहद गंभीर व चिंताजनक है..! इस स्थिति में कोरोना वाईरस के संक्रमण से निपटने के लिए जिला प्रशासन अहम कदम उठा रही है..। उपायुक्त वरुण रंजन ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रही है तथा इस महामारी से लड़ने के लिए मेडिकल सुविधा को और अधिक चुस्त कर रही है..। श्री रंजन ने बताया कि मेडिकल सुविधा हर मरीज़ तक सुगमता से पहुंचे इसके लिए राजमहल सदर अस्पताल को विशेष कोरोना संक्रमण सेंटर के तौर पर विकसित किया जा रहा है..। उपायुक्त ने बताया कि यहाँ 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया जा रहा है, जिसमें हर तरह की सुविधा उपलब्ध की जाएगी..। साथ ही साथ सहिबगंज सदर अस्पताल में भी 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है, जहां कोरोना वायरस से सम्बंधित किसी भी लक्षण दिखने वाले संदिग्ध मरीज़ों को रखा जाएगा..। उपायुक्त वरुण रंजन ने कहा कि अभी साहिबगंज जिले में बाहर से आये लोगों एवं अन्य लोगों पर निगरानी रखी जा रही है तथा कोरोना के लक्षण दिखने वाले संदिग्ध को तत्काल आइसोलेशन में रखा जाएगा..। साथ ही उन्होने बताया कि साहिबगंज तथा उधवा में 350 बेड का कोरेंटिंन अस्पताल बनाया जा रहा है..। यह कोरेंटिंन अस्पताल वैसे लोगों के लिए होगा जो दूसरे राज्यों या जिलों से आए हैं या उन्हें घरों में रहने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें यहाँ 14 दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा..। उन्होंने बताया कि कोरेंटिंन अस्पतालों के उद्देश्य है की जिले में बाहर से आये लोगों की निगरानी की जाए, ताकि वह किसी अन्य व्यक्तियों को संक्रमित न कर दें..। इस परिस्थिति में उन्हें जिला प्रशासन के निगरानी में कोरेंटिंन किया जा रहा वहां यह मूल-भूत सुविधा के साथ 14 दिनों तक रह सकेंगे एवं कोरोनो वायरस से संबंधित कोई भी लक्षण नजर आने पर उन्हें तत्काल आइसोलेशन में भर्ती किया जाएगा तथा उनका उपचार किया जायेगा..। साथ ही कोरोनो वायरस से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आई0बी0आर0 आधारित हेल्प लाइन जारी किया गया है..। उपायुक्त वरुण रंजन ने बताया कि इस हेल्प लाइन नंबर के जरिये जिले के कोरोना वायरस से संबंधित कोई भी जानकारी या शिकायत कर सकते है..। अन्य राज्यों में फंसे मज़दूर या कर्मकार के संबंध में जानकारी दे सकते हैं..। राशन कालाबाज़ारी से संबंधित शिकायत या राशन होम डिलीवरी के लिए संपर्क कर सकते हैं..। कोरोना से रोकथाम हेतु साहिबगंज जिले में स्वेछापूर्वक सहायता देने हेतु संपर्क कर सकते हैं..। उन्होंने बताया हेल्पलाइन पर स्वास्थ संबंधित या अन्य शिकायत भी दर्ज़ करा सकतें हैं..। आपको बता दे की हेल्प लाइन नंबर :- 04433124225 है..।

**************************

मार्मिक..!
बीमारी के डर से घर पर बैठी रहूंगी तो भूखे मर जाऊंगी, हमें भूखे नहीं मरना है भैया..!
लॉक डाउन के दरम्यान पेट की आग बुझाने को बेबस महिला निकली सड़क पर..।
साहिबगंज - जिला मुख्यालय के नगर थाना अंतर्गत रसूलपुर दहला में आज एक गरीब महिला को सर के ऊपर लकड़ी लेकर बाजार की ओर जाते देखा गया एवं उनकी एक 8 साल की बच्ची भी सर पर कुछ लकड़ी बांधे हुए बाजार की ओर बेचने के लिए जा रही थी..। ज्ञात हो कि बुद्धवार से भारत सरकार द्वारा पूरे देश में अगले 21 दिनों तक लाकडाउन किया गया है..। जिसका मुख्य कारण कोरोना वायरस जनित बीमारी है, अनियंत्रित वैश्विक महामारी के मद्देनज़र  भारत सरकार द्वारा देश के प्रत्येक नागरिक को घर में रहने की सलाह दी जा रही हैं, वहीं जिला प्रशासन की ओर से भी सतर्कता बरतने की हिदायत जिलेवासियों को दी जा रही है, ज्ञात हो कि जिला प्रशासन के जरिए अपने-अपने घरों में रहने का प्रचार-प्रसार वाहन के माध्यम से किया जा रहा है, साथ ही बढ़-चढ़कर जिला के वरीय पदाधिकारीयों द्वारा सड़कों पर निकलकर 21 दिनों तक अपने घरों के भीतर रहने का अनुरोध भी करते देखा जा रहा..! साथ ही जिला प्रशासन के द्वारा कुछ सख्ती भी बरती जा रही है..! वही चौक-चौराहों पर चार से पांच जनों के खड़े रहने पर पुलिस जवानों द्वारा पिटाई कर भारत सरकार के फैसले को सख्ती से अनुपालन का आवाहन भी किया जा रहा..। खतरनाक वायरस कोरोना जनित बीमारी चीन के वुहान शहर से होते हुए पूरे विश्व में अपना जाल फैला रहा है, जिसका एकमात्र विकल्प है खुद का बचाव करें और खुद का बचाव करने के लिए जिला प्रशासन की कही बातों का अनुपालन करते दिखाई भी दे रहा है..! ज्ञात हो कि संवादाता द्वारा समाचार संकलन हेतु बाहर निकलने पर एक महिला को अपने सर पर कुछ लकड़ी के टुकड़ों को बांधकर बाजार की ओर जाते देखा गया..! वहीं  संवाददाता द्वारा पूछे जाने पर उस गरीब महिला ने बतायी कि भैया यह बीमारी क्या होता है मुझे पता नहीं है मगर मुझे यह पता है कि अगर मैं कमाऊंगी नहीं तो मेरा परिवार कैसे चलेगा..?? मैं दो-तीन दिनों से घर से नहीं निकली हूं, मेरे यहां खाने का कुछ भी नहीं है, इसलिए मैं लकड़ी बेचने के लिए जा रही हूं, अगर लकड़ी बेचूगी नहीं तो घर में चूल्हा नहीं जलेगा..। बीमारी के डर से घर पर बैठी रहूंगी तो भूखे मर जाऊंगी, हमें भूखे नहीं मरना है भैया, इस लकड़ी को ले जा रही हूं बाजार में बेच कर खाने का सामान खरीद कर मैं लाऊंगी और अपने परिवार का भूख मिटाने का प्रयास करूंगी..। क्योंकि, मैं तो गरीब हूं, अगर मेहनत नहीं करूंगी तो हमारा घर का चूल्हा नहीं जलेगा..! उनके कथन को सुनने से पता चला कि हमारे शहर के दयनीय स्थिति में जीने वाले लोगों की बदहाली पर एक अकेली महिला यह नहीं है जो कि सर पर बोझ लेकर बाजार की ओर जाते हुए देखा गया..! इसके जैसी कितनी महिला होगी, जो अपने घरों से निकल कर रोजमर्रा जिंदगी में कमा कर अपना जीवन यापन कर रही है..।

****************************

ख़ुद का बचाव ही दूसरों का बचाव है..। लोग कोरोना वाईरस संक्रमण के खिलाफ जागरूक हैं, सजग हैं और एकजुट हैं :- उपायुक्त वरुण रंजन..!
सन्नाटा बता रहा है, लोग सजग और सतर्क हैं..! कोरोना वायरस संक्रमण 2019 महामारी से बचाव की दिशा में भारत सरकार ने आज पूरे भारत मे सुबह 7 बजे से रात्री 9 बजे तक जनता कर्फ़्यू का आह्वान किया है। बताया गया है, की जनता कर्फ़्यू बढ़ते कोरोना वाईरस संक्रमण से बचाव में संक्रमण के प्रभाव को कम करने तथा वाईरस के ख़िलाफ़ चेन ब्रेक करने में आवश्यक होगा। आज जनता कर्फ़्यू के दैरान साहिबगंज जिले विभिन्न इलाकों में भी बंद का असर देखा जा रहा है, शहर से लेकर गांव, गांव की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है, गलियां वीरान हैं, और दूकानों पर ताला लगा हुआ है। ये हाल बता रहा है, कि लोग कोरोना वाईरस संक्रमण के खिलाफ जागरूक हैं, सजग हैं और एकजुट हैं।
आपको बता दें कि कोरोना वाईरस संक्रमण 2019 के ख़िलफ़ बरहरवा, पतना, बोरियो, बरहेट, उधवा, राजमहल,तालझारी,मंडरो, एवं साहिबगंज में कोई दुकान खुली नहीं है न ही लोग घरों से निकल रहें हैं।
गाँव और शहर के इस वीरान सूरतेहाल से पता चलता है, कि लोग सजग हैं और कोरोना वाईरस संक्रमण का डट कर सामना करने को तैयार हैं।
उपायुक्त वरुण रंजन ने भी जिलेवासियों से संक्रमण के प्रभाव को कम करने हेतु सुबह 7 बजे से रात्री 9 बजे तक के अलावा रात्री में भी घर से बाहर न जाने का अनुरोध करते हुए कहा कि जनता कर्फ़्यू के दौरान घरों में रहने एवं बंदी के दौरान सहयोग करने के लिए आपका बेहद धन्यवाद..।
उन्होंने कहा कि आवश्यक सावधानियां बरतें घरों में रहे, स्वच्छ रहें, सुरक्षित रहें। तथा अफवाहों का किसी भी रूप में सहयोग न करें..। स्वयं बचें और दूसरों को भी बचाएं..।

*******************

साहिबगंज में भी देखा गया जनता कर्फ्यू का असर..।
साहिबगंज :- 21/03/2020. चीन के वुहान शहर से कोरोना नामक बीमारी ने पूरी दुनिया में अपना पांव फैलाना शुरू कर दिया है। इस बीमारी ने कितने लोगों को अपनी चपेट में लेते हुए मौत के नींद में सुला दिया है। इस बीमारी जो कि महामारी का रूप लेता जा रहा है। इस बीमारी का अब तक ठोस इलाज किसी देश के पास नहीं है कोरोना नामक बीमारी  वायरस से फैलता है। इस रोग का सही ईलाज पूरे देश के लिए एक चुनौती पूर्ण कदम है।इस बीमारी का भय लोगो के दिलो में बसा हुआ दिखाई प्रतीत हो रहा है।हर तरफ सिर्फ इस बीमारी का ही चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बता दे की भारत देश में भी इस बीमारी से अछूता नहीं है इस बीमारी को लेकर भारत सरकार द्वारा इस घातक बीमारी बी के प्रति अलर्ट मोड़ पर है।विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इस बीमारी को महामारी का रूप पहले ही दे चुका। जिससे बचने के लिए हर एक देश कुछ ना कुछ कदम उठा रहा है। भारत में इस महामारी को रोकने के लिए 22 मार्च को भारत बंद का आवाहन किया था जिससे जनता कर्फ्यू के नाम देकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत के  जनता को इस भारत बंद में हिस्सा बनने का गुजारिश माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। जिसमें भारत के लोगों द्वारा पूरा समर्थन मिलता हुआ दिखाई प्रतीत हुआ इस समर्थन को लेकर साहिबगंज जिले वासियों ने भी पूर्ण सहयोग जनता कर्फ्यू में अपना सहयोग दिया ज्ञात हो कि इस जनता कर्फ्यू का  असर साहिबगंज में भी देखने को मिला जहां लोगों द्वारा सुबह से अपने दुकानों को बंद रखा वही बाजारों में यातायात का कोई साधन दिखाई पड़ता नजर नहीं आ रहा था। चौराहे चौराहे पर भीड़ का नजारा नहीं देखा जा रहा था। जनता कर्फ्यू को लेकर नगर थाना अंतर्गत साहिबगंज के लोगों द्वारा अपने घरों में रहकर ही इस भारत बंद को सफल बनाया ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री श्री माननीय नरेंद्र मोदी द्वारा इस जनता कर्फ्यू का मुख्य कारण कोरोना नामक एक बीमारी के लिए था जो कि पूरे देश में अपना पांव फैलाए जा रहा है जिनका ठोस इलाज किसी देश के पास अभी तक नहीं है ज्ञात हो कि भारत भी घातक बीमारी से अछूता नहीं रहा एवं इस घातक बीमारी की चपेट में है इसी बीमारी से बचने के लिए भारत सरकार द्वारा जनता कर्फ्यू का आयोजन किया गया। इस कर्फ्यू को लेकर साहिबगंज जिले के हर एक चौक चौराहे पर मानो सन्नाते का मातम पसरा हुआ दिखाई प्रतीत हो रहा था जिले में के हर तरफ वीरानियां छाई हुई थी। वही एक संदेश संवाददाता द्वारा पूरे शहर के भ्रमण करने पर पता चला कि गिना चुना लोगों को सड़क पर दिखाई प्रतीत हो रहा है इस भारत बंद को लेकर साहिबगंज जिले के जिला प्रशासन द्वारा अहम योगदान देते दिखाई प्रतीत हो रहा था जगह-जगह पर पेट्रोलिंग द्वारा शहर में भ्रमण कर एवं लोगों को घरों से नहीं निकलने का आवाहन भी किया जा रहा था। 

क्या कहते हैं उपायुक्त वरुण रंजन..?? भारत सरकार द्वारा जनता कर्फ्यू भारत बंद को लेकर साहिबगंज की जनता सतर्क है एवं अपना अहम योगदान  दिया कोरोना  नामक बीमारी पूरे देश में अपना पांव फैला रही है मगर इस बीमारी से डरने की जरूरत नहीं है। इस बीमारी का सही इलाज खुद का बचाव भी दूसरे का बचाव है एवं शहर का सन्नाटा बता रहा है लोग सतर्क है,लोग  कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ जागरूक हैं सतर्क है एकजुट है।

**************************************

मानव पृथ्वी का सबसे स्वार्थी प्राणी :- डॉ० विकास..!
साहिबगंज :- 21/03/2020. महाविद्यालय साहिबगंज में एनएसएस यूनिट चार के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ0 रंजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक विशेष दिवस के रूप में मनाया गया। ज्ञातव्य हो कि पूरे विश्व में आज सभी को कोरोना का एक भय सता रहा है इसी बीच में इस दिवस का होना एक औषधि के रूप में काम आ रहा है डॉ रंजीत कुमार सिंह ने अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर जो इस साल का थीम है जब विविधता सुपर पर विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रकृति में रहने वाले सभी जीव जंतुओं के सुरक्षा संरक्षण एवं संवेदन एवं संवर्धन और संवेदनशीलता आज के दौर की मांग है हम पेड़ पहाड़ पौधों जंगलों आदि को बचाएं तभी मानव जीवन सुरक्षित रह पाएगा । मिथिलेश कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में मनुष्य जिस को विकास समझ रहे हैं सही मायने में अगर आकलन किया जाए तो वह विनाश की ओर अग्रसर हो रहे हैं।क्योंकि पर्यावरण को नुकसान पहुंचा कर मनुष्य अपने अस्तित्व उत्तक को बचाने में भी और समर्थ रहेंगे।डॉक्टर संतोष कुमार चौधरी ने इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को वनों का महत्व समझाना समझना और उनका संरक्षण करने पर जोर दिया उन्होंने यह भी कहा कि हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाती है और अगर मनुष्य जंगल को काट कर वह खुद उस में बसने लगेंगे तो जीव जंतु कहां रह पाएंगे और इसी विनाश होता कारण आज के दौर में एक कोरोनावायरस के रूप में हम लोगों के बीच सामने खड़ा है इसका एकमात्र उपचार उन्हें भी रहने दिया जाए और हम मनुष्य भी अपने इलाके में खुशनसीब रह पाएंगे श्री दीपक कुमार दास ने इस अवसर पर रूसो के कथन को दोहराते हुए बैक टू नेचर का आह्वान किया जिसमें उन्होंने व्यक्ति को भौतिकवादी और वैज्ञानिक सोच से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के महत्व को बताएं सर्वेश प्रताप सिंह ने कहा कि वैश्विक स्तर पर वन दिवस हाल ही में अभी हाल ही में मनाना प्रारंभ किया गया है परंतु भारत इसके महत्व को समझते हुए बहुत पहले से ही इसके प्रति जागरूकता अभियान चलाता आ रहा है।डॉ0  विकास कुमार ने कहा कि मानव पृथ्वी का सबसे स्वार्थी प्राणी है अगर पर्यावरण को बचाना चाहते हैं तो अपनी जीवन रक्षा के लिए पर्यावरण को बचाए   एलिजाबेथ मरांडी ने पर्यावरण को सुचारू रूप से चलाने के लिए हम इंसानों को मुख्य रोल निभाने को कहा पर्दिनाथ नाथ हांसदा ने भी प्रत्येक नागरिक  को पांच पांच वृक्ष लगाने का आह्वान किया।

*********************

लापरवाही..!
विशालकाय सूखा पेड़ काल की चपेट में किसी को भी ले सकता..।
साहिबगंज :- 18/03/2020. जिला मुख्यालय के जीरवाबाडी ओ०पी० थाना अंतर्गत सुभाष चौक से विकास भवन की ओर जाने वाले रास्ते के किनारे एक सूखा पेड़ जला हुआ खड़ा दिखाई प्रतीत हो रहा है..। जो कभी भी आंधी-वारिश में किसी भी राहगीरों को अपने चपेट में ले सकता है ज्ञात हो कि प्रत्येक दिन इस रास्ते से होकर  सैकड़ों की संख्या में राहगीरों का आना जाना  प्राय देखा जाता है। आपको बता दें कि इसी रास्ते से होकर जिले के  कई कार्यालय भी जाना होता है। ज्ञात हो कि इस रास्ते से होकर ही सिविल कोर्ट विकास भवन जिला परिवहन ऑफिस जिला उपायुक्त कार्यालय जाने का एकमात्र रास्ता है। मगर रोजाना इस रास्ते से होकर कई वरीय पदाधिकारी का आना-जाना प्राय देखा जाता है। और इसी रास्ते से होकर कई बसे  बस स्टैंड के पास जाकर रूकती है। इस व्यस्त रास्ते पर वन विभाग के कर्मचारियों का नजर इस सूखे हुए पेड़ पर क्यों नहीं पड़ा सवाल उठता है कि वन विभाग द्वारा इस ओर अपना ध्यान क्यों केंद्रित नहीं कर रहा। वन विभाग की लापरवाहीयों को दर्शाते हुए ज्ञात होता है कि इस रास्ते में कोई अनहोनी घटना घट सकती है तभी वन विभाग के कर्मचारियों का नींद भी खुलेगी तभी  इस रास्ते पर सूखा हुआ पेड़ पर नजर जाएगा शहर के बीचो बीच में एक सूखा पेड़ खड़ा है मगर वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा इसका कोई सुध नहीं ले रहा है आखिर लापरवाही  कहां हो रही है। ज्ञात हो कि इस रास्ते से होकर वरीय पदाधिकारी का आवागमन एवं आम जनता का आना-जाना पराया देखने को मिलता है मगर सवाल यह उठता है कि वन विभाग द्वारा अभी तक इस सूखे पेड़ को क्यों नहीं गिराया।

07 अप्रैल 2020

आलेख -: भाष्कर यादव بھاشکر یادو

लापरवाही..!
कोरोना संक्रमण के बीच परिवार सर्वेक्षण में लगाईं गई सहिया को स्वास्थ्य सामग्रियों के अभाव में संक्रमित होने का भय..! 
साहिबगंज/उधवा :- प्रखंड के स्वास्थ्य साहिया को स्वास्थ्य सामग्री के अभाव में कोरोना संक्रमण के बीच पारिवारिक सर्वेक्षण में कोरोना संक्रमित होने का भय सताने लगा है। राधानगर के स्वास्थ्य साहियायों का कहना है कि लाॅकडाउन के बाद यहां बड़ी संख्या प्रवासी मजदूरों का आगमन हुआ है। सभी साहिया को पारिवारिक सर्वेक्षण का जिम्मेदारी दी गई है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सुरक्षा हेतु मास्क, ग्लब्स तथा सेनिटाइजर नहीं दिया गया है..। पंचायत में कुल दस स्वास्थ्य साहिया हैं।सरिता देवी,देवी कुमारी,टोटोन कुमारी,बन्दना देवी,नमिता कुमारी यादव,संध्या रानी घोष,अंजना घोष,चंदना सरकार,रासेदा खातून,मामुनि देवी का कहना है कि कोरोना वायरस को लेकर जो भी विभाग द्वारा आदेश दिया जाता है। उस पर काम करने के लिए हम सभी साहिया तत्पर हैं।चार अप्रैल को वीटीटी शीला गोस्वामी के द्वारा आदेश दिया गया था कि सभी साहिया अपने पोषक क्षेत्र में प्रतिदिन सभी का घर जाकर परिवार से उसका डाटा लेना है। जिसमें कहा गया है कि उक्त परिवार के कौन-कौन सदस्य को सर्दी,खांसी,जुकाम जैसे परेशानी हो रही है। उक्त डाटा को प्रतिदिन वीटीटी को देना है।पिछले कई दिनों से परिवार का डाटा तो विभाग को दी जा रही हैं लेकिन काफी भयभीत होकर काम करना पड़ रहा है।सभी ने स्वास्थ्य विभाग से आग्रह किया है कि मास्क,हैंड ग्लब्स,सेनिटाइजर उपलब्ध कराया जाए।जिससे निडर होकर काम किया जा सके।जबकि जिला के उपायुक्त वरुण रंजन ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिले में स्वास्थ्य सम्बंधित जरूरतों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।जिले में जरूरत की सभी स्वास्थ्य सामग्री प्रयाप्त संख्या में उपलब्ध है। जिले में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए 1023 पी0पी0ई0 किट, डॉक्टर्स के लिए 417 एन-95 मास्क, फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए 21000 ट्रिपल लेयर मास्क, 22000 सर्जिकल ग्लव्स, उपलब्ध है।
अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल के चिकित्सा प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि बीटीटी को मास्क,ग्लब्स व सैनीटाइजर वितरण करने के लिए दे दिया गया है।जल्द स्वास्थ्य साहिया को दे दिया जाएगा।

*********************

मुखिया संघ की बैठक में डिजिटल पेमेंट को स्थगित रखने का लिया निर्णय..!

साहिबगंज :- 01/03/2020. बरहरवा प्रखंड के श्रीकुण्ड पंचायत सभागार में रविवार को मुखिया संघ का एक बैठक आहूत किया गया..।बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मो० हेजाज़ ने किया..। विभिन्न पंचायत के मुखिया ने बैठक में अपनी पंचायत की समस्या को रखा..। इस दौरान बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि जब तक तीन पंचायत पर एक कंप्यूटर ऑपरेटर का नियुक्ति नहीं होता है तब तक डिजिटल पेमेंट को स्थगित रखा जाएगा क्योंकि पंचायत सचिव एवं मुखिया तकनीकी रूप से सक्षम नहीं है, इसके अभाव में किसी भी वित्तीय अनियमितता का शिकार हो सकता है..। साथ ही प्रत्येक पंचायत में इंटरनेट सेवाएं बहाल करते हुए प्रज्ञा केंद्र संचालक को पंचायत सचिवालय में काम करने के लिए सक्रिय किया जाए..। मौके पर जब्बार शेख, मतला टुडू, फुलीन मरांडी, तनजिमा बीबी, तलामय मुर्मू सहित अन्य मौजूद रहे..।

*************************

पुलवामा हमले के शहीदों को अभाविप कार्यकर्ताओं ने दिया श्रद्धांजलि..!
साहिबगंज/उधवा :- 14/02/2020. प्रखंड के राधानगर हाई चौक स्थित स्वामी विवेकानंद प्रतिमा के समीप शुक्रवार शाम को पुलवामा में शहीद हुए जवानों को अभाविप कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी, साथ ही दो मिनट का मौन धारण किया। सर्वप्रथम परिषद कार्यकर्ताओं द्वारा भारत मां के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।इसके उपरांत परिषद कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर शोक व्यक्त किया।अभाविप झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा मे पिछले साल कायराना आतंकी हमले मे शहीद हुए 40 वीर सपूत जवानों को देश कभी नही भूलेगा।निश्चित ही यह हमारे लिए एक काला दिन हैं।भगवान सभी परिवारों को दुख से लड़ने की शक्ति प्रदान करें।मौके पर अन्य परिषद के कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी। मौके पर समर्थ मंडल, बासुदेव, सिद्धार्थ मंडल, वसीम कुमार, समीर मंडल, उज्जवल घोष, सूरज कुमार, नगर मंत्री देवाशीष सहा, आशीष कुमार, स्वीटी कुमारी, उन्नति कुमारी, पूजा कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे..।

****************************

गंगा में गन्दगी, जलीय जीव-जंतुओं के लिए खतरनाक :- सौरभ..!
गंगा किनारे गंगा प्रहरियों ने चालाया स्वच्छता व जनजागरूकता अभियान..!   
साहिबगंज/राधानगर :- 11/01/2020. गंगा प्रहरियों ने उधवा प्रखंड के बीरनगर गंगा घाट में शनिवार को गंगा के किनारे सफाई अभियान चलाया एवं वन-पर्यावरण बचाने को लेकर लोगों से अपील किया हैं।जानकारी के अनुसार गंगा प्रहरी के सदस्यों ने स्थानीय महिला, पुरूष व कॉलेज के छात्र-छात्राओं को गंगा किनारे बुलाकर लाया गया। जहाँ गंगा प्रहरी के सदस्य प्रधान मंडल एवं सौरभ गोस्वामी ने उपस्थित लोगों को कहा कि प्लास्टिक,कपड़ा सहित अन्य सामग्री गंगा में नहीं फेंकना है। निर्मल जल गंदा होने पर गंगा में रहने वाले जीव जंतुओं के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। इस गंगा पर पिछले साल डॉल्फिन देखा गया था यह डॉल्फिन मनुष्य को क्षति नहीं करते हैं।बल्कि पानी को स्वच्छ करते हैं।इसीलिए डॉल्फिन का शिकार कोई नहीं करें और ना करने दे।साथ ही मछुआरों को बड़े जाल फेंक कर मछली का शिकार करने पर रोक लगाना है। बड़े जाल फेंकने से मछली के छोटे-छोटे अंडे एवं छोटी मछलीआएं मर जाती है। गंगा प्रहरी के सदस्यों ने यह भी बताया कि घर के आसपास व गंगा किनारे पेड़ लगाएं। जिससे गंगा कटाव में रोक लगेगी। एवं स्वच्छ वातावरण होगा। मौके पर भास्कर मंडल, सुभम मंडल, प्रियंका कुमारी, खुशी कुमारी, मुन्ना स्वर्णकार, बिक्की गोस्वामी, इंद्रजीत घोष, प्रनीत मंडल, टुम्पा कुमारी सहित दर्जनों गंगा प्रहरी मौजूद थे..।

*********************

धरणीरकिरण सेवा संस्थान में स्वास्थ शिविर लगाकर 195 मरीजों का किया गया इलाज..!
सामाजिक बदलाव..!
उधवा प्रखंड के राधानगर गांव स्थित धरणीरकिरण सेवा न्यास की ओर से बुधवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। संस्थान के सचिव प्रेम सनातन घोष ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। मौके पर प्रेम सनातन घोष ने उपस्थित डॉक्टर व ग्रामीणों से कहा कि हमारे पिता स्व धरणीधर घोष गांव के एक विद्यालय में शिक्षक थे बच्चों को विद्यालय में पठन-पाठन करवाने के बाद सामाजिक कार्य में काफी रुचि रखते थे। श्री धरणीधर घोष अपने तीनों बच्चों से कहते थे। कि समाज में एक सेवा संस्थान का निर्माण कर गरीब पिछड़े वर्ग के लोगों को सेवा करना है। इस दौरान सन् 1982 में धरणीधर घोष का मृत्यु हो जाता है।उनके तीनों पुत्र हरिभक्त घोष,सनातन घोष के अलावे दिवाकर घोष ने सामाजिक कार्य करते हुए 27 दिसम्बर 2017 को संस्थान के नाम पर दो कट्ठा जमीन देकर सेवा संस्थान का गठन करते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि इस सेवा न्यास का उद्देश्य है कि समाज में शिक्षा स्वास्थ्य संस्कार प्रकृतिक आपदा सहित कई तरह के कार्य से समाज के लोग लाभान्वित होंगे। न्यास का कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे जिसका सीधा लाभ गरीबों को मिलेगा। इस सेवा संस्थान हर गरीबों के लिए सदा तत्पर रहेगा। 
उधर स्थानीय विधायक अनंत ओझा ने इस पुनीत कार्य के लिए अपने पूर्ण सहयोग से एक सुंदर भवन का निर्माण कर धरणीरकिरण सेवा संस्थान को बना दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुल 195 मरीजों का इलाज किया हैं। मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष वासुदेव मंडल,कोषाध्यक्ष संजय मंडल,डॉ अनिल पाल, अतुल कुमार,अमित कुमार,शशि कांत कुमार,रवि रंजन,पवन कुमार,समीर मंडल,वसीम कुमार,उज्जवल कुमार के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण थे।

************************
साहिबगंज/उधवा:- 06/03/2019. 
पथ निर्माण विभाग साहिबगंज पी०डब्ल्यू०डी० द्वारा उधवा (NH80) से सिरासिन (NH80) तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास बुधवार को विधायक अनंत कुमार ओझा ने किया..। उधवा चौक पर बने योजना शिलापट्ट पर पूजनोपरांत नरियल फोड़कर विधिवत शिलान्यास कर राधानगर हाई स्कूल मैदान में संबोधित करते हुए विधायक अनंत ओझा नें सरकार द्वारा दी जाने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला..। भाजपा जिला मंत्री सुभाष मंडल ने पंचायत की कई समस्या से अवगत कराते हुए विधायक ओझा को कहा कि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के आभाव से दर्जनों मरीजों को पश्चिम बंगाल का रुख करना पड़ता है..। विधायक अनंत ओझा ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द डॉक्टर उपलब्ध करवा दिया जाएगा..।
इस दौरान राधनगर गांव के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सनातन घोष ने विधायक को गांव की समस्या अवगत कराते हुए कहा कि पूरे पंचायत में बिजली का तार काफी जर्जर हो गया है जो दुर्घटना को संकेत रहे हैं। विधायक ओझा ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द समस्या का समाधान कर दिया जायेगा..। वही समर्थ मंडल ने ओझा को समस्या अवगत कराते हुए कहा कि राजेन्द्रटोला सड़क काफ़ी जर्जर हो गया है। हल्की बारिश होने से सनातन घोष के घर के पास काफी जलजमाव हो जाता हैं। जिससे उस सड़क में आवाजाही करने वाले ग्रामीण सहित विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मौके पर कृषक सलाहकार समिति के अध्यक्ष नयन मिश्रा ने कहा कि शुक्रवासनी कोदोलकट्टी गज्जी नाला एवं गुल्लामारी नाला का जीणोद्धार काफी दिनों से नही होने के कारण उसमें काफी मात्रा में गाद जम जाने से नाली का अस्तित्व धीरे-धीरे समाप्त होते जा रहा है। इसलिए किसानों के हित कार्य के लिए नाला का जीणोद्धार सरकार द्वारा किया जाना अतिआवश्यक हैं..। मौके पर अमल मंडल,सनातन मंडल, संजय मंडल, भट्टू घोष, बिक्रम सरकार, सुनील प्रामाणिक,आशीष सिंहा, पिंटू गुप्ता, चंदन घोष, शायमल मंडल, किसान मित्र शिबशंकर मंडल, प्रतुल मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
---------------------------------------
साहिबगंज/बरहरवा:-17/09/2018.
छात्र हित में विद्यालय स्तरीय छात्रसंघ का गठन..! उधवा प्रखंड अंतर्गत राधानगर पंचायत के सांस्कृतिक भवन परिसर में प्लस टू उच्च विद्यालय राधानगर के छात्र-छात्राओं ने एक बैठक आयोजित किया..! उक्त बैठक में विद्यालय के छात्र छात्राओं की समस्या तथा उसके समाधान के लिए विद्यालय स्तर पर छात्र संघ के गठन का निर्णय लिया..। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजीव घोष ने बताया कि हम सभी छात्र आपस में मिलकर छात्र एकता संघ का अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनेंगे तदुपरांत हम छात्र-छात्राओं को जो भी समस्या होगी वह अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के समक्ष रखेंगे..। उन दोनों के माध्यम से प्रधानाध्यापक तक बात को पहुँचाया जाएगा..। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सर्वसम्मति से छात्र एकता संघ के अध्यक्ष पद के लिए सत्यम घोष को चुना एवं उपाध्यक्ष पद के लिए दीपा कुमारी का चयन किया..। मौके पर छोटू घोष, नेहा कुमारी, नुरनजरा खातून, दीप्ती कुमारी, अरसाद शेख, मम्पी कुमारी, सोनी कुमारी, मुस्कान खातून, सुशांत घोष, रूपकुमार घोष, सिउली खातून, अंगुरा खातून सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे..।
**************************
साहिबगंज/बरहरवा:-10/04/2018 
अभाविप का नगर समीक्षा सह वार्षिक योजना बैठक आयोजित ! विद्यार्थी परिषद का आह्वाहन , शत प्रतिशत हो मतदान..! अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बरहरवा नगर समीक्षा सह वार्षिक योजना बैठक नयाटोला टारगेट टीचिंग प्वाइंट मे नगर मंत्री अमित गुप्ता की अध्यक्षता में हुई।  झारखण्ड प्रान्त योजना के तहत विगत वर्ष की समीक्षा की गई एवं अगले वर्ष की विभिन्न विषयो पर विस्तृत योजना बनी। 
पुर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोनू सिंह ने बताया की अभाविप पुरे विश्व में सबसे बड़ा छात्र संगठन है। इसमें कार्यकर्ता छात्र हित के साथ साथ देश हित में कार्य कर रही है। इसके अलावा समाज के विभिन्न क्षेत्रो जैसे पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, रक्तदान, नदी संरक्षण में भागीदारी बनते है। अगले वर्ष तक अभाविप जिले के सभी प्रखण्डों में इकाई को मजबूत करेगी। इसके लिए अलग से रुपरेखा तय की गई। विश्वविद्यालय प्रमुख प्रो.राजकिशोर सिंह ने कहा की जिले में हो रही तीनो नगर निकाय चुनाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाएगी। विद्यार्थी परिषद का आह्वाहन शत प्रतिशत हो मतदान, जन जन तक पहुचाई जाएगी।  
नगर उपाध्यक्ष सोनू गुप्ता ने कहा कि मतदान का महत्व परिषद कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगो को मतदान करने के लिए प्रेरित करेगी।नगर सह मंत्री प्रभाकर भगत ने कहा कि हर वार्ड स्तर पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की टोली बनायी जाएगी।मौके पर कालेज सह मंत्री सुभाष पाण्डे, नगर कोषाध्यक्ष चंदन मिश्रा, कालेज मिडिया प्रभारी प्रमोद कुमार,प्रदेश कार्य समिति सदस्य उज्ज्वल धोष,बरहेट नगर मंत्री देवाशीष पाण्डे, सुमित कुमार,कुमार सानु,सम्मी कुमार पंकज कुमार साह ,शौभिक कुमार, अनुज भगत,गौरव कुमार, विष्णु कुमार, अमित भारती, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
--------------------------
साहिबगंज 08/03/2018
बरहरवा प्रखंड प्रमुख के द्वारा बरहरवा प्रखंड परिसर में अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिप अध्यक्ष रेणुका मुर्मू  एवं विशिष्ट अतिथि समाज कल्याण एवं बाल विकास पदाधिकारी बीनिता कुमारी ने जागरूकता रैली के साथ बरहरवा बोहरा कालेज होते हुए स्टेशन चौक सब्ज़ी मंडी का भ्रमण किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिप अध्यक्ष रेणुका मुर्मू ने दीप प्रज्वलित कर शुरू किया।
इस दौरान मौक़े पर प्रखंड प्रमुख रूपा सोरेन, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी नरेश मुंडा,डॉ सरिता टुडू,पतना बाल विकास पदाधिकारी अलका हेम्बरम,बाल संरक्षण समन्वयक पुनम कुमारी उपस्थित थे।
साहिबगंज 08/02/2018
उधवा में कुमारी कन्या ने निकाली कलश यात्रा
उधवा (साहिबगंज)। उधवा प्रखंड के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत रामपुर गांव में बुधवार के दिन 108 कुमारी कन्या के द्वारा कलश यात्रा निकाली गयी। कुमारी कन्या ने माथे पर कलश लेकर सोमवारी हाट के नदी से जल भरकर वापस शिवमंदिर के प्रागंण में पहुंचा।


कलश यात्रा में कई गांवो की कुमारी कन्या ने भाग लिया। जिसमें बुधवार की शाम से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। वृन्दावन धाम के मथुरा से शंत भागवत शरण जी महाराज कार्यक्रम को प्रस्तुत करेगें। जिसमें 7 फरवरी से 14 फरवरी तक श्रीभद् भागवत कथा में संगीतमय एवं यज्ञ का आयोजन किया जाएग। कार्यक्रम सुबह 9:30 से 1:30 बजे एवं संध्या 7:00 से रात्रि 10:30 बजे तक प्रवचन का कार्यक्रम किया जाएगा। वहीं लाखों रुपये की लागत से पार्वती का नया मंदिर बनाया गया था, जिसका प्राण प्रतिष्ठा भी किया गया। मौके पर कुमारी कन्या ज्योति कुमारी, अंजना कुमारी, प्रियंका कुमारी, ममता कुमारी, अंजली कुमारी, अष्टमी कुमारी, अंजु कुमारी के अलावा कमेटी के अध्यक्ष निमाई चंद्र मंडल, कोषाध्यक्ष धर्मराज मंडल, सचिव रोहित कुमार साहा, मानिक चंद्र मंडल, दिलीप कुमार मंडल, कुश रविदास, कृष्णा मंडल, कुन्दन शर्मा, संदीप साहा,गौतम बागती ने सहयोग प्रदान की।
साहिबगंज 08/02/2018
वारंटी गिरफ्तार भेजा जेल

उधवा(साहिबगंज)। राधानगर थाना क्षेत्र के बेगमगंज गांव से बुधवार को थाना पुलिस ने छापामारी कर मारपीट मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार कृष्णा घोष एक मारपीट मामले में अभियुक्त था। इस दौरान छापामारी दिल में सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार के अलावा अन्य पुलिस बल उपस्थित थे।

साहिबगंज 04/08/2017
बी एस के महाविद्यालय बरहरवा के प्रभारी प्राचार्य विश्वनाथ हासदा एसकेएमयु कुलपति डॉक्टर मनोरंजन प्रसाद सिन्हा के नाम महाविद्यालय में डिग्री वन के परीक्षार्थियों के लिए ऑफलाइन नामांकन हेतु मांग पत्र अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के शिष्टमंडल द्वारा सौपा गया ।इसी बीच सोनू सिंह ने कहा कि बहुत सारे विद्यार्थी गरीब परिवार से आते हैं उनके लिए बाहर जाकर नामांकन लेना तथा पढ़ पाना असंभव है ।कालेज सचिव अभिजीत चौधरी ने कहा कि बहुत सारे विद्यार्थी ऑनलाइन नामांकन से वंचित हो गया है। छात्र हित में ध्यान रखते हुए ऑफलाइन के तिथि निकाली जाए ।मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर मंत्री अमित गुप्ता नगर ,सह मंत्री प्रभाकर भगत, विष्णु कुमार साह ,कॉलेज सह मंत्री संदीप विश्वास सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद।।।  
                     
*********
नेक्स्ट-न्यूज़ 
साहिबगंज 04/08/2017
विश्वविद्यालय छात्र संघ संयुक्त सचिव सह सिनेट सदस्य सोनू सिंह के नेतृत्व में डिग्री ।।। की मैथ के सातवें पेपर में आउट ऑफ पैटर्न प्रश्न पूछने पर विरोध प्रदर्शन ,धरना प्रदर्शन करने तथा कुलपति महोदय को ज्ञापन फैक्स करने एवं टेलीफोनिक वार्ता के बाद एसकेएमयु कुलपति डॉक्टर मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने बी.एस.के महाविद्यालय बरहरवा को पुनः मैथ के सातवे पेपर की परीक्षा की अनुमति दे दी है ।इसके लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बरहरवा इकाई सोनू सिंह एव एसकेएमयु कुलपति डा.मनोरजन प्रसाद के निर्णय का स्वागत करते हुए बधाई देता है।।


*********
नेक्स्ट-न्यूज़ 

साहिबगंज 04/08/2017
महिला के साथ मारपीट थाने में लगाई गुहार
उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के बेगमगंज पंचायत स्थित मिस्त्री टोला गांव में शुक्रवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के मुताबिक विवाहिता फुलका देवी 37 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । जिसका इलाज राजमहल अनुमंडल अस्पताल में किया जा रहा है। महिला के पति सूचिन चौधरी ने राधानगर थाना में आवेदन देकर बताया है कि शुक्रवार के दिन अपने घर पर उसका पत्नी फुलका देवी खाना बना रही थी। चूल्हा के धुआं पड़ोसी खुदीराम चौधरी के पुत्र लखन चौधरी के घर जाने के विवाद को लेकर महिला से मारपीट करने लगे। बताया जाता है कि लखन चौधरी किसी धार धार हथियार से महिला के मुंह पर वार कर जिसे महिला के मुंह कट गया। महिला के हालत गंभीर देखकर परिजनों ने उसे राजमहल अनुमंडल अस्पताल ले गए। महिला ने थाने से लगाई गुहार। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।
*********
नेक्स्ट-न्यूज़ 
साहिबगंज 04/08/2017
आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट
धवा। राधानगर थाना क्षेत्र के राधानगर गांव में शुक्रवार की सुबह आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है।पुलिस सुत्रों के मुताबिक राधानगर गांव के काजल देवी ने राधानगर थाना में लिखित शिकायत की है। काजल देवी ने लिखित आवेदन में बताया है,कि शुक्रवार की सुबह उनके पुत्री अंजना देवी सोच के लिए नदी किनारे जा रही थी, इसी बीच गांव के ही मीना देवी, माला देवी ,मुन्नी देवी, एवं भोला मंडल सभी ने मिलकर उनके पुत्री से मारपीट करने लगे। मारपीट की सूचना मिलते ही मैं जब वहां पहुंची और मारपीट छुड़ाने की कोशिश की तो उपर्युक्त चारों ने मेरे साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान मेरे कान के सोने का रिंग एवं नाक के नाक बच्छी छीन ले जिसे मेरे कान कट गए। महिला के शिकायत पर राधानगर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
*********


नेक्स्ट-न्यूज़ 
साहिबगंज 03/08/2017
नमामे गंगे के तहत पौधा वितरण
उधवा। उधवा प्रखंड के पश्चिमी प्राणपुर के खासमहल गांव में सिटीजन फाउंडेशन के द्वारा नमामे गंगे के तहत बुधवार के दिन पौधा वितरण किया गया ।  सिटीजन फाउंडेशन के बैनर तले प्रेरक रवीना खातुन और कैलाश हजारी के द्वारा लाभुकों के बीच आम का पौधा वितरण किया गया ।

जिसमें दो सौ आम का पौधा वितरण किया गया । मौके में लाभुक काजल देवी ,अमीना बीवी ,सोना बीवी ,नाजेमा बीवी ,आयता खातुन  आदि उपस्थित थे ।

*********
नेक्स्ट-न्यूज़ 
साहिबगंज 03/08/2017
बिजली तार के चपेट मे आने से मवेशी की मौत 

उधवा(साहेबगंज)।राधानगर थाना क्षेत्र के राधानगर हाई स्कूल परिसर में स्थित ट्रांसफार्मर के अर्थिंग की तार की चपेट मे आकर गुरुवार दोपहर को एक मवेशी की मौत हो गई।एक मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया है।
जबकि तार से प्रवाहित हो रहे बिजली की चपेट मे आने से चरवाहा बाल बाल बच गया। बताया जा रहा है कि ग्यारह हजार के तार का कनेक्शन पोल से सटे अर्थिंग के तार से हो गया था।जिस मवेशी का मौत हुआ है वह दुलाल घोष का था।नरेन घोष का मवेशी गंभीर रूप से घायल है।मवेशी को महिला चरवाहा चरा रही थी।घटना के समय वह मौजूद थी एवं मैदान में पानी भरा रहने के कारण उसे भी झटका लगा।
*********
नेक्स्ट-न्यूज़ 

*********
साहिबगंज 02/08/2017
अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए प्रशासन नाकाम
उधवा । राधानगर थाना क्षेत्र के अमानत पंचायत में अवैध शराब की बिक्री तथा शराबियों की शरारत से आम लोग परेशान हैं। स्थानीय शराबियों की शरारत इतनी बढ़ गए हैं कि महिलाओं को रात में निकलना मुश्किल साबित हो रहा है। प्रखंड क्षेत्र के कई इलाकों में अब भी धड़ल्ले से अवैध शराब की बिक्री हो रही है । जिसमें अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए प्रशासन नाकाम सावित हो रहा है । जिसमें बिन टोला गांव की महिलाओं का कहना है कि गांव के ही गुर्धन मंडल एवं दिजेन मडंल मंगलवार की देर रात शराब पीकर उत्पाद कर रहे थे ,शरारत इतनी बढ़ गई थी कि दोनों आपस में लड़ गए और अंत में हसवा व लाठी से एक दूसरे पर वार कर दिए ,दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। विदित हो की स्थानीय एकजुट महिला समूह के प्रयास से अमानत पंचायत के बिन टोला एवं हरि बोल टोला गांव में सालों से शराब की बिक्री पूर्ण रुप से बंद कर दिया था। 1 साल पूर्व एकजुट महिलाओं ने बिन टोला एवं हरि बोल टोला गांव में अभियान चलाकर शराब बिक्री पर पूर्ण रूप से बंद करा दिया था । अभियान के दौरान महिलाओं ने दर्जनों अवैध शराब की दुकानों को तोड़कर कई देसी तथा विदेशी शराबों को नष्ट कर दिया था। महिलाओं ने इसका लिखित आवेदन राधानगर थाना में भी दिया था। राधानगर थाना पुलिस इस बात पर इंकार नहीं कर सकता। महिलाओं का कहना है कि कुछ दिन से गणेश मंडल ,टुनीया बेवा, कृष्णा मंडल, धीरेंन मंडल, सुनील मंडल एवं घोतुआ मंडल फिर से अवैध शराब की दुकान संचालित कर रहे हैं। बताया जाता है कि उक्त दुकानदार बड़ी चलाकी से अपने घर में किराना दुकान तथा पान का दुकान संचालित करते हैं यह दुकान तो बस नाम का है, लेकिन इसके आड़ मे काली करनमा छिपे है ,शौचालय के अंदर तथा चापाकल के नाली में शराब की पेटी को छिपा कर रखते हैं, ग्राहकों को अपने अंदाज से गोपनीय से देते है ।
*********
नेक्स्ट-न्यूज़ 
साहिबगंज 29/07/2017
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बरहरवा द्वारा  स्थानीय टारगेट टीचिंग पॉइंट नया टोला में नगर मंत्री अमित कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में 14 अगस्त को अखंड भारत दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह मनाने का निर्णय लिया गया ।साथ ही सदस्य अभियान के नियमित दीवार लेखन , जागरूकता अभियान कराने का निर्णय लिया गया।
अखंड भारत दिवस के अवसर पर प्रखंड के सभी विद्यालयों से उच्चतम अंक लाने वाले विद्यार्थियों एवं हाल ही में हुए विश्व विद्यालय ट्रांसफर ट्राफी में विजयी के बीएसके महाविद्यालय बरहरवा के सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा ।मौके पर विश्वविद्यालय छात्र संघ संयुक्त सचिव व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  सोनू सिंह, कॉलेज सचिव अभिजीत चौधरी विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सोहेल महतो  नगर उपाध्यक्ष सोनू गुप्ता, नगर मंत्री प्रभाकर भगत ,सूरज कुमार, नगर कोषाध्यक्ष चंदन मिश्रा, मीडिया प्रभारी अनूज भगत ,कालेज सह मंत्री संदीप विश्वास राधा नगर विस्तार केंद्र से विष्णु कुमार, देवराज कुमार श्रीधर विस्तार केंद्र से गोपाल सरकार ,संजय विश्वास बरहेट विस्तार केंद्र से सद्दाम शेख, देवाशीष पांडे सहित बरहरवा इकाई के विवेक राज ,इन्द्रनारायण दास ,भीम रमानी ,सुरज सिंह, रवि कुमार, अजरुद्दीन शेख,अमरजीत कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

*********
नेक्स्ट-न्यूज़ 
साहिबगंज 28/07/2017
किशोर बालक के साथ मारपीट
उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के खासपुरा पंचायत में एक किशोर बालक के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है । पुलिस सूत्रों के मुताबिक असराफुल शेख के पुत्र निरूद्दीन शेख (9) अपने साइकिल लेकर खेत से आ रहे थे। इसी बीच गम्मर शेख के पुत्र रेखाज शेख उर्फ रेखु शेख ने उसके कान में मार दिया । उसके बाद वह बिहोश होकर गिर गए । काफी शाम होने के बाद जब बालक घर नहीं पहुंचे तो तब उनके पिता ने उसे खोजने के लिए निकला। काफी खोजबीन के बाद बालक खेत पर गिरे थे । तब उनके पिता बालक को उठाकर अपने साथ ले आए । उनके पिता ने राधानगर थाना में लिखित शिकायत की है । उसके बाद बालक को इलाज के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल ले गया । फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।

*********
नेक्स्ट-न्यूज़ 
साहिबगंज 28/07/2017

जमीन विवाद को लेकर 4 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज ! 
उधवा-राधानगर थाना क्षेत्र के राधानगर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है । पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुनीन प्रमाणिक के पुत्र राम विलाश प्रमाणिक ने जमीन विवाद मामले को लेकर जटु मंडल ,शिवशंकर मंडल , आशीष मंडल ,काशी मंडल को अभियुक्त बनाया है । राम विलाश प्रमाणिक से पहले से जमीन विवाद एवं उनके छज्जा को लेकर मारपीट की गई । मामले को लेकर राधानगर थाना कांड संख्या 70/17 भादवि की धारा 341 ,323 ,448 ,427 ,504 ,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।
*********
नेक्स्ट-न्यूज़ 
साहिबगंज 26/07/2017
बी0एस0के0 महाविद्यालय बरहरवा के छात्र संघ पदाधिकारी और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दर्जनों कार्यकर्ता के साथ मिलकर महाविद्यालय का निरीक्षण किया। बी0एस0के0महाविद्यालय बरहरवा में विश्वविद्यालय छात्र संघ के सचिव सह सीनेट सदस्य विश्वराज सिंह और विश्वविद्यालय छात्र संघ संयुक्त सचिव व सीनेट सदस्य सोनू सिंह की अध्यक्षता में महाविद्यालय के छात्र संघ पदाधिकारी और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दर्जनों कार्यकर्ता के साथ मिलकर महाविद्यालय का निरीक्षण किया गया।


साथ ही छात्र-छात्राओं की समस्या से भी रू-ब-रू हुए जिसमे मुख्य रुप से महाविद्यालय मे बिजली ,पानी ,शौचालय महाविद्यालय परिसर में बैंक शाखा ,एडमिट कार्ड एवं परीक्षा परिणाम मे हुए त्रुटि की समस्या मुख्य रूप से सामने आई जिस पर विश्वविद्यालय छात्रसंघ सचिव ने कहा कि महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं का समाधान यथाशीघ्र कर दी जाएगी ।


निरीक्षण के दौरान एक शिकायत यह भी आयी की महाविद्यालय मे कुछ शिक्षक ऐसे भी है जो पढ़ाने के नाम पर उपस्थिति के रूप में सिर्फ औपचारिकता पूरा करते हैं। इसपर विश्वविद्यालय छात्रसंघ सचिव सह सीनेट सदस्य विश्वराज सिंह व सोनू सिंह ने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के लिए विद्या के मंदिर के समान होता है जबकि विश्वविद्यालय तीर्थस्थल है। ऐसे पवित्र स्थलों पर तीर्थ रुपी विद्यार्थी के साथ उनके हितों का हनन हुआ तो ऐसे पवित्र स्थल की छवि को धूमिल करने वाले भ्रष्ट एवं दायित्वविहीन शिक्षकों पर महाविद्यालय औरं विश्वविद्यालय की ओर से कानूनी कार्रवाई की जाएगी और विश्वविद्यालय द्वारा प्रावधान किया गया है यदि कोई शिक्षक वर्ग संचालन के समय ट्यूशन देते पाए गए तो शिक्षको को सस्पेंड कर दिया जाएगा ! महाविद्यालय में बैंक शाखा ना होने को लेकर विद्यार्थियों को हो रहा है समस्याओं को लेकर विश्व विद्यालय सचिव ने महाविद्यालय के छात्र संघ एवं प्राचार्य के साथ इलाहाबाद बैंक प्रबंधन के साथ मुलाकात की जिस पर शाखा प्रबंधक के कागजी कार्रवाई का आश्वासन पर सचिव ने बैंक प्रबंधक को अगाह किया कि यदि जल्द से जल्द महाविद्यालय परिसर में बैंक शाखा नहीं खुला तो हम छात्रों के हित के लिए किसी अन्य बैंकों परिसर में आमंत्रित करेंगे। इसके साथ-साथ विश्वविद्यालय सचिव ने हाल ही हुए विश्वविद्यालय फुटबाल टूर्नामेंट में विजय हुए बी.एस.के  महाविद्यालय के विजयी टीम को बॉलीबाल देकर सम्मानित किया।


छात्रावास की समस्या से भी अवगत हुए विश्वविद्यालय छात्र संघ के संयुक्त सचिव सर सीनेट सदस्य सोनू सिंह ने कहा कि हम सब छात्रों की समस्याओं को लेकर छात्रों के साथ खड़े हैं और यदि महाविद्यालय के जितने भी समस्या है आज सामने आई है उन समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो विश्वविद्यालय छात्रसंघ सचिव की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय परिसर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे ।इस मौके पर वीरू राज  प्रियोजित  सिंह, गौतम सिंह प्रभाकर भगत ,संदीप विश्वास, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

*********
नेक्स्ट-न्यूज़ 
*********
साहिबगंज 25/07/2017
प्रशासन बालू माफियाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम ! साहिबगंज जिले के पतना एवं बरहेट प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के समीप तिलभिट्टा, डाहुजोर, आमझोर,माझलाड़ीह,गांव एवं बरहेट, कुसमा,तलबरिया, गाँव में प्रशासन की मिलीभगत से बालू माफियाओ द्वारा लगभग सैकड़ों गाड़ी अवैध ढंग बालू का भंडारण जगह-जगह किया गया है । बालू माफियाओं द्वारा इसे तस्करी एवं इसे मनमानी ढंग से बेचते है जिसके कारण सरकार द्वारा संचालित जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य विकास कार्य बाधित हो रहा है नेशनल ग्रीन ट्यूब नल के निर्देशानुसार नदी में किसी तरह के उत्खनन नहीं की जा सकती है इसके बावजूद भी बालू माफियाओं को अंकुश लगाने में प्रशासन अभी तक नाकाम दिख रही है इस संबंध में जिले के संबंधित पदाधिकारी को टेलीफोनिक जानकारी देने के बाद भी 24 घंटे के बीत जाने के उपरांत अभी तक किसी तरह की कोई  कार्यवाही नहीं की गई है

*********
नेक्स्ट न्यूज़ 


*********
साहिबगंज 13/07/2017
कुत्ता काटने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत ! दो माह पूर्व हुई थी बच्ची कुत्ते की शिकार !
उधवा । राधानगर थाना क्षेत्र के भुदेव टोला गांव के बेचन मंडल की पुत्री स्वीटी कुमारी(8) की कुत्ता काटने से बुधवार को मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक 2 महीना पूर्व स्वीटी कुमारी को कुत्ता ने काट लिया था।बताया जाता है कि परिजनों को बच्ची को कुत्ता काटने की जानकारी नहीं था।बुधवार को बच्ची की हालत खराब होने पर इलाज के लिए उसे अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में ही स्वीटी कुमारी की मौत हो गई।
*********
नेक्स्ट न्यूज़ 

*********
साहिबगंज 07/07/2017
उधवा( साहिबगंज) राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण पलाशगछी पंचायत स्थित प्राणपुर बाजार में शुक्रवार के सुबह जमीन विवाद मामले में पंचायती के दौरान दो पक्षों में मारपीट। दोनों पक्षों ने अलग-अलग आवेदन राधानगर थाना में दिया है। घायलों का इलाज राजमहल अनुमंडल अस्पताल में किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण पलाशगछी पंचायत के दो गुटों के जमीन विवाद मामले में शुक्रवार के दिन प्राणपुर बाजार में पंचायती हो रही थी। पंचायती में दोनों पक्षों के समझौता नहीं होने के कारण बात बिगड़ गई। दोनों गुटों के मौके पर ही चैलेंज हो गया और मारपीट करने लगे। एक पक्ष के सफीकुल शेख,रफीकुल शेख, इस्माईल शेख,नुरुल शेख, एवं दूसरा पक्ष के रविउल शेख,समाऊन शेख, हुसैन शेख,सेतारा बीवी एवं समसुल शेख घायल हो गय। बताया जाता है की दोनों पक्ष के लोग ममेरा एवं फुफेरा भाई है। जो लगभग 15 कट्ठा जमीन बदली कर दोनों दखल भोग कर रहे थे। दोनों पक्ष के लोग को मौखिक तौर अदल बदल कर दखल भोग कर रहे थे। लेकिन कुछ दिन से द्वितीय पक्ष के लोगों द्वारा प्रथम पक्ष के लोगों को घर खाली करने को दबाव बना रहे थे। इसको लेकर शुक्रवार को सुबह पंचायती भी बुलाई थी लेकिन बात नहीं बनने पर दोनों पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसे दोनों पक्ष के दर्जनों घायल हो गए। दोनों पक्षों ने राधानगर थाना में लिखित आवेदन दिया है।
*********
नेक्स्ट न्यूज़ 


*********
साहिबगंज 06/07/2017
राजकीय उच्च विद्यालय राधानगर मे होगी इंटर की पढ़ाई 
उधवा प्रखंड के राधानगर स्थित राजकीय उच्च विद्यालय राधानगर को सरकार द्वारा +2 का दर्जा दे दिया गया है। वर्तमान सत्र में नामांकन की अनुमति जैक द्वारा दे दी गई है।इससे स्थानीय मैट्रिक पास छात्र छात्राओं घर में रहकर ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा।विगत वर्ष स्थानीय लोगों ने विधायक अनंत कुमार ओझा से राधानगर हाई स्कूल में इंटरमीडिएट की पढ़ाई की व्यवस्था की मांग की थी।उसके बाद राधानगर हाई स्कूल को प्लस टू में अपग्रेड कर दिया गया है।विद्यालय के प्राचार्य रवि मिश्रा ने बताया कि वर्तमान सत्र में कला एवं विज्ञान संकाय में नामांकन हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है।

*********
नेक्स्ट न्यूज़ 

*********
साहिबगंज 05/07/2017
सेविका द्वारा पिटाई करने को लेकर सहायिका पहुंची थाना
उधवा/राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तरी बेगमगंज पंचायत स्थित पूरब टोला गांव में एक आंगनवाड़ी सेविका द्वारा सहायिका को मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के मुताबिक पूरब टोला आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 158 के सहायिका लिपिका मंडल ने मंगलवार को राधानगर थाना में लिखित शिकायत देकर बताया है कि वह मंगलवार को कुछ बच्चे को लेकर आंगनवाड़ी केंद्र गई हुई थी।बताया की सेविका वनीता देवी से खिचड़ी बनाने को लेकर चावल और जलावन मांगने पर सेविका बनीता देवी उनका पुत्र निक्कू मंडल तथा पुत्री प्रीति कुमारी ने अश्लील गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा।
सहायिका ने बताया कि उनके हल्ला करने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव कर उसे बचाया। सहायिका लिपिका मंडल ने पुलिस को बताया कि सेविका  बनीता देवी द्वारा उपस्थिति पंजी में उपस्थिति दर्ज नहीं करने देने तथा नौकरी से निकाल देने की धमकी दी है । लीपिका मंडल ने राधा नगर थाना पुलिस से उक्त सेविका के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
*********
नेक्स्ट न्यूज़ 
*********
साहिबगंज 03/07/2017
जनसंवाद में शिकायत का असर।खुद चलकर बांटे पोषाहार।
मुख्यमंत्री जनसंवाद में शिकायत की जांच
पारिवारिक सूची में नाम नहीं होने की शिकायत
उधवा(साहेबगंज)।राधानगर में आंगनबाड़ी की किसी भी केंद्र की पारिवारिक सूची में नाम नहीं होने की शिकायत मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र में शिकायत किए जाने के बाद रविवार को महिला पर्यवेक्षक कल्पना शील ने राधानगर गांव में इसकी पड़ताल की।
इस दौरान शिकायत कर्ता सुगेन प्रसाद साहा एवं सेविका कुमकुम घोष व निभा साहा मौजूद थी।श्री साहा ने शिकायत की थी कि उसके पुत्र संजीव प्रसाद साहा के परिवार का नाम पारिवारिक सूची में नहीं जिससे उसे आंगनबाड़ी केंद्र का लाभ नहीं मिलता है। जबकि उसके घर के पास दो दो आंगनबाड़ी केंद्र है। निभा साहा के केंद् संख्या 158 मे जनसंख्या 1275 दर्ज है वहीं कुमकुम घोषके केंद्र संख्या 148 मे जनसंख्या 1250 है। 
लेकिन दोनों ही केन्द्र ने सीमा क्षेत्र के एक परिवार की अनदेखी कर शामिल नहीं किया गया है।सेविका निभा साहा का कहना है कि हमारे इलाके पर वह परिवार नहीं है इसलिए हम आंगनबाड़ी का कोई सेवा प्रदान नहीं कर सकते हैं। हालांकि इससे पहले चार से पांच बार निभा साहा उसे पोषाहार दे चुकी है । 
*********
नेक्स्ट न्यूज़ 
*********
साहिबगंज 03/07/2017

राजमहल थाना क्षेत्र के जामनगर में मैके में रह रही महिला शैली बीबी की शनिवार की रात घात लगाकर भैसूर सद्दाम शेख तथा पता असादुल ने गले में चाकू घोंप हत्या कर दी। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव छोडकर भाग रहे पति को पीट पीट कर मार डाला, जबकि भैसूर वहां से भाग निकलने में कामयाब रहा। घटना का कारण पति और भैसूर द्वारा 28 जुलाई 2015 को पत्नी के भाई की हत्या में पत्नी द्वारा सुलह करवाने से इंकार बताया जाता है।

घटना की सूचना पर पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल राजमहल भेज दिया। इस संबंध में यह ला की मां बेराकुल के बयान पर भैसूर सद्दाम तथा दमाद असादूल के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2014 में शैली ने गांव के ही असादूल से प्रेम विवाह किया था। इसका शैली के भाई सद्दाम विरोध किया। विरोध के कारण सद्दाम शेख को 28 जुलाई, 2015 को घर पर बुलाकर असादूल और सद्दाम ने हत्या कर दी। लडकी के घर वाले ने पति और भैसूर के खिलाफ राजमहल थाने में नामद प्राथमिकी दर्ज करायी। यह मामला कोर्ट में चल रहा है। इसी मामले में पति तथा भैसूर सुलह का दबाव बनाया । लेकिन पत्नी ने ऐसा करने से साफ इंकार कर दिया।

इंकार करने के बाद 14 जून को ससुराल में पीटा गया। इस पर वह गांव में स्थित अपने मैके चली गई। शनिवार की रात बाथरूम के लिए शैली दरवाजा खोल जैसे बाहर आई बाहर घात लगाए भैसूर ने शैली के गर्दन में चाकू घोंप दिया। भैसूर के साथ महिला का पति भी मौजूद था। जोसे ही भैसूर ने चाकू घोंपा शैली अपनी मां बेराकुल को अावाज दी कि उसे चाकू घोंप दिया गया। मां दौडकर बाहर निकली। शैली ने मां को बताया उसके भैसूर ने गले में चाकू घोंपा है और पति भी उसके साथ था।
घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे दोनों भाइयों में से एक यानी पति असादूल को आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के बाहर पकड लिया और झाडी मे ले जाकर पीट पीट कर मार डाला। इधर सूचना पर गांव पहुंची पुलिस झाडी में पति को पडा पाया, उस वक्त उसकी सांस चल रही थी। जहां से पुलिस उसे उधवा सामुदायिक स्वास्थय केंद्र ले गए। वहां इलाज के क्रम में उसकी भी मौत हो गई। रविवार सुबह एसपी पी मुरूगन राजमहल पहुंच गए। थाना प्रभारी ब्रह्मदेव चौधरी ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही गांव के है। इसलिए तनाव को ध्यान में रख पुलिसबल की तैनाती कर दी गई है।